IND vs SL: गॉल टेस्ट में कहीं बारिश न बन जाए टीम इंडिया के लिए विलेन, जानें कैसा रहेगा 5वें दिन का मौसम
IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की टीम ने भारत के दिए 372 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 विकेट पर 84 रन बना लिए हैं. अब मैच के पांचवें और आखिरी दिन टीम इंडिया को जहां जीत के लिए 6 विकेट हासिल करने होंगे, वहीं मेजबान श्रीलंका को 288 रन बनाने होंगे. इस टेस्ट मैच के चारों दिन बारिश ने खलल डाला है. ऐसे में अब सभी की नजरें आखिरी दिन के मौसम पर टिकी हैं, क्योंकि बारिश इस मैच में टीम इंडिया के लिए विलेन बन सकती है.
पांचवे दिन के पहले सेशन में बारिश होने की काफी संभावना
गॉल टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन का खेल भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसके पहले सेशन में बारिश होने की संभावना है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, पहले सेशन में बारिश होने की आशंका काफी ज्यादा है. गॉल में सुबह 10 बजे तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना 49 प्रतिशत तक है. वहीं सुबह 11 बजे बारिश होने की संभावना बढ़कर 52 प्रतिशत हो जाएगी. दोपहर की बात करें तो 12 बजे बारिश की संभावना और ज्यादा बढ़ जाएगी, यानी 58 से 60 प्रतिशत बारिश होने की उम्मीद है. ऐसे में पहले सेशन का खेल बारिश में धुलने की पूरी संभावना है, जो भारतीय टीम के लिए बिल्कुल भी अच्छी खबर नहीं है.
Stumps on Day 4 in Galle! ????️
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
Sri Lanka 84/4 in the 2nd innings#TeamIndia 6⃣ wickets away from victory in the opening #SLvIND Test.
Scorecard ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y pic.twitter.com/Fhu9YGYeC1
पांचवे दिन के दूसरे सेशन में मौसम साफ रहने की उम्मीद
गॉल टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन के पहले सेशन में जहां बारिश की संभावना ज्यादा है, तो वहीं दूसरे सेशन में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. गॉल में दोपहर 1 बजे बारिश की संभावना सिर्फ 25 प्रतिशत है, जबकि शाम 6 बजे तक यह घटकर केवल 20 प्रतिशत रह जाएगी. भारतीय टीम और फैंस यही उम्मीद करेंगे कि दूसरे और तीसरे सेशन में बारिश मैच में खलल ना डाले.
गॉल में पांचवें दिन यानी चौथी पारी में बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल हो जाता है. यहां पिच पर पड़ी दरारों की वजह से गेंद काफी टर्न होने लगती है और स्पिनर्स पूरी तरह हावी हो जाते हैं. ऐसे में इस टेस्ट में तहलका मचाने वाले भारतीय युवा स्पिनर मानव सुथार एक्स फ्रैक्टर साबित हो सकते हैं. वहीं रवींद्र जडेजा भी कमाल कर सकते हैं. श्रीलंका ने चौथी पारी में 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं, जिसमें से 2 विकेट मानव सुथार ने लिए हैं. वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 सफलता मिली है.
Wicket number 2⃣ for Manav Suthar!
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
A sharp catch by Dhruv Jurel at gully ????????
Sri Lanka lose their 4th wicket
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/41CRi1DBLn
गॉल टेस्ट मैच के 5वें दिन ऐसी रहेगी बारिश होने संभावना
भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे - 39 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे - 49 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे - 52 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे - 58 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे - 25 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे - 20 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे - 20 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे - 20 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे - 20 प्रतिशत
भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे - 25 प्रतिशत
24 अगस्त से टीवी पर छाएगी भारती-हर्ष की जोड़ी, नए Game Show में होगा मनोरंजन का पूरा पैकेज
Bharti Singh New Game show 2026: भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया नए शो ‘Indian Game Show with Bharti and Harssh’ में गेम्स, कॉमेडी और मस्ती का नया अंदाज लेकर आ रहे हैं। शो का प्रीमियर 24 अगस्त 2026 को रात 8 बजे Sony TV और Sony LIV पर होगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Asianetnews









