Responsive Scrollable Menu

वित्त मंत्री सीतारमण के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल चौथे आईएसएमआर सम्मेलन में भाग लेने के लिए सिंगापुर के लिए हुआ रवाना

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण भारत और सिंगापुर के बीच आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) में भाग लेने के लिए बुधवार को सिंगापुर रवाना हो गई हैं। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की।

वित्त मंत्रालय के अनुसार, निर्मला सीतारमण एक उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं, जिसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद शामिल हैं।

वर्ष 2022 में स्थापित भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन दोनों देशों के बीच एक उच्चस्तरीय आर्थिक तंत्र है, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग की समीक्षा करना और साझेदारी के नए क्षेत्रों की पहचान करना है।

वित्त मंत्रालय ने बताया कि इस बार का सम्मेलन छह प्रमुख क्षेत्रों में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करेगा, जिनमें उन्नत विनिर्माण, कनेक्टिविटी, डिजिटलीकरण, स्वास्थ्य एवं औषधि, कौशल विकास और सतत विकास शामिल हैं। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उभरते अवसरों पर भी चर्चा की जाएगी।

आईएसएमआर दोनों देशों को एक ऐसा मंच उपलब्ध कराता है, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति का आकलन कर सकते हैं और आर्थिक भागीदारी को और गहरा करने के उपायों पर विचार कर सकते हैं। भारत और सिंगापुर के बीच निवेश, डिजिटल अर्थव्यवस्था, तकनीकी सहयोग, वित्तीय सेवाओं और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में पहले से मजबूत संबंध हैं, जिन्हें और विस्तार देने पर इस बैठक में विशेष ध्यान रहने की उम्मीद है।

इस बीच, विदेश मंत्री एस. जयशंकर सम्मेलन से पहले ही मंगलवार को सिंगापुर पहुंच चुके थे। भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उनका स्वागत करते हुए कहा कि चौथे भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन के लिए विदेश मंत्री का सिंगापुर आगमन दोनों देशों के मजबूत संबंधों का प्रतीक है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, आईएसएमआर भारत और सिंगापुर के बीच पारंपरिक क्षेत्रों के अलावा नए और उभरते क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। इसका पहला सम्मेलन वर्ष 2022 में आयोजित किया गया था। इसके बाद दूसरा सम्मेलन अगस्त 2024 में सिंगापुर में और तीसरा सम्मेलन अगस्त 2025 में नई दिल्ली में आयोजित हुआ था।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

रवींद्र जडेजा बने संकटमोचक! तोड़ी 95 रनों की साझेदारी, किया ऐसा सेलिब्रेशन, जो तुरंत हो गया वायरल

IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल टेस्ट मैच के पांचवें दिन का खेल खेला जा रहा है. पहले सेशन में जब भारतीय गेंदबाज विकेट के लिए तरस रहे थे, तब रवींद्र जडेजा एक बार फिर टीम इंडिया के लिए संकटमोचक बने और उन्होंने विकेट चटकाया. जड्डू ने श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट करके सफलता हासिल की और श्रीलंका की 95 रनों की पार्टनरशिप को तोड़ा, जो इस मैच में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा रही थी.

रवींद्र जडेजा ने धनंजय डी सिल्वा को किया आउट

भारतीय स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर टीम इंडिया को मुश्किल वक्त में विकेट निकालकर दिया. जडेजा ने 59 रनों पर खेल रहे धनंजय डी सिल्वा को आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. डी सिल्वा 151 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 59 रन बनाए. श्रीलंकाई कप्तान ने सोनल दिनुशा के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 95 रनों की पार्टनरशिप बनाई और अपनी टीम को बेहतर स्थिति में लाकर खड़ा किया था. मगर, इस विकेट के बाद यकीनन भारतीय खेमे ने चैन की सांस ली.

यह गेंद मिडिल स्टंप पर पूरी लंबाई की थी, जिसमें उछाल और थोड़ा टर्न भी था. धनंजय डी सिल्वा ने स्वीप शॉट खेलने के लिए नीचे झुककर बल्ला घुमाया, लेकिन गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर शॉर्ट फाइन लेग पर खड़े फील्डर के पास चली गई, जिन्होंने आसानी से कैच पकड़ लिया.

रवींद्र जडेजा का सेलिब्रेशन वायरल

श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा को आउट करने के बाद रवींद्र जडेजा काफी खुश नजर आए और उन्होंने खुलकर इस विकेट का जश्न मनाया. उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था, क्योंकि वह काफी अग्रेसिवली इसे सेलिब्रेट कर रहे थे. तभी विवेक राजदान और मोहम्मद कैफ ने कमेंट्री के दौरान रवींद्र जडेजा के इस सेलिब्रेशन पर बात की. उन्होंने कहा कि जडेजा ने ऐसा सेलिब्रेशन शायद ही इससे पहले कभी किया है. ऐसे में अब जड्डू के इस सेलिब्रेशन की चर्चा हर तरफ हो रही है.

प्रसिद्ध कृष्णा ने दिलाई एक और सफलता

प्रसिद्ध कृष्णा से निरोशन डिकवेला को आउट किया और भारत को 6वीं सफलता मिली. डिकवेला बहुत अधिक हिल-डुल रहे थे, कभी इधर तो कभी लेग-साइड की ओर जा रहे थे, लेकिन तेज़ गेंदबाज़ ने गेंदबाजी सरल रखी. लेग-स्टंप के ठीक बाहर 'बैक ऑफ़ अ लेंथ' गेंद थी, और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शरीर से दूर बल्ला घुमाया, जिससे गेंद बल्ले के बाहरी किनारे (आउटसाइड एज) से लग गई. विकेटकीपर ऋषभ पंत ने कोई गलती नहीं की और अपने चेहरे के सामने गेंद को आसानी से पकड़ लिया.

जीत से 4 विकेट दूर भारत

श्रीलंका के साथ खेले जा रहे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर है. दिन का खेल शुरू होने से पहले ये सफर 6 विकेटों का था, लेकिन अब 4 विकेट और लेते ही टीम इंडिया गॉल टेस्ट मैच अपने नाम कर लेगी. देखने वाली बात होगी कि इसके लिए भारतीय गेंदबाज कितना समय लेते हैं.

ये भी पढ़ें: 'आउट नहीं दिया जाना चाहिए...' इस भारतीय खिलाड़ी पर श्रीलंकाई दिग्गज ने उठाए गंभीर सवाल, जानिए कैसे शुरू हुआ बवाल

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम के गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद मैदान की वो तस्वीरे जो बार-बार देखना चाहेंगे

भारतीय टीम के गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद मैदान की वो तस्वीरे जो बार-बार देखना चाहेंगे Wed, 19 Aug 2026 19:53:25 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Tweet: NDA सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, PDA के आगे फेल होगी BJP? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:15:14+00:00

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 63 | Kejriwal | Satyendar Jain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers