Responsive Scrollable Menu

झारखंड में स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज पर सियासत, सत्ता पक्ष का विपक्ष पर पलटवार-“राहुल गांधी जवाब दो” बैनर पोस्टर के साथ प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र का ये अन्तिम सप्ताह चल रहा है दो दिन बाद 13 अगस्त को ये सत्र समाप्त हो जायेगा लेकिन पिछले तीन सप्ताह से जो तस्वीर मकर द्वार के सामने की दिखाई दे रही थी आज बदल गई। अभी तक यहाँ कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सांसदों के साथ विपक्ष दिल्ली छात्र आंदोलन और राम मंदिर दान चोरी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे, दिल्ली में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज पर गृह मंत्री से जवाब मांग रहे थे लेकिन आज सबकुछ पलट गया आज सत्ता पक्ष ने मकर द्वार पर “राहुल गांधी जवाब दो” लिखे बैनर और पोस्टर को लेकर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने पिछले तीन सप्ताहों की की तरह ही आज भी अमित शाह जवाब दो लिखा बैनर और राम मंदिर दान चोरी के मुद्दे लिखे पोस्टर को लेकर मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा लेकिन वे तब चौक गए भाजपा के नेतृत्व में NDA के सांसद भी वहां प्रदर्शन करने पहुंच गए, सांसदों के हाथ में एक बड़ा सा बैनर था, पोस्टर थे जिस पर राहुल गांधी जवाब दो लिखा हुआ था, सत्ता पक्ष राहुल गांधी पर जवाब देने से बचने के आरोप लगा रहे थे।

नीट पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर मंतर में प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को संसद घेराव के समय दिल्ली पुलिस द्वारा किये गए लाठीचार्ज  को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है, इस मुद्दे को लेकर संसद विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है अमित शाह सदन में नहीं आ रहे विपक्ष संसद नहीं चलने दे रहा, सदन में कोई काम नहीं हो पा रहा, बैठकें स्थगित हो रही हैं कई बिल अटके पड़े हैं इस बीच झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के दौरान विधान सभा घेराव करने जा रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने बर्बरता की, लाठीचार्ज किया, आंसू गैस वाटर कैनन छोड़ी जिसपर विपक्ष का  रुख देखकर सत्ता पक्ष हमलवार हो गया है।

झारखंड पर विपक्ष की आँखें बंद क्यों हो गई : भाजपा 

भाजपा ने एनडीए घटक दलों के साथ आज मकर द्वार पर प्रदर्शन किया और कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों पर निशाना साधा, झारखंड में विद्यार्थियों के साथ हुई पुलिस बर्बरता पर विपक्षी नेताओं की चुप्पी, एक पखवाड़े से अधिक समाया से चल रहे आंदोलन से बनाई गई दूरी को लेकर आज सत्ता पक्ष ने  विपक्ष को आड़े हाथ लिया, भाजपा नेताओं ने कहा कांग्रेस और उनके सहयोगियों को दिल्ली में पुलिस बर्बरता दिखाई दी लेकिन झारखंड के विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता पर आँखें बंद हो गई , यानि विपक्ष ने नेताओं विद्यार्थीं आंदोलन में भी राजनीति तलाश रहे हैं।

राहुल गांधी की दोहरी नीति देश देख रहा है : साक्षी महाराज 

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा अमित शाह जवाब देंगे लेकिन राहुल गांधी भागना मत, उन्होंने कहा झारखंड में छात्रों पर ही अत्याचार पर राहुल गांधी को जवाब देना होगा, साक्षी महाराज ने कहा जब अमित शाह जवाब देने के लिए तैयार तो विपक्ष चर्चा नहीं चाहता भाग रहा है, उनकी जंतर मंतर के लिए सोच अलग है और झारखंड के लिए अलग है ये विपक्ष का चरित्र है, तरुण चुघ ने कहा ये दोहरा मापदंड है राहुल गांधी सदन से भी भाग रहे हैं और झारखंड में बच्चों पर हुए अत्याचार पर चुप है देश उनकी दोहरी नीति को देख रहा है।

राहुल गांधी सदन में आते नहीं, गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं : अनुराग ठाकुर 

अनुराग ठाकुर ने कहा झारखंड के युवाओं को न्याय मिलना चाहिए। उन पर जिस तरह से लाठीचार्ज किया गया और ज़्यादतियां हुईं, उससे राहुल गांधी की सोच का पता चलता है, इससे साफ़ होता है कि उनके समर्थकों की सरकार वाले राज्य में युवाओं के साथ कैसा बुरा बर्ताव हो रहा है और उन्हें न्याय से कैसे वंचित रखा जा रहा है। फिर भी, दूसरी तरफ़, वे ख़ुद तो सदन में आते नहीं, लेकिन गृह मंत्री से जवाब मांगते हैं। गृह मंत्री जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ सुर्खियों में बने रहने के लिए झूठ फैला रहे हैं और गैर-ज़िम्मेदाराना बयान दे रहे हैं।

Continue reading on the app

'शानदार विकास, इंटरनेशनल लेवल पर काफी दबदबा', स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पुतिन ने भारत की खूब की तारीफ

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई संदेश भेजा। रूसी विदेश मंत्रालय के आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर साझा की गई टिप्पणी में पुतिन ने भारत की निरंतर प्रगति और वैश्विक पटल पर इसकी मजबूत स्थिति की जमकर सराहना की।

Continue reading on the app

  Sports

702 विकेट लेने वाले गेंदबाज ने अचानक किया रिटायमेंट का ऐलान, नेशनल टीम में नहीं मिली जगह तो टूट गई हिम्मत

वार्विकशायर के ऑलराउंडर कीथ बार्कर ने क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. कीथ बार्कर ने साल 2009 में प्रोफेशनल क्रिकेट में खेलने की शुरुआत की थी, लेकिन लगातार घरेलू स्तर पर दमदार खेल दिखाने के बावजूद उन्हें इंग्लैंड के लिए खेलने का मौका नहीं मिला और अब उन्होंने 39 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा की है. Wed, 19 Aug 2026 07:43:14 +0530

  Videos
See all

Flood Viral Video : पुल गिरा तो थम गई 15 पंचायतों की आवाजाही | Viral Video | Flood Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:15:07+00:00

Rahul Gandhi | PM Modi | Amit Shah: "Delhi में छात्रों पर पैलेट गन और लाठियां चली" #cjpprotest #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:15:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers