Responsive Scrollable Menu

भारत के विमानों के लिए पाकिस्तान ने फिर बंद किया हवाई रास्ता, 24 सितंबर तक नो-एंट्री

भारत और पाकिस्तान के बीच हवाई रास्ते को लेकर तनाव अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है. पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल पर लगी रोक को एक बार फिर बढ़ा दिया है. पढ़ें कब तक रोक बढ़ाई गई है.

The post भारत के विमानों के लिए पाकिस्तान ने फिर बंद किया हवाई रास्ता, 24 सितंबर तक नो-एंट्री appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

Coal India Subsidiary BCCL ने रोकी माइनिंग, Dhanbad Land Subsidence के बाद DGMS का सख्त निर्देश

कोल इंडिया की अनुषंगी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) ने खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के निर्देश के बाद झारखंड के धनबाद स्थित न्यू आकाश किनारी कोलियरी में विस्फोट और खनन गतिविधियां रोक दी हैं। डीजीएमएस ने भूमि धंसने के कारण उत्पन्न सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए 17 अगस्त 2026 से कोयला खान विनियम, 2017 के तहत दी गई अनुमति वापस ले ली।

बीसीसीएल ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘खान सुरक्षा महानिदेशालय ने 17.08.2026 के अपने पत्र के जरिये बीसीसीएल के गोविंदपुर क्षेत्र की न्यू आकाश किनारी कोलियरी (एनएकेसी) में नियंत्रित गहरे (डीप-होल) विस्फोट के लिए कोयला खान विनियम, 2017 के तहत दी गई अनुमति वापस ले ली है।’’

सुरक्षा नियामक ने निर्देश दिया है कि उसके लिखित अनुमति देने तक क्षेत्र में खनन और विस्फोट की गतिविधियां दोबारा शुरू नहीं की जा सकतीं। कंपनी सूचना के अनुसार, ‘‘डीजीएमएस ने धनबाद के जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपायुक्त-सह-चेयरमैन द्वारा 14.08.2026 को जारी निर्देशों का पालन करने को भी कहा है।

इसमें प्रभावित क्षेत्र को वैज्ञानिक अध्ययन और मूल्यांकन के बाद सुरक्षित घोषित किए जाने तक विस्फोट तथा खनन गतिविधियां रोकने का निर्देश दिया गया है।’’ यह मामला न्यू आकाश किनारी कोलियरी के पास छाताबाद में हुई भूमि धंसने की घटना से जुड़ा है। प्रभावित भूमि बीसीसीएल की है।

कंपनी ने कहा कि वह संबंधित अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार जरूरी कदम उठा रही है। इसमें आवश्यक तकनीकी अध्ययन कराना और जल्द से जल्द नई अनुमति लेना शामिल है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के तहत सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। यह देश के इस्पात क्षेत्र को ईंधन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Continue reading on the app

  Sports

WBF: कोर्ट की स्थिति और घरेलू फैंस के बीच बैडमिंटन मिक्स डबल्स में क्या है जीत की रणनीति ?

2026 के आगामी मैच के लिए टीम की रणनीतियों और तैयारियों पर एक विशेष नज़र. खिलाड़ी कोर्ट की स्थितियों के अनुकूल होने और घरेलू भीड़ के समर्थन के साथ आत्मविश्वास से भरे हुए हैं. क्या यह रणनीति उन्हें जीत दिलाएगी? #खेलसमाचार #बैडमिंटन #खेलरणनीति #2026खेल Wed, 19 Aug 2026 16:17:01 +0530

  Videos
See all

Azam Khan Jauhar University ED Raid: 'जौहर यूनिवर्सिटी पर संकीर्ण सोच के तहत रेड' | #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:46:03+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi: CJP के प्रदर्शन पर Delhi Police का जबरदस्त खुलासा! | Jantar Mantar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:43:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers