Responsive Scrollable Menu

Dell का बड़ा धमाका! भारत में लॉन्च किए 3 दमदार Alienware गेमिंग लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स

 Dell ने भारतीय बाजार में अपनी नई Alienware गेमिंग लैपटॉप सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने Alienware 16X Aurora, Alienware 16 Area-51 और Alienware 18 Area-51 को पेश किया है। ये लैपटॉप लेटेस्ट Intel Core Ultra 290HX Plus प्रोसेसर और NVIDIA GeForce RTX 50 Series Laptop GPU के साथ आते हैं। सभी मॉडल में बेहतर कूलिंग के लिए Alienware Cryo-Tech Cooling, Cryo-Chamber, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4 और AlienFX RGB Keyboard जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इन लैपटॉप्स को पहली बार CES 2026 में ग्लोबली पेश किया गया था।

भारत में कीमत
भारत में Dell Alienware 16X Aurora की शुरुआती कीमत ₹2,62,990 रखी गई है। वहीं Alienware 16 Area-51 की शुरुआती कीमत ₹3,97,960 है। इसके अलावा Alienware 18 Area-51 की शुरुआती कीमत ₹3,95,200 तय की गई है। ये सभी नए Alienware लैपटॉप Dell.com, Dell Exclusive Stores, रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।

Dell Alienware 16X Aurora के फीचर्स
Alienware 16X Aurora में 16-इंच WQXGA OLED डिस्प्ले मिलता है, जो 240Hz Refresh Rate, 0.2ms Response Time और 600 Nits Peak Brightness को सपोर्ट करता है।

बेहतर थर्मल परफॉर्मेंस के लिए इसमें Alienware Cryo-Tech Cooling Chamber दिया गया है। साथ ही F7 Key दबाकर Stealth Mode भी एक्टिव किया जा सकता है। यह लैपटॉप Intel Core Ultra Plus Processor और NVIDIA GeForce RTX 5070 Ti Laptop GPU तक के विकल्प के साथ आता है। टॉप मॉडल में Intel Core Ultra 9 275HX और Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर मिलता है।

इसमें 64GB RAM और 4TB SSD Storage तक का सपोर्ट दिया गया है। वीडियो कॉलिंग के लिए Full HD HDR Webcam, Windows Hello IR, ड्यूल माइक्रोफोन और Dolby Audio का सपोर्ट मिलता है। लैपटॉप में 96Wh Battery दी गई है और GPU वेरिएंट के अनुसार 180W या 280W AC Adapter मिलता है। इसका वजन लगभग 2.66Kg है।

Dell Alienware 16 Area-51 और Alienware 18 Area-51 के फीचर्स
Alienware 16 Area-51 में 16-इंच WQXGA Anti-Glare OLED Display दिया गया है, जो 240Hz Refresh Rate और 0.2ms Response Time के साथ आता है। वहीं Alienware 18 Area-51 में 18-इंच WQXGA Display मिलता है, जो 300Hz Refresh Rate और 3ms Response Time तक सपोर्ट करता है।

दोनों लैपटॉप Intel Core Ultra 290HX Plus Processor और NVIDIA GeForce RTX 50 Series Laptop GPU के साथ आते हैं। टॉप मॉडल में RTX 5090 Laptop GPU और Intel Core Ultra 9 290HX Plus प्रोसेसर मिलता है। इन लैपटॉप्स में 64GB DDR5 RAM और 2TB SSD Storage तक का विकल्प मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 दिए गए हैं। कैमरा विकल्पों में 2MP Full HD IR Camera और 8MP UHD HDR IR Camera शामिल हैं।

यूजर्स को Per-Key AlienFX RGB Keyboard और CherryMX Mechanical RGB Keyboard का विकल्प मिलता है। हाई-एंड मॉडल में AlienFX RGB Touchpad भी दिया गया है। दोनों लैपटॉप में 96Wh Battery और 360W GaN Fast Charger मिलता है। Alienware 18 Area-51 का वजन 4.34Kg जबकि Alienware 16 Area-51 का वजन 3.4Kg है।

Continue reading on the app

क्रिकेटर अर्शदीप का गर्लफेंड संग रिश्ता कन्फर्म:इंस्टाग्राम पर 2 PHOTOS शेयर कीं, लिखा- माय पर्सन; 3 महीने से अफेयर की चर्चा थी

पंजाब के रहने वाले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है। इंस्टाग्राम पर दो फोटो साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'My Person' लिखा। इस एक पोस्ट के साथ पिछले 3 महीने से चल रही डेटिंग की चर्चाओं पर विराम लग गया। अर्शदीप की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई मशहूर हस्तियों ने भी दोनों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अर्शदीप और समरीन के रिश्ते की चर्चा अप्रैल 2026 में स्नैपचैट पर शेयर की गई एक तस्वीर से शुरू हुई थी। इसके बाद IPL 2026 के दौरान समरीन कई बार पंजाब किंग्स के मैचों में अर्शदीप को चीयर करती नजर आईं। जून में दोनों एक गुरुद्वारे में साथ मत्था टेकने पहुंचे, जिसके बाद ब्रेकअप की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन अब इंस्टाग्राम पर अर्शदीप की पोस्ट ने उनके रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया। अर्शदीप ने इंस्टा पर पोस्ट की 2 PHOTOS… जानिए अर्शदीप का रिश्ता कैसे आगे बढ़ा स्नैपचैट की फोटो से शुरू हुई चर्चा अप्रैल 2026 की शुरुआत में अर्शदीप सिंह ने अपने स्नैपचैट अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। फोटो में वह एक लड़की का हाथ पकड़े नजर आए, लेकिन चेहरा नहीं दिखाया। इसके बाद फैंस ने लड़की के हाथ पर बने टैटू और नेल आर्ट को नोटिस किया और उसकी तुलना पंजाबी मॉडल व एक्ट्रेस समरीन कौर की तस्वीरों से की। टैटू मैच होने के बाद दोनों के रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया और मीडिया में शुरू हो गई। IPL में समरीन ने किया अर्शदीप को सपोर्ट IPL 2026 के दौरान समरीन कौर कई बार पंजाब किंग्स (PBKS) के मैचों में नजर आईं। उन्हें न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के वीआईपी स्टैंड में बैठकर अर्शदीप सिंह को चीयर करते देखा गया। मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी ने दोनों के अफेयर की चर्चाओं को और तेज कर दिया। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोनों हाथ पकड़ निकले। धर्मशाला में साथ घूमते दिखे, एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए मई में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में अर्शदीप और समरीन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की सड़कों और स्थानीय बाजार में हाथों में हाथ डालकर घूमते नजर आए। इसी दौरान दोनों को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया, जहां वे एक साथ यात्रा के लिए पहुंचे थे और मीडिया के कैमरों में मुस्कुराते हुए कैद हुए। हालांकि दोनों के परिवारिक मेंबर इस चीज को छिपाते रहे । गुरुद्वारे में साथ पहुंचे, ब्रेकअप की अफवाह उड़ी जून में अर्शदीप और समरीन पंजाब के एक प्रसिद्ध गुरुद्वारे में एक साथ मत्था टेकने पहुंचे। इसके कुछ दिन बाद सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि बाद में यह सिर्फ अफवाह या तकनीकी गड़बड़ी निकली और दोनों की तरफ से रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं आया। **************** ये खबर भी पढ़ें: क्रिकेटर अर्शदीप ने लड़की का हाथ थामे फोटो डाली: फैंस ने वैसे ही टैटू वाली मॉडल ढूंढी; बोले- मिस्ट्री सॉल्व, ये PBKS के बॉलर की गर्लफ्रेंड इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह की स्नेपचैट स्टोरी से गर्लफ्रेंड की चर्चा शुरू हो गई है। अर्शदीप ने स्नैपचैट पर एक लड़की का हाथ थामे फोटो शेयर की। इसमें कोई कैप्शन नहीं लिखा और न ही लड़की का चेहरा दिखाया। हालांकि अर्शदीप के फोटो शेयर करते ही फैंस ने लड़की के हाथ में टैटू को नोटिस कर लिया। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

  Sports

हम हमेशा चाहते हैं कि राष्ट्रगान बजे, लेकिन…गोल्ड मेडल से चूकने पर नीरज चोपड़ा

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने पर नीरज चोपड़ा ने कहा कि हम हमेशा चाहते हैं कि पदक वितरण समारोह हमारा राष्ट्रगान बजे लेकिन मैंने इस सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और वापसी के बाद में अपने प्रदर्शन से खुश हूं। Sat, 01 Aug 2026 12:05:05 +0530

  Videos
See all

यूपी मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग | #shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:44:22+00:00

PM Modi | "मैं पंजाब के सभी लोगों को भी बधाई देता हूँ" | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:45:14+00:00

Pappu Yadav Chanda Chori: Ram Mandir चन्दा चोरी के विरोध के लिए पप्पू यादव ने भगवा चोला क्यों पहना? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:44:36+00:00

PM मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब |#shorts #shortvideo #shortsfeed #viral #viralvideo #viralreels #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-01T08:46:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers