Responsive Scrollable Menu

जीतू पटवारी ने UCC पर MP सरकार को घेरा, कहा “यह ध्यान भटकाने का हथकंडा”, पांच विषयों पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए समान नागरिक संहिता जैसे विषयों को राजनीतिक एजेंडा बना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा, बेरोजगारी, स्वास्थ्य, महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे गंभीर स्तर पर पहुंच चुके हैं, लेकिन सरकार इन पर चर्चा से बच रही है।

जीतू पटवारी ने कहा कि यूसीसी पर चर्चा हो सकती है, लेकिन उससे पहले सरकार को यह बताना चाहिए कि क्या प्रदेश के सभी बच्चों को समान शिक्षा मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार की क्या व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूसीसी केंद्र सरकार का विषय है, लेकिन राज्य सरकार इसे इसलिए ला रही है ताकि अपनी विफलताओं और भ्रष्टाचार से जनता का ध्यान भटकाया जा सके।

किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

जीतू पटवारी ने मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार ने सारी सीमाएं पार कर दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शराब, रेत, शिक्षा और खनिज माफिया का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है और सरकार इन पर कार्रवाई करने के बजाय जनता के वास्तविक मुद्दों से दूरी बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार का कोई भी मंत्री ईमानदारी से काम करने का दावा नहीं कर सकता।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को मध्य प्रदेश के किसानों के लिए नुकसानदायक बताते हुए कहा कि अमेरिका के किसानों को भारी सब्सिडी मिलती है, जबकि प्रदेश का किसान बढ़ती लागत और कम समर्थन मूल्य से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव के दौरान गेहूं, धान, सोयाबीन और मूंगफली की खरीद को लेकर बड़े वादे किए थे, लेकिन किसानों को घोषित दरों पर फसलों का मूल्य नहीं मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार मूंग की खरीद तक ठीक से नहीं कर पाई और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ भी नहीं मिल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि कांग्रेस किसानों के मुद्दे पर बड़ा आंदोलन करेगी। इसी क्रम में 24 जुलाई को हरदा, नर्मदापुरम और नरसिंहपुर में ट्रेड डील और किसान हितों के मुद्दे पर कांग्रेस आंदोलन करेगी, जिसमें वह स्वयं शामिल होंगे।

शिक्षा और युवाओं के भविष्य पर सवाल 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और बेरोजगारी युवाओं के लिए सबसे बड़ा संकट बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आई हैं। नीट परीक्षा विवाद और पेपर लीक जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कई छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ, लेकिन केंद्र सरकार ने कोई नैतिक जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधीलगातार छात्रों और युवाओं के मुद्दे उठा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह इंदौर में छात्रों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे हैं और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

पांच श्वेत पत्र जारी करने की मांग

जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखने के लिए इन विषयों पर पांच श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है।

  • मध्य प्रदेश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर।
  • कृषि और किसानों की वास्तविक स्थिति पर।
  • शिक्षा और रोजगार की स्थिति पर।
  • करोड़ों रुपये खर्च कर आयोजित इन्वेस्टर मीट के वास्तविक परिणामों पर।
  • प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और उससे जुड़े मामलों पर।

दतिया उपचुनाव पर भी दिया बयान

जीतू पटवारी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर दावा किया कि कांग्रेस वहां बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और जनता अब जवाब चाहती है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज किसान परेशान हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं, युवाओं का भविष्य अधर में है और शिक्षा व्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार इन बुनियादी मुद्दों पर जवाब देने के बजाय राजनीतिक विषयों को प्राथमिकता दे रही है।

Continue reading on the app

  Sports

The Hundred 2026: 1155 करोड़ की टीम, नया नाम और धमाकेदार जीत! द हंड्रेड में काव्या मारन की सनराइजर्स का विजयी आगाज

The Hundred Womens 2026: काव्या मारन के मालिकाना हक वाली फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने द हंड्रेड 2026 में दमदार शुरुआत की. टीम ने सीजन के पहले मुकाबले में एमआई लंदन को 7 विकेट से हरा दिया. Tue, 21 Jul 2026 22:30:29 +0530

  Videos
See all

इन नेताओं को आपसे कोई मतलब नहीं है | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T17:45:54+00:00

Stone Pelting in Connaught Place: Delhi में फिर भड़की हिंसा! | CJP Protest | Jantar Mantar #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T17:45:10+00:00

Akhilesh Yadav in Rahul Gandhi Protest: PM House के बाहर कैसे अरेस्ट हुए अखिलेश यादव? | Viral Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T17:45:22+00:00

Jantar Mantar protest : भारत में तख्तापलट के लिए चीन से 'फंडिंग'? | China Funding In India Protest #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T17:40:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers