रिहाई के बाद राहुल गांधी ने जारी किया बयान, बोले- छात्रों के मुद्दों को देश के सामने लाने की कोशिश की
राहुल गांधी ने कहा कि देशभर से आए छात्र अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठा रहे हैं और उनकी बात सुनी जानी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे युवाओं को रोकने और उन पर कार्रवाई करने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा.
छात्रों के मुद्दे को बताया राष्ट्रीय चिंता का विषय
वीडियो संदेश में राहुल गांधी ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों छात्र वर्षों की मेहनत के बाद बेहतर भविष्य का सपना देखते हैं. ऐसे में यदि परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल उठते हैं या छात्र न्याय की मांग करते हैं, तो उनकी चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं का भरोसा बनाए रखना किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
भारत के छात्रों और प्रधानमंत्री को मेरा सीधा संदेश... pic.twitter.com/pgZZHLLz8h
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
लोकतांत्रिक अधिकारों का किया जिक्र
राहुल गांधी ने अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों को शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि यदि छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, तो उनके साथ संवाद स्थापित किया जाना चाहिए.
उनका कहना था कि असहमति को केवल कानून-व्यवस्था के नजरिए से देखने के बजाय संवाद और समाधान के माध्यम से आगे बढ़ना अधिक प्रभावी रास्ता हो सकता है.
'2 या 3 मैचों के बाद उसकी आलोचना...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कह दी ये बड़ी बात
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस कर रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. सिर्फ 2 या 3 मैचों के आधार पर किसी खिलाड़ी की आलोचना करना सही नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं सबसे बड़े क्रिकेटर - सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. अगर सिर्फ 15 साल की उम्र में कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है तो उसकी आलोचना सिर्फ 2 या 3 मैचों के आधार पर नहीं होना चाहिए. उसके आसपास कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. अगर उसका सही तरीके से मार्गदर्शन और मैनेज किया गया तो वह आने वाली पीढ़ी का सबसे बड़ा क्रिकेटर बन सकता है.
???? SIKANDAR RAZA PRAISES VAIBHAV SURYAVANSHI
— MARCUS (@MARCUS907935) July 21, 2026
He is a very talented guy. If a 15 year old kid is playing international cricket it's a big deal and people should not criticize him after just one or two failures. If he is managed and handled well he could become a generational… pic.twitter.com/XJrdeG16XJ
वैभव सूर्यवंशी को पहली बार आयरलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की सीनियर टीम में शामिल किया गया. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भी उन्हें टीम में जगह मिली. हालांकि, आयरलैंड दौरे पर खेले गए दोनों टी20 मैचों में वैभव को डेब्यू करने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद उनके डेब्यू की मांग तेज हो गई.
इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी को मिला था इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में वैभव को डेब्यू का मौका नहीं मिला था. हालांकि, इस मैच में संजू का बल्ला नहीं चला, तो दूसरे मैच में वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में शामिल किया गया और उन्होंने 15 साल की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया. हालांकि, डेब्यू मैच में वह कुछ खास नहीं बना पाए और 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे टी20 में वैभव ने 13 और चौथे टी20 में 15 रन बनाए. इसके बाद आखिरी और पांचवें टी20 में वैभव को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया.
जिम्बाब्वे दौरे पर रहेगी वैभव सूर्यवंशी की नजर
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरें रहने वाली है. इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ वैभव की टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करेंगे, क्योंकि संजू सैमसन को इस सीरीज से बाहर रखा गया है. अब देखने वाली बात है कि इन 3 टी20 मैचों की सीरीज में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है.
कप्तान श्रेयस अय्यर की होगी कड़ी परीक्षा
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अपना तीसरा टी20 सीरीज खेलने उतरेगी. आयरलैंड दौरे से पहले सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तान बनाया गया था, लेकिन बतौर कप्तान उनकी शुरुआत बेहद खराब रही. आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया सीरीज हारी ही नहीं बल्कि इतिहास में पहली बार मैच भी हारी. इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को 4-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. इंग्लैंड में पहली बार भारत का टी20I में सूफड़ा साफ हुआ है. ऐसे में अब अय्यर अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को जीत की पटरी पर वापस लाना चाहेंगे.
यह भी पढ़ें: 'पहले बॉल से हिट कर सकता...', IND vs ZIM T20 सीरीज शुरू होने से पहले आलोचकों को तिलक वर्मा का करारा जवाब
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation