चेहरे पर दिखने लगे हैं तितली जैसे पैटर्न, बचने के ये हैं तरीके
आजकल चेहरे पर झाइयां, पिगमेंटेशन और ऑयली स्किन की समस्या काफी आम हो गई है. महिलाओं में यह समस्या चेहरे पर भूरे धब्बों या तितली जैसे पैटर्न में दिखाई देती है. स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर रिद्धि पांडेय के अनुसार मेलाज्मा या झाइयों का मुख्य कारण केवल धूप नहीं, बल्कि हार्मोनल असंतुलन और पीसीओएस जैसी स्थितियां भी हो सकती हैं. इसलिए केवल ऊपरी क्रीम लगाने के बजाय समस्या के मूल कारण को समझना बहुत जरूरी है. हर व्यक्ति की स्किन और पिगमेंटेशन की गंभीरता अलग होती है, इसलिए इलाज का तरीका भी एक जैसा नहीं हो सकता. घरेलू फेस पैक त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर ग्लो लाने में मदद कर सकते हैं, लेकिन पुरानी और गहरी झाइयों में सिर्फ घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए. संवेदनशील त्वचा पर बिना जांचे कोई भी सामग्री लगाने से जलन या लालिमा बढ़ सकती है. इसके अलावा जन्मजात बर्थ मार्क और बाद में होने वाली झाइयों में अंतर समझना भी जरूरी है. धूप से सही बचाव, नियमित स्किन केयर और सही कारण का पता लगाकर लिया गया उपचार ही त्वचा को फिर से स्वस्थ और बेहतर बना सकता है.
हरा कांटेदार ककोरा, सेहत के लिये है बहुत ही फायदेमंद, जानिये इसकी क्रिस्पी रेसिपी
ककोरा, जिसे कंटोला भी कहते हैं, स्वाद और सेहत का खजाना है. यह विटामिन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो इम्यूनिटी बढ़ाता है और पाचन सुधारता है. इसकी क्रिस्पी रेसिपी भी बताई गई है. इसे बनाकर जरूर ट्राई करें.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

