Responsive Scrollable Menu

सिंकफील्ड कप: प्रज्ञानानंदा मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को हराया:5 अंक के साथ वेस्ली सो के संयुक्त टॉप पर पहुंचे

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सिंकफील्ड कप के 8वें दौर में फ्रांस के मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव (MVL) को हरा दिया। काले मोहरों से खेलते हुए प्रज्ञानानंदा ने 27 चालों में मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के बाद उनके 5 अंक हो गए हैं और वे अमेरिका के वेस्ली सो के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर पहुंच गए हैं। वेस्ली सो से बराबरी, एक राउंड बाकी राउंड-8 के बाद प्रज्ञानानंदा और वेस्ली सो के 5-5 अंक हैं। दोनों संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। जावोखिर सिंदारोव 4.5 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि फैबियानो कारुआना और MVL के 4-4 अंक हैं। अब टूर्नामेंट में सिर्फ एक राउंड बाकी है। रुई लोपेज से शुरुआत, 27 चाल में जीते प्रज्ञानानंदा और MVL के बीच मुकाबले की शुरुआत रुई लोपेज ओपनिंग से हुई। प्रज्ञानानंदा ने काले मोहरों से खेलते हुए शुरुआती दौर में स्थिति को संतुलित रखा। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे बढ़त मिली और 27वीं चाल के बाद MVL ने मुकाबला छोड़ दिया। GCT फाइनल की रेस में मजबूत स्थिति सिंकफील्ड कप ग्रैंड चेस टूर के रेगुलर सीजन का आखिरी टूर्नामेंट है। इसके बाद टूर के टॉप-4 खिलाड़ी ग्रैंड फिनाले में खेलेंगे। 8 राउंड के बाद 5 अंक के साथ प्रज्ञानानंदा फाइनल की रेस में मजबूत स्थिति में पहुंच गए हैं। प्रज्ञानानंदा ने इस टूर्नामेंट में अब तक 3 जीत, 4 ड्रा और एक हार दर्ज की है। उनका एकमात्र नुकसान तीसरे दौर में जर्मनी के विंसेंट केमर के खिलाफ आया था। आखिरी राउंड में खिताब का फैसला सिंकफील्ड कप 10 खिलाड़ियों का 9 राउंड का टूर्नामेंट है। राउंड-8 के बाद वेस्ली सो और आर प्रज्ञानानंदा 5-5 अंक के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। जावोखिर सिंदारोव और विंसेंट केमर 4.5-4.5 अंक के साथ संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं। फैबियानो कारुआना, लेवोन एरोनियन, मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव और सैम सेवियन के 4-4 अंक हैं। अब सिर्फ एक राउंड बाकी है। इसलिए आखिरी राउंड में खिताब की रेस बेहद रोचक होगी। प्रज्ञानानंदा और वेस्ली सो के बीच सिर्फ आधे अंक का नहीं, बल्कि बराबरी का मुकाबला है; दोनों के 5-5 अंक हैं। वहीं 4.5 अंक वाले सिंदारोव और केमर भी खिताब की रेस में बने हुए हैं। दिव्या देशमुख 4 अंक के साथ संयुक्त 5वें स्थान पर चीन की ग्रैंडमास्टर तान झोंगयी ने केर्न्स कप शतरंज टूर्नामेंट के 8वें राउंड में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। उन्होंने कजाकिस्तान की बिबिसारा अस्साउबायेवा को हराकर अपने अंक 6.5 कर लिए। अब तान खिताब से सिर्फ आधा अंक दूर हैं। अमेरिका की 16 साल की इंटरनेशनल मास्टर (IM) एलिस ली 5.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। भारतीय ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने 8वें राउंड में यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक से ड्रा खेला। इसके बाद उनके 4 अंक हो गए हैं और वह संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर हैं। दिव्या ने अब तक 2 मुकाबले जीते हैं, 4 ड्रा खेले हैं और 2 मैच गंवाए हैं। आखिरी राउंड में उनके पास अपनी स्थिति बेहतर करने का मौका है। राउंड-8 के बाद अन्ना मुजीचुक के भी 4 अंक हैं। भारतीय खिलाड़ियों में हम्पी कोनेरू 3 अंक के साथ 8वें और आर वैशाली 2.5 अंक के साथ 9वें स्थान पर हैं। ----------------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत Vs पाकिस्तान:पिछले 10 साल से टीम इंडिया नहीं हारी; जीते तो टॉप-8 में पहुंचेंगे मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। पूल-D का यह मुकाबला वैगनर हॉकी स्टेडियम में शाम 6:30 बजे से से खेला जाएगा। टीम इंडिया पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। दोनों टीमों 19 मैच हुए हैं। इनमें भारत 17 मैच जीता, जबकि 2 ड्रॉ रहे। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था। पूरी खबर

Continue reading on the app

LPG Cylinder Price Today: आज आपके शहर में कितने रुपये का मिल रहा घरेलू सिलेंडर? जानें कमर्शियल LPG का ताजा रेट

LPG Cylinder Price Today: आज आपके शहर में कितने रुपये का मिल रहा घरेलू सिलेंडर? जानें कमर्शियल LPG का ताजा रेट

Continue reading on the app

  Sports

सुथार के बॉलिंग एक्शन के 'साइंस' को समझिए, क्यों होने लगी है मानव की महान बेदी से तुलना, स्पिनर क्या कर रहा है खास?

manav suthar bowling action: जिस तरह से गॉल की घूमती हुई पिच पर जब एक युवा भारतीय बाएं हाथ का स्पिनर अपनी उंगलियों से गेंद को रिलीज कर रहा था, तो क्रिकेट के जानकारों को आधुनिक टी-20 क्रिकेट के दौर में 70 के दशक की वो जादुई शास्त्रीय कला याद आ गई, जो कभी महान बिशन सिंह बेदी की पहचान हुआ करती थी. टीम इंडिया के लिए खेलते हुए मानव सुथार ने गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए और मैच में कुल 10 विकेट लेकर सनसनी मचा दी. Wed, 19 Aug 2026 15:17:16 +0530

  Videos
See all

Nalanda में Mid Day Meal खाने से 34 बच्चे बीमार | Breaking News | Nalanda | Mid Day Meal #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:11:44+00:00

मीरा-भाईंदर में BJP का बड़ा फैसला! सोसायटी में बकरा रखने पर रोक, कांग्रेस ने किया विरोध |Maharashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:13:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers