उड़ान से पहले विमान से टकराया पक्षी:अमृतसर से पुणे की फ्लाइट रद्द, सुरक्षा के चलते लिया फैसला
अमृतसर में स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से पुणे जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1694 को बर्ड हिट की घटना के बाद रद्द कर दिया गया। फ्लाइट को 18 अगस्त को अमृतसर से पुणे के लिए रवाना होना था, लेकिन उड़ान से पहले ही विमान के साथ बर्ड हिट की घटना सामने आ गई। जानकारी के मुताबिक, विमान से पक्षी के टकराने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फ्लाइट को ऑपरेट नहीं किया गया। इसके बाद एयरलाइन की ओर से फ्लाइट को रद्द करने का फैसला लिया गया। एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे पत्र में रद्द होने की जानकारी एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से एयरपोर्ट डायरेक्टर को भेजे गए लेटर में भी फ्लाइट रद्द किए जाने की पुष्टि की गई है। लेटर के शुरुआत में फ्लाइट रद्द होने का कारण तकनीकी बताया गया है, जबकि लेटर पर की गई हाथ से लिखी गई नोटिंग में बर्ड हिट और पक्षी के विमान से टकराने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। यात्रियों का सामान भी वापस सौंपा फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों को विमान से नीचे उतारा गया। इसके साथ ही यात्रियों का सामान भी विमान से बाहर निकालकर उन्हें वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू की गई। अचानक फ्लाइट रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाइट स्टेटस रिकॉर्ड में भी 18 अगस्त 2026 को फ्लाइट IX-1694 के रद्द रहने की पुष्टि होती है। फिलहाल बर्ड हिट के बाद विमान की तकनीकी जांच और सुरक्षा प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी पर नजर बनी हुई है।
BRICS में UPI की एंट्री! क्या भारत बना रहा है डॉलर और SWIFT का विकल्प?
BRICS की भारत की अध्यक्षता के दौरान सीमा-पार भुगतान व्यवस्था को नया स्वरूप देने की कोशिश तेज हुई है. सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) और UPI जैसे फास्ट पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने का प्रस्ताव सिर्फ तकनीकी बदलाव नहीं, बल्कि वैश्विक वित्तीय व्यवस्था में रणनीतिक बदलाव का संकेत भी है.
The post BRICS में UPI की एंट्री! क्या भारत बना रहा है डॉलर और SWIFT का विकल्प? appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










