Responsive Scrollable Menu

Delhi Traffic Advisory: आज दिल्ली में इन रास्तों में जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में आज कई रास्तों पर ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है. किसान घाट पर प्रस्तावित किसानों की महारैली के चलते ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह 8:30 बजे से जरूरत के अनुसार कई मार्गों पर डायवर्जन और यातायात प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं.

ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि 21 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के किसान घाट पर प्रस्तावित प्रदर्शन के चलते सुबह 8:30 बजे से जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक रोका जा सकता है या कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया जा सकता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट DTC डिपो रोड और आसपास के इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.

समय से पहले निकलने की अपील

ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर आप एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जा रहे हैं, तो समय से पहले निकलें और अपनी यात्रा की पहले से योजना बना लें. ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें, गाड़ी सिर्फ तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें और रास्ते की ताजा जानकारी के लिए नेविगेशन ऐप्स का इस्तेमाल करें. इससे ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित बनी रहेगी.

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra: कांवड़ियों के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें

यहां जाने से बचें

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि सत्याग्रह मार्ग, वेलोड्रोम रोड, राजघाट डीटीसी डिपो रोड और आसपास के इलाकों में मंगलवार को ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है. ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे इन रास्तों से बचें और जरूरत होने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं.  

ट्रैफिक को इन जगहों से डाइवर्ट किया जा सकता है-

  • दिल्ली गेट
  • राजघाट क्रॉसिंग
  • गुरु नानक चौक
  • शांतिवन चौक
  • राजघाट DTC डिपो
  • IP फ्लाईओवर

इन सड़कों पर असर पड़ सकता है-

  • सत्याग्रह मार्ग
  • वेलोड्रोम रोड
  • राजघाट DTC डिपो रोड
  • राजघाट DTC बाईपास रोड
  • आस-पास की सड़कें और उनसे जुड़े रास्ते

पब्लिक एडवाइजरी

  • एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या आसपास जाने वाले लोग समय से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें.
  • ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें.
  • गाड़ी सिर्फ तय पार्किंग स्थल पर ही खड़ी करें.
  • सड़क किनारे वाहन पार्क न करें, इससे जाम लग सकता है.
  • रास्ते की ताजा जानकारी के लिए Google Maps या अन्य नेविगेशन ऐप का इस्तेमाल करें.
  • जहां तक संभव हो, प्रभावित मार्गों पर जाने से बचें.
  • संभावित असुविधा के लिए प्रशासन ने खेद जताया है.

क्यों लागू हुआ डायवर्जन?

देश बचाओ मोर्चा की ओर से 21 जुलाई को दिल्ली के किसान घाट पर मेगा रैली आयोजित की जा रही है. किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के मुताबिक, इस रैली में शामिल होने के लिए पंजाब से हजारों किसान सैकड़ों बसों के जरिए दिल्ली पहुंचेंगे, जिससे राजधानी में बड़ी संख्या में किसानों के जुटने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यातायात सुधार के लिए 12 प्रमुख गलियारों को किया चिन्हित

21 जुलाई को होने वाली इस रैली में किसान मजदूर मोर्चा (KMM), संयुक्त किसान मोर्चा (SKM), भारतीय किसान यूनियन (BKU) एकता संघर्ष समेत कई किसान संगठन हिस्सा लेंगे. ये संगठन भारत-अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते का विरोध कर रहे हैं. उनका कहना है कि यह समझौता भारतीय किसानों और कृषि क्षेत्र के हितों को नुकसान पहुंचा सकता है. KMM के नेता सरवन सिंह पंढेर ने पंजाब समेत कई राज्यों के किसानों, मजदूरों और युवाओं से इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है. यह प्रदर्शन 21 जुलाई को शाम 4 बजे तक चलेगा.

Continue reading on the app

Sikkim Tunnel Accident: NHPC की सुरंग में बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 27 के फंसे होने की आशंका

गंगटोक : नामची जिले के समरदुंग (ज़ोलुंगे) में NHPC के बन रहे तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट टनल में हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जिला प्रशासन ने मंगलवार सुबह 4:40 बजे तक की स्थिति की पुष्टि की है। वही टनल में हादसे के बाद फंसे मजदूरों को निकालने के …

The post Sikkim Tunnel Accident: NHPC की सुरंग में बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत, 27 के फंसे होने की आशंका appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs ZIM: 'पिछले दो साल में...', आयरलैंड और इंग्लैंड में हार पर उप-कप्तान की बहानेबाजी तो सुनिए

Tilak Varma Statement: तिलक ने माना कि पिछले दो वर्षों में भारतीय टीम ने ज्यादातर क्रिकेट एशिया में खेली, जिसके कारण इंग्लैंड और आयरलैंड की परिस्थितियों में ढलने में समय लगा. उन्होंने इंग्लैंड को मजबूत टीम बताते हुए कहा कि विदेशी हालात में उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं था. साथ ही उन्होंने जिम्बाब्वे को भी प्रतिस्पर्धी टीम करार देते हुए कहा कि भारत उसे हल्के में नहीं ले रहा है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 जुलाई को पहला टी20 खेला जाएगा. Wed, 22 Jul 2026 00:19:37 +0530

  Videos
See all

Trump slaps 50% tariffs on Canada and Carney vows to 'intensify' trade talks | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T19:30:24+00:00

Dastak Wtih Sayeed Ansari: Israel ने Iran के एक Nuclear Sites पर US के साथ खुफिया रिपोर्ट साझा की! #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T19:00:34+00:00

Rahul Gandhi ने ड्रामा क्यों किया? ऐश्वर्य कपूर ने समझाया | Poochta Hai Bharat | Aishwarya Kapoor #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T18:49:14+00:00

In America, nobody sells football quite like David Beckham. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-21T19:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers