Responsive Scrollable Menu

BSF HCM Admit Card 2026: जारी हुआ हेड कांस्टेबल और ASI स्टेनो का CBT एडमिट कार्ड, 1 सितंबर से होगी परीक्षा

BSF HCM Admit Card 2026: सीमा सुरक्षा बल (BSF) में हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। BSF ने 19 अगस्त 2026 को CBT एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने PET और PST चरण सफलतापूर्वक पास कर लिया है, वे अपने रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के जरिए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

1,752 पदों पर हो रही है भर्ती
BSF की इस भर्ती के जरिए कुल 1,752 पद भरे जाएंगे। इनमें हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 1,496 पद और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनोग्राफर) के 256 पद शामिल हैं।

PET और PST चरण में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी CBT में शामिल होना होगा। वर्तमान में जारी एडमिट कार्ड कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए है।

1 सितंबर से शुरू होगी CBT परीक्षा
BSF HCM और ASI Steno भर्ती की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 सितंबर 2026 से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय के अनुसार पहुंचना होगा।

परीक्षा के दिन उम्मीदवार को एडमिट कार्ड के साथ उसमें दिए गए जरूरी निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी उम्मीदवार के हॉल टिकट पर दी गई होगी।

भर्ती में होंगे ये चरण
BSF HCM और ASI Steno भर्ती में उम्मीदवारों को चयन के कई चरणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में मुख्य रूप से शामिल हैं

  1. PET यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा
  2. PST यानी शारीरिक मानक परीक्षण
  3. CBT यानी कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा
  4. टाइपिंग टेस्ट/स्टेनोग्राफी टेस्ट
  5. दस्तावेज सत्यापन
  6. मेडिकल परीक्षा

वर्तमान में जारी एडमिट कार्ड केवल CBT चरण में शामिल होने के लिए है।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों को जरूर जांचें
हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उसमें दर्ज सभी विवरण ध्यान से जांच लेने चाहिए। खास तौर पर इन जानकारियों को जरूर देखें

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन/आवेदन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा की शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

परीक्षा से संबंधित जरूरी निर्देश
यदि एडमिट कार्ड में नाम, फोटो या किसी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो परीक्षा से पहले संबंधित BSF भर्ती प्राधिकरण से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

BSF HCM और ASI Steno Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले BSF के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • Candidate Login सेक्शन खोलें।
  • अपनी Registration ID/Application Number और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
  • BSF HCM & ASI Steno CBT Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें और परीक्षा केंद्र पर साफ प्रिंट कॉपी लेकर जाएं।

Continue reading on the app

MPPSC: सहायक प्राध्यापक गणित के 607 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 2 सितंबर से होंगे, इस दिन मिलेंगे एडमिट कार्ड

मध्य प्रदेश में सहायक प्राध्यापक गणित 2024 की लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 2 सितंबर 2026 से साक्षात्कार शुरू होंगे, जबकि अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 अगस्त से उपलब्ध कराए जाएंगे। 177 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद चयनित 607 अभ्यर्थी लंबे समय से इंटरव्यू की तारीख का इंतजार कर रहे थे।

177 पदों के लिए 607 अभ्यर्थी इंटरव्यू में होंगे शामिल
MPPSC की ओर से सहायक प्राध्यापक गणित के कुल 177 पदों पर भर्ती प्रक्रिया कराई जा रही है। लिखित परीक्षा के बाद 607 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए चयनित किया गया है।

इनमें 459 अभ्यर्थी मुख्य चयन सूची में और 148 अभ्यर्थी प्रावधिक सूची में शामिल हैं। इंटरव्यू के लिए आयोग की ओर से दो से तीन पैनल बनाए जाने की संभावना है।

2 सितंबर से शुरू होंगे साक्षात्कार
आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गणित विषय के सहायक प्राध्यापक पदों के लिए साक्षात्कार 2 सितंबर 2026 से शुरू किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग कार्यालय में अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। साक्षात्कार से जुड़ी तारीख, समय, स्थान और अन्य जरूरी जानकारी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में उपलब्ध रहेगी।

25 अगस्त से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड
MPPSC के मुताबिक इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इंटरव्यू के लिए पहुंचने से पहले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है।

1 जून 2025 को हुई थी लिखित परीक्षा
सहायक प्राध्यापक गणित की लिखित परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में चार हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इसके बाद आयोग ने अक्टूबर 2025 में परीक्षा का परिणाम जारी किया था।

परिणाम में 459 अभ्यर्थियों को मुख्य चयन और 148 को प्रावधिक भाग में रखा गया था। इसके बाद से ही अभ्यर्थी इंटरव्यू की तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे थे।

किस वर्ग के कितने पद?
सहायक प्राध्यापक गणित के 177 पदों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है-
सामान्य वर्ग: 37 पद
SC: 25 पद
ST: 32 पद
OBC: 68 पद
EWS: 17 पद

करीब 10 महीने बाद जारी हुआ इंटरव्यू शेड्यूल

लिखित परीक्षा के परिणाम के बाद इंटरव्यू को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार करीब दस महीने तक चला। अब आयोग ने 8 अगस्त को साक्षात्कार से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक 2 सितंबर से चयनित अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद सहायक प्राध्यापक गणित के 177 पदों पर अंतिम चयन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 2 मिनट लेट हो जाती टीम इंडिया तो गॉल में नहीं मिलती जीत, जानिए वजह

गॉल में भारतीय टीम 2 मिनट पहले जीत गई. अगर वैसा नहीं हुआ होता तो फिर जीत के लाले भी पड़ सकते थे. ऐसा कैसे होता, आइए जानते हैं. Wed, 19 Aug 2026 14:23:41 +0530

  Videos
See all

नाबालिग से दरिंदगी | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:24+00:00

Patna Protest: हिरासत में लिए जाने के बाद भड़कीं Misa Bharti- RJD और बिहार की जनता रुकने वाली नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers