Palestine मुद्दे पर भारत ने दोहराया Two-State Solution का समर्थन, गाजा पर जताई चिंता
भारत ने मंगलवार को बातचीत के जरिए फलस्तीन मुद्दे के ‘द्विराष्ट्र समाधान’ के प्रति अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया। साथ ही फलस्तीनी लोगों के प्रति भारत के निरंतन समर्थन की पुष्टि भी की। विदेश मंत्रालय में सचिव श्रीप्रिया रंगनाथन ने यह जानकारी दी।
रंगनाथन विदेश मंत्रालय में वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीज़ा तथा प्रवासी भारतीय मामले की सचिव हैं और 16 से 21 अगस्त तक मिस्र, फलस्तीन और लेबनान की आधिकारिक यात्रा पर हैं। रंगनाथन ने मंगलवार को फलस्तीन की विदेश और प्रवासी मामलों की मंत्री वारसेन अघाबेकियन शाहीन से मुलाकात की और ‘गाजा में गंभीर मानवीय स्थिति पर भारत की चिंता व्यक्त की।’’ फलस्तीन में भारत के प्रतिनिधि कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों ने भारत-फलस्तीन के द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें विकास सहयोग की उनकी व्यापक पहलें भी शामिल हैं। पोस्ट में कहा गया,‘‘भारत ने बातचीत के जरिए ‘द्विराष्ट्र समाधान’के लिए अपने लंबे समय से चले आ रहे समर्थन को दोहराया और लगातार मानवीय सहायता, बातचीत तथा कूटनीति के जरिए गाज़ा में मानवीय स्थिति से निपटने के महत्व को रेखांकित किया।’’ भारत ‘द्विराष्ट्र समाधान’ के उस नजरिए का समर्थन करता रहा है, जिसमें इजराइल और फलस्तीन अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक़ अपनी मान्यता प्राप्त सीमाओं के भीतर शांति और सुरक्षा के साथ एक-दूसरे के बगल में रहें।
'सोनाक्षी सिन्हा की ट्रोलिंग के पीछे BJP IT सेल':शत्रुघ्न सिन्हा ने किया दावा; एक्ट्रेस की राजनीति में एंट्री पर भी पिता ने दिया रिएक्शन
एक्टर और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कहा है कि उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की ऑनलाइन ट्रोलिंग के पीछे बीजेपी का IT सेल है। एबीपी न्यूज को दिए इंटरव्यू में उनसे सोनाक्षी के सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर मुखर रहने को लेकर सवाल पूछा गया। इस पर सिन्हा ने कहा कि सोनाक्षी एक समझदार लड़की हैं और उन्हें पता है कि कब और किस मुद्दे पर अपनी बात रखनी है। इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा गया कि सोनाक्षी पर आरोप लगे कि उन्होंने CJP के जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर खुलकर राय रखी थी, लेकिन झारखंड में छात्रों से जुड़े हालिया मामले में वह चुप नजर आईं। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि कुछ ही दिन पहले सोनाक्षी की ओर से झारखंड के बच्चों के समर्थन में बहुत जबरदस्त, बहुत वोकल और बहुत स्ट्रॉन्ग सपोर्ट आया था। सोनाक्षी के राजनीति में आने पर भी रिएक्ट किया सोनाक्षी के भविष्य में राजनीति में आने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मैं कह नहीं सकता, लेकिन उन्होंने आगे कहा कि सोनाक्षी वर्थी फादर (काबिल पिता) की मोस्ट वर्थी डॉटर (सबसे काबिल बेटी) हैं। सोनाक्षी की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने दावा किया कि उनकी बेटी के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग पेड ट्रोल्स की तरफ से होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े कुछ लोग और IT सेल ऐसे ट्रोल्स के जरिए विरोध करने वालों को निशाना बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे ट्रोल्स को खुद नहीं पता होता कि उन्हें क्या लिखना है। उनके मुताबिक, उन्हें तैयार कंटेंट या ड्राफ्ट दिया जाता है और वे उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने पुराने सोशल मीडिया ट्रेंड्स का उदाहरण देते हुए दावा किया कि पहले भी कई फिल्म स्टार्स और स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के ट्वीट एक जैसे नजर आते थे। उन्होंने कहा कि कई बार उनके शब्द, विराम चिह्न और यहां तक कि डॉट-कॉमा तक एक जैसे होते थे। उन्होंने कहा कि सोनाक्षी इन ट्रोल्स को ज्यादा गंभीरता से नहीं लेतीं। शत्रुघ्न के मुताबिक, सोनाक्षी ने भी कहा है कि वह ट्रोलिंग को देखती ही नहीं हैं। बता दें कि सोनाक्षी ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में कई पोस्ट किए थे। वहीं अभिनेत्री ने झारखंड के छात्र प्रदर्शन को लेकर भी समर्थन जताया था। रांची में छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों की स्वतंत्र जांच और भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग कर रहे थे। तब सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “हमारे देश के छात्रों को इस तरह परेशान होते देख दुख होता है। ये कब रुकेगा?” …………… सोनाक्षी सिन्हा से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर लगाई दंड-बैठक:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जेन Z से माफी मांगी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर जेन Z की तारीफ की थी। वीडियो में सोनाक्षी ने कहा था कि उन्होंने पहले जेन Z को हल्के में लिया था, लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है। उन्होंने कैमरे के सामने कान पकड़कर दंड-बैठक भी की और कहा कि अब वह भी जेन Z जैसी बनना चाहती हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








