सामने आ जाए तेंदुआ तो कैसे बचाएं अपनी जान? DFO ने बताया हमले से बचने का तरीका, टल जाएगा खतरा
How to Stay Safe From Leopard: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या बढ़ने के साथ अब इनके ग्रामीण इलाकों में दिखाई देने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. वन विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में तेंदुओं की संख्या में इजाफा हुआ है, जिसके चलते सेंचुरी से जुड़े गांवों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. डीएफओ वंदना फोगाट ने ग्रामीणों से खास सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सुबह या देर रात खेत और जंगल की ओर जाते समय अकेले न जाएं, टॉर्च और डंडा साथ रखें. वहीं तेंदुआ दिखाई देने पर उसके पीछे जाकर वीडियो या रील बनाने की गलती न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
बरसात में गमले में उगाएं हरी मिर्च, रसोई की एक मिर्च से तैयार होगा पौधा
Chilli growing tips : अगस्त की बरसात में घर पर किचन गार्डन शुरू करने के लिए हरी मिर्च उगाना आसान विकल्प हो सकता है. रसोई की पकी हुई मिर्च से बीज निकालकर गमले में पौधे तैयार किए जा सकते हैं. बारिश के मौसम में गमले में पानी जमा न होने दें और नीचे निकासी के छेद जरूर रखें. मिट्टी में गोबर की खाद मिलाकर बीज बोएं और हल्की नमी बनाए रखें. पौधे को पर्याप्त रोशनी मिलना भी जरूरी है. करीब 3 से 4 हफ्तों में पौधे बढ़ने लगते हैं और सही देखभाल के साथ लगभग दो महीने में ताजी हरी मिर्च मिलने की शुरुआत हो सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18






