Responsive Scrollable Menu

Samsung Galaxy S25 के औंधे मुंह गिरे दाम: 50 हजार में मिल रहा 12GB RAM वाला फ्लैगशिप फोन, देखें ऑफर प्राइस

Samsung Galaxy S25 खरीदने का इंतजार कर रहे यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी का पिछली जनरेशन वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन अब तक की सबसे कम कीमत पर उपलब्ध है। Flipkart पर मिल रहे डिस्काउंट, कूपन और बैंक ऑफर्स के बाद Galaxy S25 को ₹51 हजार से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

Samsung Galaxy S25 को लॉन्च के समय ₹80,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। लेकिन अब यह करीब ₹50 हजार के सेगमेंट में उपलब्ध है, जिससे यह प्रीमियम कॉम्पैक्ट Android फोन चाहने वाले यूजर्स के लिए एक शानदार डील बन गया है।

Samsung Galaxy S25 का ऑफर प्राइस 
Samsung Galaxy S25 के 12GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। यह मॉडल Flipkart पर ₹69,999 की कीमत पर लिस्टेड है, लेकिन लिमिटेड टाइम कूपन के जरिए इसमें ₹16,499 की छूट मिल रही है।

इसके अलावा, अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त ₹2,675 तक का बैंक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत घटकर ₹50,825 रह जाती है।

12GB + 256GB मॉडल पर भी बड़ा ऑफर
Galaxy S25 का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹79,999 है। इस पर प्लेटफॉर्म की ओर से ₹21,399 का कूपन डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं Flipkart Axis Bank या SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर ग्राहक अतिरिक्त ₹2,930 का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। सभी ऑफर्स लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध हैं और स्टॉक या प्लेटफॉर्म की नीतियों के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।

ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro Max Price: Apple ला सकता है अब तक का सबसे महंगा आईफोन, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

क्या Samsung Galaxy S25 खरीदना चाहिए?
कीमत में कटौती के बाद Samsung Galaxy S25 एक मजबूत डील बन गया है। खासतौर पर उन यूजर्स के लिए जो कॉम्पैक्ट डिजाइन, प्रीमियम बिल्ड और दमदार परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। फोन में 6.2 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसका डिस्प्ले कलर एक्यूरेसी और ब्राइटनेस के मामले में काफी अच्छा है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलता है, जो गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को आसानी से हैंडल कर सकता है।

कैमरा और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में भी मजबूत
कैमरा की बात करें तो Galaxy S25 में Samsung ने 10MP टेलीफोटो कैमरा दिया है, जो 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। इस प्राइस सेगमेंट में कई स्मार्टफोन अब डेडिकेटेड टेलीफोटो कैमरा ऑफर नहीं करते हैं, ऐसे में यह फोन की एक बड़ी खासियत है।

इसके अलावा Samsung अपने डिवाइस के लिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट देने के लिए जाना जाता है। Galaxy S25 को भी लंबे समय तक Android OS अपडेट और सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है।

Samsung Galaxy S25 की कमी क्या है?
Galaxy S25 की सबसे बड़ी कमी इसकी बैटरी हो सकती है। फोन में 4,000mAh बैटरी दी गई है, जो इसी कीमत वाले कई प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन्स की तुलना में छोटी है। हालांकि, अगर आपकी प्राथमिकता प्रीमियम डिजाइन, कॉम्पैक्ट साइज, शानदार कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट है, तो मौजूदा डिस्काउंट के बाद Samsung Galaxy S25 एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।

 

 

Continue reading on the app

SSC Delhi Police Constable Result 2026 Out: जारी हुआ रिजल्ट, ऐसे करें चेक

SSC Delhi Police Constable Result 2026 Out: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए ...

Continue reading on the app

  Sports

सचिन नहीं...कोहली बने नंबर वन, रोहित टॉप 3 से बाहर, दिग्गज ने चुनी ऑल-टाइम वनडे के टॉप 8 बल्लेबाज

Aaron Finch picks odi top 8 batsman: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने अपने ऑल-टाइम टॉप-8 वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग जारी कर क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है. उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे कर विराट कोहली को पहले नंबर पर रखा है. वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को टॉप-3 में भी जगह नहीं मिली और वे 5वें स्थान पर हैं. फिंच के मुताबिक, मॉडर्न क्रिकेट में विराट कोहली की जबरदस्त निरंतरता और मैच जिताने की अद्भुत क्षमता उन्हें वनडे इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज बनाती है. Fri, 31 Jul 2026 23:49:21 +0530

  Videos
See all

Shocking Rat Theft Story: 10 हीरे जड़ी अंगूठियां, 3 हार ले गया था...लेकिन चोर निकला चूहा! Viral News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:01+00:00

नीट पेपर लीक में कुछ टीचर ही चीटर निकले! #neetpaperleak #teacher #shorts #viralvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:34+00:00

कॉकरोचों का ना नौकरी मिले ना मौका मिले,ना माफी मिले । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T19:38:05+00:00

Migrants storm Spanish border - what's happening in Ceuta and why | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-31T20:00:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers