गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत का स्कोर 288/2:पडिक्कल 131 रन पर नाबाद, खराब रोशनी के कारण 17 ओवर कम हुए
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन 2 विकेट पर 288 रन बनाए। खराब रोशनी के दिन में 90 की जगह 73 ओवर का खेल ही मुमकिन हो पाया। गॅाल स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल 131 रन बनाकर नाबाद हैं। ऋषभ पंत 27 रन पर क्रीज पर हैं। भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। पडिक्कल का पहला टेस्ट शतक देवदत्त पडिक्कल ने 178 गेंदों पर 131 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 12 चौके और एक छक्का लगाया। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। पडिक्कल ने केएल राहुल के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। राहुल 77 पर रिटायर्ड हर्ट केएल राहुल ने 162 गेंदों पर 77 रन बनाए। उनकी पारी में 9 चौके और एक छक्का रहा। क्रैम्प की परेशानी के बाद राहुल को रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। यशस्वी 32, गिल 16 रन पर आउट भारत का पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वे 32 रन बनाकर रन आउट हुए। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने पडिक्कल के साथ पारी आगे बढ़ाई, लेकिन वे 16 रन बनाकर आउट हो गए। गिल के आउट होने के बाद पडिक्कल और ऋषभ पंत ने तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर ली है। बारिश ने दो बार रोका खेल बारिश के कारण दो बार खेल रोकना पड़ा। इसके चलते मुकाबले में रुकावट आती रही। बाद में खराब रोशनी के कारण दिन का खेल पूरी तरह खत्म करना पड़ा। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, मानव सुथार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज। श्रीलंका: लाहिरू उदारा, निशान फर्नांडो, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनूषा, केशरा नुवानथा, प्रभात जयसूर्या, असिथा फर्नांडो, लाहिरू कुमारा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
नया फोन खरीदना है तो थोड़ा रुक जाइए! अगस्त में लॉन्च होंगे ये 5 बड़े स्मार्टफोन, लिस्ट में गूगल, वीवो शामिल
अगस्त 2026 में Google Pixel 11 Series, Vivo S2, Poco M8 Power, Infinix Hot 70 Pro जैसे नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं. जानिए संभावित फीचर्स, लॉन्च डेट और क्यों कुछ दिन इंतजार करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18











