Responsive Scrollable Menu

क्या आपको पता है नाम! किसने भारत के लिए वनडे और टी20 में सबसे पहले लगाए 100 छक्के, ऋषभ पंत ने टेस्ट में रचा है इतिहास

Indian Batters Record : भारतीय क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना रहा है. भारत के लिए सुनील गावस्कर, कपिल देव, सचिन तेंदलुकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्ग्ज खिलाड़ी समय-समय पर खेले हैं. इनके बाद आज के क्रिकेट में विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और शुभमन गिल जैसे खिलाड़ियों के नामों की गूंज है. भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रचा है. उन्होंने भारत के लिए वो कर दिखाया है, जो कोई अन्य भारतीय बल्लेबाज कभी नहीं कर पाया. 

ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास

दरअसल, भारत और श्रीलंका के बीच गाले में खेले जा रहे टेस्ट मैच में ऋषभ पंत ने 3 छक्के लगाने के साथ ही 100 टेस्ट छक्के पूरे कर लिए. भारत के लिए पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. भारत के लिए अब तक कोई भी बल्लेबाज 100 छक्के पूरे नहीं कर पाया है. इसके साथ ही ऋषभ पंत टेस्ट में 100 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 

अब आपको ये तो पता चल गया कि, भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे मैच तीन छक्के जड़कर ऋषभ पंत भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सौ छक्के पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. लेकिन क्या आपको ये पता है कि, भारत के लिए वनडे और टी20 में सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? क्या आपको इन खिलाड़ियों के नाम पता हैं. अगर आपको इनके नाम नहीं पता हैं, तो आज हम आपको बताने वाले हैं.

पंत ने टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए 51 मैचों की 89 पारियों में 8 शतक और 20 अर्धशतकों के साथ 3662 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 390 चौके और 100 छक्के भी दर्ज हैं. टेस्ट में पंत का औसत 43.59 का है, वहीं स्ट्राइक रेट 74.21 का है.

वनडे में भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं. भारत के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज और मास्टर ब्लास्ट के नाम से पहचाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर भारत के लिए वनडे फॉर्मट में 100 छक्के लगाने वाले सबसे पहले खिलाड़ी बने थे. उन्होंने 50-50 ओवर वाले एकदिवसीय फॉर्मेट में भारत के लिए ये कारनामा किया था. 

सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए 463 मैचों की 452 पारियों में 49 शतक और 96 अर्धशतकों की मदद से 18426 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2016 चौके और कुल 195 छक्के निकले हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका 200* रन हाईएस्ट रहा है. वनडे में सचिन का औसत 44.8 और स्ट्राइक रेट 86.2 रहा है. 

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए 100 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं. भारत के 38 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज रोहित शर्मा टीम इंडिया में हिटमैन के नाम से जाने जाते हैं. रोहित शर्मा भारत के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे पहले 100 छक्के लागने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने 20-20 ओवर के इस फटाफट फॉर्मेट के लिए भारत के लिए सबसे पहले 100 छक्के पूरे किए. 

रोहित शर्मा ने इंडियन क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए 159 टी20 मुकाबलों की 151 पारियों में 5 शतक और 32 अर्धशतकों के साथ 4231 रन बनाए हैं. टी20 में हिटमैन का औसत 32.0 का और स्ट्राइक रेट 140.9 का रहा है. इस फॉर्मेट में रोहित ने कुल 383 चौके और 205 छक्के लगाए हैं.

ये भी पढ़ें : 'आउट नहीं दिया जाना चाहिए...' इस भारतीय खिलाड़ी पर श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाए गंभीर सवाल, जानिए कैसे शुरू हुआ बवाल

Continue reading on the app

सांस की सेहत का रखें ख्याल, धूल-धुएं से बचाव के साथ अपनाएं ये आसान उपाय

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। हवा में बढ़ता धुआं, धूल और पार्टिकुलेट प्रदूषण सिर्फ बाहर निकलने में परेशानी नहीं पैदा करता, बल्कि सांस से जुड़ी दिक्कतों को भी बढ़ा सकता है। खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से अस्थमा या किसी दूसरी सांस की बीमारी से जूझ रहे लोगों को प्रदूषित हवा में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में थोड़ी सी सतर्कता और रोजमर्रा की कुछ आसान आदतें सांस की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकती हैं।

आयुष मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हवा में मौजूद धूल, धुआं और बारीक कण सांस के साथ शरीर के अंदर पहुंच सकते हैं। इससे कुछ लोगों में खांसी, गले में खराश, नाक बंद होना, सांस लेने में परेशानी या घरघराहट जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

इसके अलावा, ईएनएसओ से जुड़ी सूखे की परिस्थितियां कुछ क्षेत्रों में जंगलों में आग और धूल भरी आंधियों का खतरा बढ़ा सकती हैं। इससे हवा में धुआं और पार्टिकुलेट प्रदूषण बढ़ने पर सांस की समस्याएं और परेशान कर सकती हैं। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के साथ-साथ पहले से सांस की बीमारी वाले लोगों को खास सावधानी रखनी चाहिए।

सांस और गले को आराम देने के लिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। बहुत ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी या हर्बल इन्फ्यूजन लिया जा सकता है। इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है और गले में होने वाली सूखापन या खराश में कुछ राहत मिल सकती है।

हल्की सर्दी-जुकाम या खांसी में कुछ पारंपरिक घरेलू उपाय भी आजमाए जाते हैं। जैसे सूखी अदरक यानी सोंठ को गुड़ के साथ लेना, हल्दी वाला दूध या तुलसी के रस में शहद मिलाकर लेना। हालांकि, ये उपाय लक्षणों में राहत के लिए हो सकते हैं, किसी गंभीर बीमारी का इलाज नहीं हैं।

नाक बंद होने या गले में खराश जैसी परेशानी में भाप लेना कुछ लोगों को आराम दे सकता है। इसी तरह गुनगुने नमक या हल्दी वाले पानी से गरारे करने से गले की परेशानी में राहत मिल सकती है। भाप लेते समय बहुत गर्म पानी से जलने से बचें, खासकर बच्चों के मामले में।

सांस और शरीर को सक्रिय रखने के लिए योग भी मददगार हो सकता है। भुजंगासन और गोमुखासन जैसे आसनों को अपनी क्षमता के अनुसार अभ्यास में शामिल किया जा सकता है। इनके साथ नाड़ी शोधन और भ्रामरी प्राणायाम भी किए जा सकते हैं।

लेकिन अगर सांस लेने में ज्यादा परेशानी, लगातार खांसी, सीने में दर्द, तेज घरघराहट या सांस फूलने जैसी समस्या हो, तो केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और डॉक्टर से सलाह लें।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का घमासान, श्रीलंका और इंग्लैंड के साथ खेलेगा त्रिकोणीय श्रृंखला

पाकिस्तान में अक्टूबर से क्रिकेट का एक्शन तेज होने वाला है। पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच तीन देशों की एकदिवसीय श्रृंखला खेली जाएगी, जिसे अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। तीनों टीमें पहले ही विश्व चैंपियन रह चुकी हैं और ऐसे में इस श्रृंखला में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

मौजूद जानकारी के मुताबिक, श्रृंखला की शुरुआत 18 अक्टूबर को रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के मुकाबले से होगी। इसके बाद 20 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड आमने-सामने होंगे। 22 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। शुरुआती तीनों मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

इसके बाद मुकाबले लाहौर पहुंचेंगे। 25 अक्टूबर को पाकिस्तान और इंग्लैंड, 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और श्रीलंका तथा 29 अक्टूबर को श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होगा। श्रृंखला का फाइनल 31 अक्टूबर को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि तीन देशों की यह श्रृंखला अगले साल होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगी। टीमों के पास अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन को परखने के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को मौका देने का भी अवसर रहेगा।

एकदिवसीय श्रृंखला से पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 श्रृंखला भी खेली जाएगी। इसके मुकाबले 9, 11 और 13 अक्टूबर को रावलपिंडी में होंगे। दोनों टीमें इससे पहले 2026 के टी20 विश्व कप में भी आमने-सामने हुई थीं, जहां मुकाबला काफी रोमांचक रहा था।

इसके बाद दोनों देशों के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पहला टेस्ट 9 से 13 नवंबर तक रावलपिंडी में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 17 से 21 नवंबर तक लाहौर में खेला जाएगा। इससे पहले 4 से 6 नवंबर तक इस्लामाबाद में तीन दिवसीय अभ्यास मुकाबला भी प्रस्तावित है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा स्थिति पर नजर डालें तो श्रीलंका छठे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान आठवें स्थान पर है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर की थी। वहीं श्रीलंका को भारत के खिलाफ मौजूदा दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के पहले मुकाबले में गाले में 165 रन से हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि पाकिस्तान इस समय इंग्लैंड के दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेल रहा है, जो विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऐसे में अक्टूबर-नवंबर का घरेलू कार्यक्रम पाकिस्तान के लिए लगातार क्रिकेट और अपनी टीम को मजबूत करने का बड़ा मौका होगा। श्रीलंका के लिए भी यह दौरा खास होगा, क्योंकि उसे भारत के खिलाफ मौजूदा चुनौती के बाद पाकिस्तान में तीनों प्रारूपों में खुद को साबित करना है।
Wed, 19 Aug 2026 22:51:00 +0530

  Videos
See all

अखिलेश यादव के लाल-सफेद गमछे का असली सच! | Barabanki Weaver Haji Osama | Samajwadi Party | Barabanki #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:39:34+00:00

क्या भारत शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा? Dhaka’s Major Demand | India Bangladesh News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T17:44:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers