Responsive Scrollable Menu

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ प्रभु ने पति राज संग वियतनाम में मनाया Babymoon, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस; PHOTOS

Samantha Ruth Prabhu Babymoon: सामंथा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने पति और फिल्ममेकर राज  संग वियतनाम ट्रिप की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दोनों साथ में क्वालिटी टाइम बिताते और अपनी इस खास ट्रिप को एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज शेयर करते हुए कैप्शन में सिर्फ “Just us” लिखा। पोस्ट सामने आते ही फैंस का ध्यान उनकी तस्वीरों और खासकर बेबी बंप पर गया।

वियतनाम में रोमांटिक पल

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा और राज ने अपनी ट्रिप के दौरान एक इमर्सिव आर्ट एक्सपीरियंस का भी मजा लिया। एक तस्वीर में दोनों मिरर सेल्फी लेते दिखे। इसके अलावा कपल ने घूमने-फिरने और साथ में सुकून भरे पल बिताए। ट्रिप की एक खास तस्वीर में सामंथा Saigon Opera House के बाहर पोज देती नजर आईं। उन्होंने ग्रे टॉप और ब्लैक कैप्री पहनी थी और इस दौरान अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया।

मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट में डेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

वियतनाम ट्रिप में सामंथा और राज ने खाने का भी खूब मजा लिया। दोनों Anan Saigon पहुंचे, जो हो ची मिन्ह सिटी का पहला मिशेलिन-स्टार रेस्टोरेंट है। कपल ने यहां शानदार खाना और ड्रिंक्स का मजा लिया। इसके अलावा दोनों पिकलबॉल खेलते हुए भी नजर आए।

जल्द मां बनने वाली हैं सामंथा 

Samantha Ruth Prabhu

सामंथा ने जून 2026 के आखिर में अपनी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस मीट के दौरान मां बनने की जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी बताया था कि वह इसके बाद मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। अब वियतनाम से सामने आई उनकी तस्वीरों में बेबी बंप नजर आने के बाद फैंस इस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सामंथा और राज की ये खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रही हैं।

यह भी पढ़े- 'अब मैं भारत में नहीं रहती': Rebel Kid ने क्यों छोड़ा देश? न्यूयॉर्क शिफ्ट होने की बताई खास वजह

Continue reading on the app

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के प्रमोशन के लिए पंकज त्रिपाठी उर्फ कालीन भैया आ रहे बिहार, पटना में फिर दिखेगा भौकाल

Mirzapur The Movie Pankaj Tripathi : ‘मिर्जापुर’ फिल्म में कालीन भैया के किरदार से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले पंकज त्रिपाठी अपनी पूरी टीम के साथ पटना पहुंचने वाले हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ट्रेलर और पहले गाने ‘दो नंबरी’ को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के बीच फिल्म की स्टारकास्ट का पटना दौरा फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है. फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम के गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद मैदान की वो तस्वीरे जो बार-बार देखना चाहेंगे

भारतीय टीम के गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद मैदान की वो तस्वीरे जो बार-बार देखना चाहेंगे Wed, 19 Aug 2026 19:53:25 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Tweet: NDA सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, PDA के आगे फेल होगी BJP? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:15:14+00:00

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 63 | Kejriwal | Satyendar Jain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers