'एटीट्यूड में रहना पसंद करते हैं', राघव जुयाल ने खोला राज, बताया आर्यन खान कैमरे के सामने क्यों नहीं मुस्कुराते?
राघव जुयाल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जिंदगी से जुड़ा एक बड़े राज से पर्दा उठाया है. उन्होंने बताया है कि आर्यन वो नहीं जो अक्सर पैप्स के सामने नजर आते हैं.
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा
देश में इस समय सियासी माहौल बिगड़ा हुआ है। एक तरफ जहां संसद का मानसून सत्र चल रहा है तो वहीं दूसरी ओर पेपर लीक एवं परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर बवाल मचा हुआ है। इन सब के बीच, संसद से लेकर सड़क तक राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे ने भी भाजपा सरकार की टेंशन बढ़ाकर रखी है। विपक्ष लगातार निष्पक्ष जांच की मांग उठा रहा है। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई भी हुईं हैं। ट्रस्ट महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है।
वहीं कई लोगों पर भी गाज गिर चुकी है। मंदिर ट्रस्ट की एक बैठक हो चुकी है। जिसमें चंपत राय की जगह कृष्ण मोहन को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अब अगली बैठक 22 जुलाई को शाम चार बजे अयोध्या में होना है। जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य स्वामी परमानंद गिरि ने बताया कि ट्रस्ट की बुधवार को होने वाली बैठक में न्यासियों के रिक्त पदों को भरने तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। न्यास ने 6 जुलाई को हुई अपनी पिछली बैठक के दौरान उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया था। एक अन्य न्यासी दिनेंद्र दास के भी इस्तीफा दिए जाने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर देशभर में बवाल
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के चढ़ावे में चोरी का गंभीर मामला सामने आने के बाद से देशभर में व्यापक हंगामा मचा हुआ था। इस प्रकरण ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रबंधन और उसकी कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए, ट्रस्ट की पिछली बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए थे, जिससे प्रबंधन में बड़े बदलावों की आवश्यकता महसूस की गई।
राहुल और खरगे ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
बता दें कि हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर इस पूरे मामले की व्यापक और निष्पक्ष जांच की मांग की है। दोनों नेताओं ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि ट्रस्ट के वित्तीय मामलों, श्रद्धालुओं से प्राप्त नकदी, सोने और चांदी सहित सभी चढ़ावों के प्रबंधन से संबंधित डाटा को सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने जांच रिपोर्ट और ट्रस्ट के खातों को भी सार्वजनिक करने पर जोर दिया है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित हो सके और जनता का विश्वास बना रहे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)


