Responsive Scrollable Menu

Noida Hospital में सिरिंज में दवा भरते गार्ड का वीडियो वायरल, नर्स संग सेवा समाप्त

नोएडा के सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में एक सुरक्षाकर्मी द्वारा सिरिंज में दवा भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद सुरक्षाकर्मी और एक नर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, यह घटना कथित तौर पर 14 अगस्त की रात अस्पताल के चिकित्सा वार्ड की है।

वीडियो में वर्दी पहने सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार सिरिंज में दवा भरता दिखाई दे रहा है। उस समय नर्स रिचा कुमारी ड्यूटी पर तैनात थी। वीडियो प्रसारित होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों के आचरण को लेकर सवाल उठे।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “नर्स रिचा कुमारी और सुरक्षाकर्मी सुनील कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दोनों बाहरी एजेंसी के माध्यम से नियुक्त कर्मचारी थे और उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

Continue reading on the app

Donald Trump ने Oman पर बमबारी की धमकी दी, Iran के साथ समझौते पर जताई नाराजगी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ओमान पर बमबारी की धमकी है क्योंकि वह होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ईरान के साथ समझौते की उसकी कोशिशों से नाराज हैं। क्षेत्र में तैनात दो अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रंप प्रशासन ने ओमान से कहा है कि वह उस समझौते के कुछ हिस्सों का विरोध करता है जिसकी अभी घोषणा नहीं हुई है।

इस समझौते में तेल और प्राकृतिक गैस की वैश्विक आपूर्ति के लिए अहम रास्ते होर्मुज जलडमरूमध्य का ईरान और ओमान द्वारा संयुक्त रूप से प्रबंधन करना भी शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के रुख और ओमान के रुख पर प्रशासन की राय के बारे में जानकारी दी गई। इस बीच, ब्रिटिश सेना की समुद्री निगरानी एजेंसी के अनुसार, जलडमरूमध्य से बाहर निकलते समय एक जहाज़ पर हमला किया गया।

वहीं, ईरान के एक अधिकारी ने कहा कि जब तक अमेरिका ईरान की शर्तें पूरी नहीं करता, तब तक यह जलमार्ग फिर से नहीं खुलेगा। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ईरान की ओर से उसके देश पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। अधिकारियों के अनुसार, अमेरिका का मानना ​​है कि ओमान ने ईरान के साथ बातचीत में सख्ती नहीं बरती है।

अमेरिका ओमान के उस समझौते से भी नाखुश है जिसके तहत जहाज़ों से स्वैच्छिक शुल्क लिया जाएगा, भले ही ये शुल्क सुरक्षा और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा से जुड़े हों। ट्रंप ने सोमवार को ओमान पर बम गिराने की धमकी दी, क्योंकि ओमान ईरान के साथ मिलकर उस जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को खोलने और युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फिर से शुरू करने का रास्ता बनाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक मानचित्र साझा किया जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका दिखाया गया था।

राष्ट्रपति ने सबसे पहले पिछले हफ़्ते एक अनौपचारिक बातचीत में इस विचार का ज़िक्र किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यालय ओवल ऑफ़िस में ट्रंप ने संवाददाताओं को विस्तृत जानकारी दिये बिना कहा, ‘‘मुझे इसे एक अमेरिकी इलाका घोषित करने का विचार पसंद है।’’ ईरान के उप-विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने सोशल मीडिया पर ट्रंप की उस पोस्ट का जवाब दिया, जिसमें जलडमरूमध्य को अमेरिकी इलाका दिखाया गया था। उन्होंने ‘एक्स’पर लिखा, ‘‘जिस तरह ट्रंप ने फारस की खाड़ी का नाम सही लिखा, उसी तरह होर्मुज जलडमरूमध्य के बारे में उनकी गलतफहमी भी जल्द ही या तो ठीक हो जाएगी, या फिर हम इस गलतफहमी में जी रहे व्यक्ति की गलतफहमी को दूर कर देंगे।’’ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि ईरान के साथ बातचीत की कोई योजना नहीं है, लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे एक जहाज पर हमले की खबर के बावजूद यह जलमार्ग ‘‘खुला हुआ’’ है।

उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में इस जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही कम हो रही है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वहां अमेरिकी नाकेबंदी ‘‘पूरी तरह से लागू’’ है और दावा किया कि सभी समुद्री बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। उनका यह पोस्ट अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत के 60 दिनों का दौर इस हफ्ते खत्म होने के बाद आया है।

Continue reading on the app

  Sports

No Ball के चलते टेस्ट में रवींद्र जडेजा को अब तक कितनी बार नहीं मिला विकेट? ये आंकड़ा कर देगा हैरान

Ravindra Jadeja No Ball: क्या रवींद्र जडेजा टेस्ट में ओवरस्टेपिंग की आदत से मजबूर हैं? उनके ओवरस्टेपिंग के चलते गेंद नो बॉल दे दी जाती है. नतीजा, विकेट मिलने की जगह उन्हें खाली हाथ रहना पड़ता है. Wed, 19 Aug 2026 08:11:45 +0530

  Videos
See all

MP News | बृहस्पति कुंड में मचा बवाल! महिलाओं ने एक दूसरे को नोचा | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:10:23+00:00

Tejashwi Yadav Lokbhawan March Live : तेजस्वी का Lok Bhawan मार्च आज, सम्राट सरकार से किए 15 सवाल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T04:17:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers