Responsive Scrollable Menu

RPSC प्राध्यापक हिंदी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठा जीजा का साला, फुटेज में देंखे 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

RPSC प्राध्यापक हिंदी परीक्षा में डमी कैंडिडेट बनकर बैठा जीजा का साला, फुटेज में देंखे 2 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

Continue reading on the app

करियर के सिर्फ दूसरे ही टेस्ट में 24 वर्षीय मानव सुथार ने रचा इतिहास, गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर बने नंबर-1 भारतीय

IND vs SL: भारतीय टीम के 24 वर्षीय युवा स्पिनर मानव सुथार ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट मैच में इतिहास रच दिया है. इस मैच में मानव सुथार ने दोनों पारियों में कुल 10 विकेट लेकर वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचा दी है. उनकी इस घातक गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से जीत दर्ज की. मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. मानव सुथार अब गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने भारत के दो दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है.

मानव सुथार ने गॉल टेस्ट के दोनों पारियों में 10 विकेट लेकर मचाया तहलका

मानव सुथार अपने टेस्ट करियर का सिर्फ दूसरा ही टेस्ट मैच खेल रहे थे, जबकि विदेशों में उनका यह पहला टेस्ट मैच था. इस स्पिनर के लिए श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच किसी सपने जैसा रहा. मानव सुथार ने गॉल टेस्ट की पहली पारी में 4 विकेट लेकर श्रीलंका की बल्लेबाजी की कमर तोड़ी थी, जिसके बाद भारत की पहली पारी के 462 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 284 रनों पर सिमट गई थी. 

मानव सुथार ने की अश्विन और भज्जी की बराबरी

इसके बाद मानव सुथार ने दूसरी पारी में 6 विकेट लेकर श्रीलंका की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया. इसी के साथ मानव सुथार  ने एक बड़ा कीर्तिमान बना दिया है. वो अब गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने वाले सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह की बराबरी कर ली है. हालांकि यह कारनामा करने वाले मानव सबसे युवा भारतीय भी बन गए हैं. अश्विन औप भज्जी ने जब यह कीर्तिमान बनाया था तब वो 28-28 साल के थे. बता दें कि तीनों भारतीय गेंदबाजों ने एक पारी में 4 विकेट और दूसरी पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा किया है. यानी मानव अब गॉल के मैदान पर एक टेस्ट पारी में भी 6 विकेट लेने के मामले में भज्जी और अश्विन की बराबरी कर ली है.

गॉल के मैदान पर एक टेस्ट मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय

मानव सुथार (2026): 10/131 (4/76 पहली पारी और 6/55 दूसरी पारी)

हरभजन सिंह (2008): 10/153 (4/51 पहली पारी और 6/102 दूसरी पारी)

रविचंद्रन अश्विन (2015): 10/160 (6/46 पहली पारी और 4/114 दूसरी पारी)

मानव सुथार ने पहली पारी में 4 विकेट लेकर श्रीलंका की तोड़ी कमर

मानव सुथार ने इस मैच की अपनी पहली ही गेंद पर श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को आउट किया. इसके बाद सुथार ने लाहिरू उदारा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरू कुमारा को पवेलियन भेज श्रीलंका की पहली पारी को 284 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई. इसके बाद दूसरी पारी में मानव सुथार ने श्रीलंका की बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त किया. उन्होंने श्रीलंका के इन 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई. सोनल दिनुषा, धनंजया डी सिल्वा, निशान मदुश्का, कामिंडु मेंडिस, प्रभात जयसूर्या और असिथा फर्नांडो को पवेलियन का रास्ता दिखाया. श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने गॉल टेस्ट जीतकर 1-0 की  बढ़त हासिल कर ली है.

यह भी पढ़ें:  'छक्का लगाओ IPL में ले जाऊंगा', गॉल टेस्ट से यशस्वी की स्लेजिंग वायरल, जानें कैसे-कैसे बल्लेबाज को चक्रव्यूह में फंसाया

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत-अफगानिस्तान सीरीज में लगेगा FIFA World Cup का तड़का, TV पर देखने का मजा होगा दोगुना!

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जो 13 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगी. इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन सारे मुकाबले भारत में ही खेले ज Thu, 20 Aug 2026 00:52:13 +0530

  Videos
See all

लपटों में घिरी बिल्डिंग, चंद मिनटों में राख! | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:20:17+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat | योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के 'PDA' कार्ड की हवा निकाल दी? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T19:25:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers