Responsive Scrollable Menu

IND vs SL 1st Test : मानव सुथार से लेकर ऋषभ पंत तक... कई प्लेयर्स ने भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में बनाए ये बड़े रिकॉर्ड्स

IND vs SL 1st Test : भारत और श्रीलंका के बीच गाले में पहला टेस्ट मैच खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने 165 रनों से श्रीलंका क्रिकेट टीम को हरा दिया. इस मैच में भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी. इसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए 116.4 ओवर में कुल 462 रन बनाए. श्रीलंका की टीम अपनी पहली पारी में 79.4 ओवर में 284 रन बना पाई. इस आधार पर भारत को श्रीलंका पर 178 रनों की बढ़त मिली. भारतीय टीम दूसरी पारी में 48.5 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई. ऐसे में श्रीलंका को 372 रनों का लक्ष्य जीत के लिए मिला. श्रीलंका इस टारगेट का पीछा करते हुए टीम 77.4 ओवर में 206 रनों पर ऑलआउट हो गई और 165 रनों से मैच जीत गई.

श्रीलंका के लिए इन खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

श्रीलंका के लिए इस मुकाबले में प्रभात जयसूर्या ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए. उन्होंने पहली पारी में कुल 4 और दूसरी पारी में 3 विकेट अपने नाम किए. सोनल ने बल्ले के साथ पहली पारी में शतक लगाया और 100 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 84 रनों की पारी खेली. वहीं डी सिल्वा ने पहली पारी में 21 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में उन्होंने 59 रनों की पारी खेली. 

इन भारतीय खिलाड़ियों ने भी किया कमाल 

इस मैच में देवदत्त पडिक्क्ल ने 230 बॉल का सामना करते हुए 15 चौके और 1 छक्के के साथ 167 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने दूसरी पारी में 75 बॉल में 6 चौकों की मदद से 44 रनों की पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला. मानव सुथार ने पूरे मैच में 10 विकेट लिए. सुथा ने पहली पारी में सुथार ने 21.4 ओवर में 76 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने दूसरी पारी में 23.4 ओवर में 55 रन देकर 6 विकेट चटकाए. इन दोनों के अलावा पहली पारी में ऋषभ पंत ने 39 और दूसरी पारी में 66 रनों की पारी खेली. 

भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट में बने सभी रिकॉर्ड 

भारत और श्रीलंका के तमाम खिलाड़ियों ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया. भारत की ओर देवदत्त पडिक्कल और मानव सुथार ने अपना जलवा बिखेरा था, तो श्रीलंका के लिए कप्तान धनंजया डी शिल्वा के साथ-साथ सोनल दिनुशा ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया. दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों के दम पर ये टेस्ट मैच काफी ज्यादा रोमांचक हुआ. ऐसे में आज हम आपको इस मैच की प्रमुख डिटेल्स बताने के साथ-साथ इस मुकाबले में बने कई बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में भी बताने वाले हैं.

मानव सुथार ने बनाया खास रिकॉर्ड 

मानव सुथार सातवें भारतीय स्पिनर हैं, जिन्होंने किसी विदेशी टेस्ट में 10 विकेट लिए हैं. उनसे पहले रविचंद्रन अश्विन (दो बार), बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, भगवत चंद्रशेखर, अनिल कुंबले और हरभजन सिंह यह कारनामा कर चुके हैं. 24 साल 16 दिन की उम्र में, वह 28 साल की उम्र से पहले ऐसा करने वाले अकेले स्पिनर हैं.

भारतीय क्रिकेट टीम का श्रीलंका के खिलाफ गाले में खेला गया ये टेस्ट मैच 600वां मैच था. ऐसे में हम आपको आज बताने वाले हैं कि, हर 100 मैचों के स्लॉट में भारतीय क्रिकेट टीम को कितने मुकाबलों में जीत मिली है. कितने मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं कितने मैचों में उसे ड्रॉ खेलना पड़ा है.  

भारत का 600 टेस्ट का सफर

  • 1-100: 10 जीत, 40 हार, 50 ड्रॉ
  • 101-200: 25 जीत, 32 हार, 43 ड्रॉ
  • 201-300: 21 जीत, 26 हार, 1 टाई, 52 ड्रॉ
  • 301-400: 32 जीत, 31 हार, 37 ड्रॉ,
  • 401-500: 42 जीत, 28 हार, 30 ड्रॉ
  • 501-600: 57 जीत, 31 हार, 2 ड्रॉ

2007 के बाद से एक टेस्ट में स्पिन के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन

श्रीलंका और भारत के बीच खेला गए मैच एक और अनोखे रिकॉर्ड का गवाह बन गया. इस टेस्ट मैच में स्पिनर्स के खिलाफ स्वीप शॉट के जरिए सबसे ज्यादा रन बनाने का आंकड़ा हासिल कर लिया गया है. इस मैच स्वीप शॉट के जरिए सोनल दिनुशा ने 75 रन बनाए, जो स्पिनर्स के खिलाफ एक टेस्ट मैच में स्वीप शॉट के जरिए दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर बन गया है.  

  • 86 - यूनिस खान बनाम SL, कराची, 2009
  • 86 - जो रूट बनाम SL, गाले, 2021
  • 75 - सोनल दिनुशा बनाम IND, गाले, 2026
  • 74 - जो रूट बनाम SL, गाले, 2021
  • 69 - जो रूट बनाम IND, चेन्नई, 2021
  • 69 - एलेक्स कैरी बनाम SL, गाले, 2025

ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट 100 छक्के 

इस मैच में भारत के दाएं हाथ के बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी एक खास रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने इस मैच की दोनों पारियों में मिलाकर कुल 3 छक्के लगाए. इसके साथ ही पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए. इसके साथ ही वो टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए और दुनिया के संयुक्त रूप से चौथे बल्लेबाज बन गए.

टेस्ट में भारत बनाम श्रीलंका के लिए 10 विकेट

  • 2 - अनिल कुंबले, हरभजन सिंह
  • 1 - मनिंदर सिंह, वेंकटपति राजू, रविचंद्रन अश्विन, मानव सुथार

भारत के लिए टेस्ट में पहली बार 10 विकेट लेने में सबसे कम मैच

1 - नरेंद्र हिरवानी (1988 में चेन्नई में WI के खिलाफ डेब्यू पर 16/136)
2 - लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
2 - अक्षर पटेल
2 - मानव सुथार
4 - श्रीनिवास वेंकटराघवन

भारत के लिए पहले दो टेस्ट में कई बार 5 विकेट लिए

3 - नरेंद्र हिरवानी
3 - अक्षर पटेल
2 - लक्ष्मण शिवरामकृष्णन
2 - मोहम्मद निसार
2 - मानव सुथार

ये भी पढ़ें : 'मैं इससे बेहतर कुछ नहीं मांग...' प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद देवदत्त पडिक्कल का बयान वायरल, बताया सफलता का राज

Continue reading on the app

RPSC प्राध्यापक हिंदी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठा जीजा का साला, फुटेज में देंखे 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

RPSC प्राध्यापक हिंदी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठा जीजा का साला, फुटेज में देंखे 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Continue reading on the app

  Sports

ENG vs PAK: इंग्लैंड में पाकिस्तान की खुली पोल, 74 रन पर गंवाए 7 विकेट, सिर्फ 2 गेंदबाजों ने पूरी टीम को निपटाया

पाकिस्तानी टीम इस मैच में अपने कप्तान बाबर आजम के बिना ही उतरी जो प्रैक्टिस मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. ऐसे में पाकिस्तानी बैटिंग कमजोर ही नजर आ रही थी और ये टीम की पहली पारी में दिखा भी. Wed, 19 Aug 2026 23:21:23 +0530

  Videos
See all

अचानक देखते ही देखते धंस गई सड़क | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T18:50:25+00:00

Jauhar University ED Raid:Azam Khan की बढ़ी मुश्किलें,जौहर यूनिवर्सिटी समेत 10 ठिकानों पर ED की रेड! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:00:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers