Responsive Scrollable Menu

Sensex में 166 अंकों की गिरावट, Nifty भी शुरुआती कारोबार में 59 अंक नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक टूटकर 77,070.93 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी भी 59 अंक फिसलकर 24,096.75 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटर्नल, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 5.59 प्रतिशत तक टूटा।

जापान का निक्की 225 और चीन का एसएसई कम्पोजिट भी गिरावट में कारोबार कर रहे हैं जबकि हांगकांग के हैंगसेंग में मामूली बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.67 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.63 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,651.53 करोड़ रुपये के शेयर की खरीदारी की। सेंसेक्स मंगलवार को 492.70 अंक और निफ्टी 132.75 अंक टूटकर बंद हुआ था।

Continue reading on the app

Milk Procurement Price Increase: दूध उत्पादक किसानों को बड़ी सौगात.. CM ने किया 3 रुपये का इजाफा, जानें अब कितने में होगी खरीदी

तमिलनाडु सरकार ने दूध उत्पादकों को राहत देते हुए खरीद कीमत बढ़ाई और मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए कई बड़े फैसले लिए।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: 2 मिनट लेट हो जाती टीम इंडिया तो गॉल में नहीं मिलती जीत, जानिए वजह

गॉल में भारतीय टीम 2 मिनट पहले जीत गई. अगर वैसा नहीं हुआ होता तो फिर जीत के लाले भी पड़ सकते थे. ऐसा कैसे होता, आइए जानते हैं. Wed, 19 Aug 2026 14:23:41 +0530

  Videos
See all

नाबालिग से दरिंदगी | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:24+00:00

Patna Protest: हिरासत में लिए जाने के बाद भड़कीं Misa Bharti- RJD और बिहार की जनता रुकने वाली नहीं #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T09:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers