Responsive Scrollable Menu

राज कुंद्रा करने वाले थे आत्महत्या:जेल में खबर मिली कि शिल्पा शेट्टी देने वाली हैं तलाक, कहा- मुझे लगा जिंदगी में कुछ नहीं बचा

बिजनेसमैन-एक्टर राज कुंद्रा ने हालिया इंटरव्यू में 2021 में पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तारी और मुंबई की आर्थर रोड जेल में बिताए 63 दिनों को अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बताया। उन्होंने बताया है कि जेल में रहते हुए उन्हें खबर मिली कि पत्नी शिल्पा शेट्टी उन्हें तलाक देने वाली हैं। खबर मिलने के बाद उन्होंने सुसाइड करने का मन बना लिया था। राज ने एबीपी न्यूज से बातचीत में बताया है कि जेल में उन्हें मीडिया के जरिए पता चला कि शिल्पा शेट्टी उन्हें छोड़ रही हैं और दोनों का तलाक हो रहा है। राज ने कहा, “उस रात मैं सो नहीं पाया, क्योंकि मुझे अपनी जिंदगी खत्म करने का मन हो रहा था। मुझे लगा कि जीने का कोई मतलब नहीं है। मेरे लिए मेरी पत्नी और मेरा परिवार सबसे ज्यादा जरूरी हैं। मुझे लगा कि मैं अपनी जान दे दूं। सच में लगा कि आत्महत्या कर लूं।” शिल्पा से मुलाकात के बाद बदला मन राज ने बताया है कि तलाक की खबर मिलने के अगले दिन उनकी शिल्पा से फोन पर बात हुई। पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा, “यह बकवास खबर है। मैं तुम्हारे साथ हूं। मुझे तुम पर भरोसा है। इसकी चिंता मत करो।” राज ने कहा कि शिल्पा की इस बात से उन्हें बहुत हिम्मत मिली। उन्होंने बताया, “मैंने सोचा कि तुम जो तोड़ना चाहते हो, तोड़ दो। मेरी पत्नी मेरे साथ है। मैं पूरी दुनिया का सामना कर सकता हूं। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” 63 दिन पारले-जी और पानी पीकर सर्वाइव किया आर्थर रोड जेल में बिताए समय को याद करते हुए राज ने वहां की हालत को बेहद मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि वे जेल का खाना नहीं खा पाते थे। राज के मुताबिक, उन्होंने 63 दिनों के दौरान ज्यादातर पारले-जी बिस्किट और पानी के सहारे गुजारा किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि जेल में उनका वजन करीब 17-18 किलो कम हो गया था। फिल्म UT69 में बताया कैसा था जेल का अनुभव 3 नवंबर 2023 को UT69 फिल्म रिलीज हुई थी, जो राज कुंद्रा के जेल जाने और जेल के अनुभव पर आधारित थी। इस फिल्म में खुद राज कुंद्रा लीड रोल में थे। राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। राज की दो शादियां हुई थीं। उनकी पहली शादी कविता कुंद्रा से हुई। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए।

Continue reading on the app

Maternity Leave के बाद ऑफिस लौटना क्यों बन जाता है मानसिक चुनौती? एक्सपर्ट्स ने बताए Anxiety और Stress के बड़े कारण

यह एकदम सच है कि प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव देखने को मिलते है। इस दौरान उनका मूड, शरीर और पूरा स्वास्थ्य पर असर देखने को मिलता है। मैटरनिटी लीव के बाद फिर से काम पर लौटना कई महिलाओं के लिए काफी मुश्किल होता है। 
अक्सर महिलाओं को इस सिचुएशन में एंग्जायटी, तनाव और गिल्ट फील होता है। आइए आपको बताते हैं आखिर क्यों Maternity Leave के बाद ऑफिस में दोबारा से लौटने से तनाव कैसे बढ़ जाता है।
 
मैटरनिटी लीव के बाद ऑफिस लौटने में महिलाओं को एंग्जायटी क्यों महसूस होती है?
अक्सर पाया गया है कि महिलाएं मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटने में खुश नहीं होती है, बल्कि तनाव महसूस करती हैं। कई बार वो बेचैनी और घबराहट फील होती है और डर भी सताने लगता है।

 - मैटरनिटी लीव के बाद काम पर लौटने पर अक्सर महिलाओं में एंग्जायटी (बेचैनी या घबराहट) देखी गई है, क्योंकि यह एक शेड्यूल बदलाव नहीं है, यह पहचान, जिम्मेदारियां और प्राथमिकताओं में एक साथ होने वाला बदलाव है।

 - गौरतलब है कि नई मां का शरीर और मन अभी बच्चे के जन्म के बाद ठीक हो रहा होता है, इसके साथ ही नींद की कमी, हार्मोनल बदलाव और बच्चे की देखभाल की मुश्किलों से तालमेल बिठाने की कोशिश करती हैं। इस दौरान बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव भी बना रहता है, बच्चे की भलाई की चिंता और कभी-कभार वर्क प्लेस पर सहयोग न मिलने पर लगातार एंग्जायटी बढ़ जाती है। कई महिलाएं गिल्ट में चली जाती हैं। 

 - असल में जब महिलाओं को घर और ऑफिस में सही सपोर्ट नहीं मिल पाता है और फिर उनको लगता है उनकी पहचान खो रही है। जिससे एंग्जायटी और बढ़ जाती है। 

 - बच्चे की जागने के कारण कई बार नींद पूरी नहीं हो पाती है और फिर नींद और थकान के कारण तनाव हद से ज्यादा बढ़ जाता है। 

 - ऐसे में कई नई मांएं है जो काम पर जाते समय काफी चिड़चिड़ापन महसूस करती हैं। यह सब ओवरबर्डन के कारण भी हो सकता है।

डॉक्टर की सलाह लेना है जरूरी
 - ऐसे में महिलाएं मैटरनिटी लीव के बाद काम पर जाएं, तो उसे ऑफिस और परिवार दोनों की तरफ से सहयोग मिलना जरुरी है। काम के समय में लचीलापन (फ्लेक्सिबिलिटी), ब्रेस्टफीडिंग में मदद और अपनी बात खुलकर जरुर रखें। 

 - इस समय हर किसी महिला के लिए पार्टनर का सपोर्ट होना काफी जरुरी है।

 - यदि आपको ज्यादा एंग्जायटी महसूस हो रही है, डॉक्टर को जरुर दिखाएं। इसके अलावा, आप थेरेपी का सहारा ले सकती हैं। 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: श्रीलंका का अब क्या होगा? दूसरे टेस्ट से भी बाहर हुए 3 स्टार खिलाड़ी

श्रीलंकाई टीम के लिए टेस्ट सीरीज की शुरुआत ही अपने 2 स्टार खिलाड़ियों के बिना हुई थी, जो अगले टेस्ट में भी नहीं खेल पाएंगे. मगर मुश्किल ये है कि टीम का सबसे अनुभवी बल्लेबाज भी अगला मैच नहीं खेल पाएगा. Wed, 19 Aug 2026 18:23:34 +0530

  Videos
See all

राजस्थान में निकाय चुनाव का बिगुल! 309 निकायों में 9-11 सितंबर को मतदान | Rajasthan Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:16:13+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Rahul Gandhi | Akhilesh Yadav | Opposition Clash | India Alliance | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T13:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers