Responsive Scrollable Menu

कियार, नयनतारा या फिर हुमा? 'Toxic' की एक्ट्रेसेस में कौन है सबसे ज्यादा अमीर, जानें नेटवर्थ

Toxic Actress Net Worth: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेसेस नजर आने वाली हैं. फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बड़े बजट को लेकर पहले से ही काफी बज बना हुआ है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फीमेल स्टारकास्ट में सबसे ज्यादा अमीर कौन है? तो चलिए जानते हैं इन एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ के बारे में-

नयनतारा हैं सबसे ज्यादा अमीर

‘Toxic’ की एक्ट्रेसेस की बात करें तो सबसे ऊपर नाम नयनतारा (Nayanthara) का आता है. साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार कही जाने वाली नयनतारा ने तमिल, तेलुगु और मलयालम सिनेमा के साथ बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ करीब 200 करोड़ रुपये बताई जाती है. नयनतारा फिल्मों के अलावा प्रोडक्शन और बिजनेस से भी जुड़ी हुई हैं. उन्होंने अपने पति विग्नेश शिवन के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी शुरू की है. इसके अलावा वो कई ब्रांड्स से भी जुड़ी हैं. यही वजह है कि उनकी कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है.

2. दूसरे नंबर पर कियारा आडवाणी

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा की नेटवर्थ करीब 100 करोड़ रुपये है. कियारा ने ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘कबीर सिंह’, ‘गुड न्यूज’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है. वो फिल्मों के साथ कई बड़े ब्रांड्स का चेहरा भी रह चुकी हैं.

ये भी पढे़ं- Explainer: ‘Toxic’ में यश के साथ कौन-कौन? नयनतारा से कियारा तक सभी किरदारों के बारे में जानें

3. हुमा कुरैशी की नेटवर्थ कितनी है?

वहीं, टॉक्सिक की एक्ट्रेसेस की नेटवर्थ में तीसरे नंबर पर हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) का नाम शामिल है. हुमा ने बॉलीवुड के साथ-साथ वेब सीरीज में भी काफी काम किया है. जिनमें गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘बदलापुर’, ‘तरला’ और ‘महारानी’ जैसे प्रोजेक्ट्स शामिल है. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करे तो ये करीब 23 करोड़ रुपये बताई जाती है. फिल्म टॉक्सिक में पहली बार हुमा एक अलग अंदाज में नजर आएंगी.

4. तारा सुतारिया की भी करोड़ों में नेटवर्थ

टॉक्सिक में यश के साथ एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) भी नजर आने वाली हैं. एक्ट्रेस का रोल फिल्म में बेहद खास है और उनके लुक को भी काफी पसंद किया जा रहा है. बता दें, उन्होंने  ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘मरजावां’, ‘तड़प’ और ‘एक विलेन रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में नजर आई थी. तारा ने कड़ी मेहनत करके करोड़ों की नेटवर्थ खड़ी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की नेटवर्थ 20 से 25 करोड़ रुपये बताई जाती है. एक्ट्रेस फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और अन्य कामों से कमाई करती है. 

5. रुक्मिणी वसंत की नेटवर्थ है सबसे कम

टॉक्सिक की फीमेल स्टारकास्ट में जिसकी सब कम नेटवर्थ है, वो साउथ एक्ट्रेस रुक्मिणी वसंत (Rukmani Vasant) है. एक्ट्रेस फिल्म में  मेलिसा के रोल में नजर आएंगी. रुक्मिणी ने कन्नड़ सिनेमा में अपनी पहचान ‘सप्त सागरदाचे एलो’ जैसी फिल्मों से बनाई है. वहीं, इससे पहले उन्हें ऋषभ शेट्टी की फिल्म कंतारा 2 में देखा गया था. एक्ट्रेस की नेटवर्थ की बात करे तो ये करीब  7 करोड़ रुपये है.

ये भी पढ़ें- Toxic Trailer Release: 'टॉक्सिक' का धांसू ट्रेलर रिलीज, Yash, कियारा से लेकर नयनतारा के अंदाज ने उड़ाए होश

Continue reading on the app

भारत की तरह अमेरिका में भी SIR, ट्रंप ने शुरू किया वोटर लिस्ट से फर्जी मतदाताओं का सफाई अभियान

भारत की तरह अमेरिका में भी अब मतदाता सूची की सफाई को लेकर आवाज उठने लगी है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दावे के बाद देश में भारत की तरह एसआईआर के जरिए फर्जी मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर करने की तैयारी शुरू हो गई है. दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि 2020 के वोटर रिकॉर्ड और नागरिकता संबंधी रिकॉर्ड का मिलान किया गया. ट्रंप के इस दावे के मुताबिक, अमेरिका में 12.8 करोड़ मतदाताओं के शुरुआती विश्लेषण में 24000 से ज्यादा गैर-नागरिक मतदाताओं की पहचान की गई है.

ट्रंप का दावा- 24 हजार से ज्यादा गैर-नागरिकों ने डाला था वोट

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से कहा कि उन्होंने जो बाइडन के खिलाफ 2020 का राष्ट्रपति चुनाव जीता था. उन्होंने दावा किया कि चुनाव में 24,000 से ज्यादा "गैर-नागरिकों" ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया था.
'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि US सेंसस ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड की नागरिकता रिकॉर्ड से जांच शुरू कर दी है और "SAVE अमेरिका एक्ट" को पास किया जाना चाहिए.

ट्रंप ने कहा, "सेंसस ब्यूरो ने 2020 के वोटर रिकॉर्ड की नागरिकता रिकॉर्ड से जांच शुरू कर दी है. शुरुआती 128,000,000 वोटरों के मामले में, सेंसस ब्यूरो ने साबित किया है कि 24,000 से ज्यादा गैर-नागरिकों ने गैर-कानूनी तरीके से वोट दिया!"

उन्होंने आगे कहा, "सेंसस ब्यूरो अगले 32,000,000 वोटरों का विश्लेषण करने जा रहा है और यह संख्या बहुत बढ़ जाएगी. मैं चुनाव जीता था! हमें 'SAVE अमेरिका एक्ट' पास करना चाहिए."

भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ कर चुके हैं ट्रंप

बता दें कि यह बात ट्रंप द्वारा भारत की चुनाव प्रणाली की तारीफ करने और 'SAVE अमेरिका एक्ट' को पास करने की मांग के बाद सामने आई है. इस एक्ट का मकसद अमेरिकी चुनावों में नागरिकता और वोटर पहचान का सबूत अनिवार्य करना है. एक और 'ट्रुथ सोशल' पोस्ट में, ट्रंप ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ हाल ही में हुई बातचीत का जिक्र किया और वोटरों के लिए भारत में फोटो पहचान पत्र के इस्तेमाल पर जोर दिया.

भारतीय चुनाव प्रणाली को लेकर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "इस महीने की शुरुआत में, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हमारे प्रशासन से पूछा था कि अमेरिका में बिना वैध फोटो आईडी के चुनाव कैसे हो सकते हैं?"

ये भी पढ़ें: ट्रंप ने की भारत के चुनावी सिस्टम की तारीफ, CEC ज्ञानेश कुमार का जिक्र कर कही बड़ी बात

  • भारत के पिछले आम चुनाव का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, "भारत के पिछले चुनाव में 64.6 करोड़ मतदाता थे, 1 प्रतिशत से भी कम लोगों ने डाक से वोट दिया और हर मतदाता के पास एक वैध फोटो पहचान पत्र होना जरूरी था." ट्रंप ने कांग्रेस से 'SAVE अमेरिका एक्ट' पास करने की अपनी मांग भी दोहराई और कहा, "हमें अभी 'SAVE अमेरिका एक्ट' पास करने की जरूरत है."
  • व्हाइट हाउस के मुताबिक, प्रस्तावित कानून का मकसद यह पक्का करना है कि सिर्फ अमेरिकी नागरिक ही संघीय चुनावों में वोट देने के योग्य हों. व्हाइट हाउस ने इस बिल को "समझदारी भरा, दोनों पार्टियों का समर्थन वाला बिल" बताते हुए कहा, "अमेरिकी चुनाव का फैसला सिर्फ अमेरिकी नागरिकों को ही करना चाहिए."

ये भी पढ़ें: होर्मुज को लेकर ट्रंप ने अब इस देश को दी धमकी, कहा- 'बीच में आया तो बमबारी से कर देंगे तबाह'

Continue reading on the app

  Sports

Chandrajeet Singh Rajawat: IIT छोड़ा, घर का किया त्याग, सड़क पर सोए, क्रिकेट से किनारा कर शतरंज में किया नाम

हर सफलता के पीछे एक संघर्ष छिपा होता है. चंद्रजीत सिंह राजावत के लिए भी शतरंज में एक मुकाम तक मुकाम तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था. Thu, 20 Aug 2026 11:58:29 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, बढ़ेगी सैलरी! | Employee | Salary #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T05:30:05+00:00

Uttarakhand News: उत्तराखंड की दिनभर की बड़ी खबरें | CM Dhami | BJP New Team | Anil Baluni | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-20T05:39:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers