6 विकेट और मैच जीत लेगा भारत, जानिए WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को होगा कितना फायदा?
IND VS SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा गॉल टेस्ट मैच तेजी से नतीजे की ओर बढ़ रहा है. इस मुकाबले को टीम इंडिया ने अपनी ओर झुका लिया है और अब सिर्फ 6 विकेट झटकते ही भारत इस मैच को अपने नाम कर लेगा. मैच में भारत ने श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था, जिसका पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने चौथे दिन के अंत तक 84 रन बनाए और 4 विकेट गंवा दिए. ऐसे में अब टीम इंडिया जीत से महज 6 विकेट दूर है. तो आइए जान लेते हैं कि इस जीत के सात टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में कितना फायदा होने वाला है.
84/4 के स्कोर पर खत्म हुआ चौथे दिन का खेल
गॉल टेस्ट मैच में भारतीय टीम के दिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. जहां निसान मदुशंका 6 रन बनाकर आउट हो गए, तो वहीं लहिरु उडाना भी 16 रन बनाकर चलते बने. पसिंदु सूरियाबांद्रा तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
कमिंदु मेंडिस 2 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह टीम इंडिया ने चौथे दिन के अंत तक 4 विकेट झटक लिए और श्रीलंका केवल 84 रन ही बना पाई. हालांकि, क्रीज पर कप्तान धनंजय डी सिल्वा और सोनल दिनुशा मौजूद हैं. जहां, डी सिल्वा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं, वहीं सोनल भी 25 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. एक ओर जहां, श्रीलंका कोशिश करेगी कि पांचवें दिन वह ज्यादा से ज्यादा ओवर खेले, क्योंकि बारिश की भी संभावना है, जिससे मैच प्रभावित हो सकते हैं और ओवर कट सकते हैं. जबकि भारतीय टीम एकमात्र लक्ष्य के साथ उतरेगी कि जितनी जल्दी हो सके वह 6 विकेट लेकर मैच जीते और WTC प्वॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को बेहतर बनाए.
Stumps on Day 4 in Galle! ????️
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
Sri Lanka 84/4 in the 2nd innings#TeamIndia 6⃣ wickets away from victory in the opening #SLvIND Test.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y pic.twitter.com/Fhu9YGYeC1
WTC प्वॉइंट्स टेबल में कितना होगा टीम इंडिया को फायदा?
श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच में टीम इंडिया बस जीत से 6 विकेट दूर है और पूरी उम्मीद है कि वह इसे हासिल करके मैच को अपने नाम करने में कामयाब होगी. ये बात किसी से छिपी नहीं है कि श्रीलंका के साथ खेली जा रही ये सीरीज टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से काफी अहम है.
ऐसे में श्रीलंका को गॉल टेस्ट में हराकर भारत 12 अंक हासिल करेगा, जिससे उसे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में बड़ा फायदा होगा. गॉल टेस्ट जीतने पर टीम इंडिया के खाते में 12 अंक जुड़ जाएंगे, जिससे कुल अंक 52 से बढ़कर 64 हो जाएंगे. टीम का जीत प्रतिशत (PCT) 48.15% से बढ़कर सीधा 53.33% हो जाएगा. हालांकि अंक तालिका में टीम की जगह नहीं बदलेगी और वह 5वें स्थान पर ही बनी रहेगी.
यहां डालिए अंक तालिका पर नजर
| रैंक | टीम | मैच | जीत | हार | ड्रॉ | अंक | PCT |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | ऑस्ट्रेलिया | 9 | 7 | 2 | 0 | 84 | 77.78% |
| 2 | दक्षिण अफ्रीका | 4 | 3 | 1 | 0 | 36 | 75.00% |
| 3 | न्यूजीलैंड | 6 | 4 | 1 | 1 | 40 | 72.22% |
| 4 | बांग्लादेश | 5 | 3 | 1 | 1 | 40 | 66.67% |
| 5 | भारत | 9 | 4 | 4 | 1 | 52 | 48.15% |
| 6 | श्रीलंका | 4 | 1 | 1 | 2 | 16 | 41.67% |
| 7 | इंग्लैंड | 13 | 4 | 8 | 1 | 38 | 24.36% |
| 8 | पाकिस्तान | 6 | 2 | 4 | 0 | 4 | 22.22% |
| 9 | वेस्टइंडीज | 12 | 2 | 8 | 2 | 4 | 20.83% |
कियार, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ
Toxic Actress Net Worth: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बड़े बजट को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फीमेल स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? तो चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ के बारे में-
नयनतारा हैं सबसे ज्यादा अमीर
‘Toxic’ की एक्ट्रेसेस की बात करें तो सबसे ऊपर नाम नयनतारा (Nayanthara) का आता है. साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. नयनतारा फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन और बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है. इसके अलावा वो कई ब्रांड्स से भी जुड़ी हैं. यही वजह है कि उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है.
2. दूसरे नंबर पर कियारा आडवाणी
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है. कियारा ने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वो फिल्मों के साथ कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा भी रह चुकी हैं.
ये भी पढे़ं- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें
3. हुमा कुरैशी की नेटवर्थ कितनी है?
वहीं, टॉक्सिक की एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ में तीसरे नंबर पर हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का नाम शामिल है. हुमा ने बॉलीवुड के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काफी काम किया है. जिनमें गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बदलापुर’, ‘तरला’ और ‘महारानी’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल है. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करे तो ये करीब 23 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिल्म टॉक्सिक में पहली बार हुमा एक अलग अंदाज में नजर आएंगी.
4. तारा सुतारिया की भी करोड़ों में नेटवर्थ
टॉक्सिक में यश के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस का रोल फिल्म में बेहद खास है और उनके लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें, उन्होंने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘मरजावां’, ‘तड़प’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में नजर आई थी. तारा ने कड़ी मेहनत करके करोड़ों की नेटवर्थ खड़ी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 20 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य कामों से कमाई करती है.
5. रुक्मिणी वसंत की नेटवर्थ है सबसे कम
टॉक्सिक की फीमेल स्टारकास्ट में जिसकी सब कम नेटवर्थ है, वो साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmani Vasant) है. एक्ट्रेस फिल्म में मेलिसा के रोल में नजर आएंगी. रुक्मिणी ने कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान ‘सप्त सागरदाचे एलो’ जैसी फिल्मों से बनाई है. वहीं, इससे पहले उन्हें ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा 2 में देखा गया था. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करे तो ये करीब 7 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें- Toxic Trailer Release: 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर रिलीज, Yash, कियारा से लेकर नयनतारा के अंदाज ने उड़ाए होश
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









