Responsive Scrollable Menu

WTC Points Table: भारत की जीत से कैसे बदल गई वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका, ये फाइनल में पहुंचने का समीकरण

WTC 2025-27 POINTS TABLE: भारत ने श्रीलंका को गॉल टेस्ट में हराकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पोजिशन मजबूत की. टीम इंडिया को 12 अंक हासिल हुए.

Continue reading on the app

Gold Silver Price Today: 19 अगस्त को सोने-चांदी के दाम धड़ाम, 24K गोल्ड ₹1,278 और सिल्वर ₹6,330 हुई सस्ती

Gold Silver Price Today (19 August 2026): आज, 19 अगस्त को सोने और चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। IBJA  के मुताबिक, आज 24 कैरेट सोने का भाव  1,52,884 रुपए है, जबकि एक दिन पहले (18 अगस्त) यह 1,54,162 रुपए था। यानी एक दिन में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,278 रुपए की बड़ी गिरावट देखी गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने (Gold 916) का आज का भाव 1,40,042 रुपए है। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो यहां लेटेस्ट प्राइज जान लीजिए।

IBJA 19 August Gold Rate 2026

चांदी के दाम में ₹6,330 की बड़ी गिरावट   
बुधवार को सोने के साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। आज सिल्वर का भाव 2,27,392 रुपए प्रति किलोग्राम है। जबकि, कल 18 अगस्त को चांदी 2,33,722 रुपए प्रति किलोग्राम पर थी। इस तरह चांदी की कीमत में 6,330 रुपए की तेज गिरावट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़े- Gold Silver Price: चांदी में आज ₹2,651 की बड़ी गिरावट, ₹2.33 लाख पहुंचा भाव; सोना ₹1.54 लाख के पार

 

प्रमुख शहरों में प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत (सोर्स- Goodreturns)

शहर  कीमत 
दिल्ली  1,42,200
मुंबई  1,42,050
कोलकाता  1,42,050
चेन्नई  1,42,050
अहमदाबाद  1,42,100
भोपाल  1,42,100
जयपुर  1,42,200
लखनऊ  1,42,200
रायपुर  1,42,050

 

ध्यान दें: IBJA के रेट 24K शुद्ध सोने (बुलियन) के मानक भाव होते हैं, जबकि शहरवार 22 कैरेट  ज्वेलरी रेट स्थानीय टैक्स, मेकिंग चार्ज और बाजार की स्थिति के अनुसार अलग हो सकते हैं। 

सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें खास ध्यान

1. सिर्फ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
हमेशा BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और कैरेट की जानकारी मिलती है, जैसे अल्फान्यूमेरिक कोड (AZ4524)।

2. कीमत जरूर क्रॉस चेक करें
खरीदने से पहले सोने का भाव अलग-अलग स्रोतों जैसे IBJA (India Bullion and Jewellers Association) से जरूर जांचें। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 

असली चांदी की पहचान कैसे करें? जानें 4 आसान तरीके

1. मैग्नेट से जांच करें: शुद्ध चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती। अगर कोई चांदी की वस्तु तेज़ी से चुंबक से चिपकती है, तो उसमें दूसरी धातु होने की संभावना हो सकती है। हालांकि, केवल इस टेस्ट से चांदी की शुद्धता तय नहीं की जा सकती।

2. बर्फ से करें जांच: चांदी गर्मी को तेजी से ट्रांसफर करती है। इसलिए चांदी की सतह पर रखी बर्फ सामान्य धातुओं की तुलना में तेजी से पिघल सकती है। यह एक आसान घरेलू संकेत है, लेकिन इसे अंतिम प्रमाण नहीं माना जाना चाहिए।

3. गंध पर ध्यान दें: शुद्ध चांदी में आमतौर पर कोई खास धातु जैसी गंध नहीं होती। अगर वस्तु से तेज या असामान्य धातु की गंध आती है, तो उसमें दूसरी धातु मिली होने की संभावना हो सकती है।

4. सफेद कपड़े से रगड़कर देखें: चांदी को साफ सफेद कपड़े से रगड़ने पर कभी-कभी कपड़े पर काला या गहरा निशान दिखाई दे सकता है। ऐसा चांदी की सतह पर होने वाली ऑक्सीकरण प्रक्रिया के कारण हो सकता है। हालांकि, यह टेस्ट भी अकेले चांदी के असली या नकली होने की पक्की पुष्टि नहीं करता।

ध्यान रखें: घरेलू टेस्ट केवल शुरुआती अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। चांदी की शुद्धता की सही पुष्टि के लिए हॉलमार्क, 925 स्टैम्प या प्रोफेशनल प्योरिटी टेस्ट कराना ज्यादा भरोसेमंद तरीका है।

 


 

Continue reading on the app

  Sports

WTC Points Table: गॉल टेस्ट में जीत के बावजूद टीम इंडिया बांग्लादेश से पीछे, WTC पॉइंट्स टेबल जानें कौन-कहां

WTC Points Table: भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को गॉल में खेले गए टेस्ट मैच में 165 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस जीत के बावजूद टीम इंडिया WTC पॉइंट्स टेबल में 5वें स्थान पर बरकरार है. मौजूदा टेबल में भारत से आगे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें हैं. Wed, 19 Aug 2026 13:57:36 +0530

  Videos
See all

Patna Protest: हिरासत में लिए जाने के बाद भड़कीं Misa Bharti- RJD और बिहार की जनता रुकने वाली नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:38+00:00

7 बुलडोजर ने मिलकर तोड़ा मदरसा | #viralshorts | #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers