Responsive Scrollable Menu

बरसात में गमले में उगाएं हरी मिर्च, रसोई की एक मिर्च से तैयार होगा पौधा

Chilli growing tips : अगस्त की बरसात में घर पर किचन गार्डन शुरू करने के लिए हरी मिर्च उगाना आसान विकल्प हो सकता है. रसोई की पकी हुई मिर्च से बीज निकालकर गमले में पौधे तैयार किए जा सकते हैं. बारिश के मौसम में गमले में पानी जमा न होने दें और नीचे निकासी के छेद जरूर रखें. मिट्टी में गोबर की खाद मिलाकर बीज बोएं और हल्की नमी बनाए रखें. पौधे को पर्याप्त रोशनी मिलना भी जरूरी है. करीब 3 से 4 हफ्तों में पौधे बढ़ने लगते हैं और सही देखभाल के साथ लगभग दो महीने में ताजी हरी मिर्च मिलने की शुरुआत हो सकती है.

Continue reading on the app

भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता, रजिस्ट्रेशन शुरू; 102 विद्यार्थियों को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये

भोपाल। मध्यप्रदेश में विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन-दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण मेधावी छात्रवृत्ति शुरू की गई है। इसके लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। प्रतियोगिता के जरिए 102 छात्र-छात्राओं को एक-एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। छात्रवृत्ति की राशि मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर प्रदान की जाएगी।

संस्कृति विभाग के अंतर्गत श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की इस पहल में स्कूल से लेकर कॉलेज, पॉलिटेक्निक और ITI स्तर तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। प्रतियोगिता भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी 14 विद्याओं, 64 कलाओं, महर्षि सांदीपनि और भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित है।

30 सितंबर तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए विद्यार्थी श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसकी अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

रजिस्ट्रेशन के बाद प्रतिभागियों को निर्धारित विषयों पर आधारित 30 से अधिक सवालों की ऑनलाइन प्रश्नावली हल करनी होगी। हर उम्मीदवार को सवालों का अलग सेट मिलेगा। यदि सफल उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध छात्रवृत्तियों से ज्यादा होती है तो पात्र उम्मीदवारों में से अंतिम चयन लॉटरी के जरिए किया जाएगा।

5 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुताबिक वेबसाइट पर अब तक 76,560 से अधिक विजिट दर्ज की गई हैं, जबकि 5,380 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें 2,957 पुरुष, 2,394 महिलाएं और 29 अन्य श्रेणी के प्रतिभागी शामिल हैं।

शैक्षणिक श्रेणी के अनुसार 3,669 रजिस्ट्रेशन स्कूल स्तर और 1,711 कॉलेज स्तर के विद्यार्थियों के हैं। स्कूल स्तर पर कक्षा 9वीं के 633, 10वीं के 760, 11वीं के 944 और 12वीं के 1,248 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा पॉलिटेक्निक अथवा ITI स्तर के 84 विद्यार्थियों का पंजीयन हुआ है।

भारतीय ज्ञान और संस्कृति से जोड़ने की कोशिश

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीराम तिवारी के मुताबिक इस पहल का उद्देश्य आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों में भारतीय ज्ञान, संस्कृति और परंपरा के प्रति रुचि बढ़ाना है। प्रतियोगिता को डिजिटल माध्यम से रोचक और ज्ञानवर्धक स्वरूप में तैयार किया गया है।

छात्रवृत्ति के जरिए विद्यार्थियों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी शिक्षा से प्रेरणा लेने के साथ 14 विद्याओं और 64 कलाओं की अवधारणा से जुड़कर अलग-अलग कौशल विकसित करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Shetland pony tries to bite King Charles as he arrives for summer holiday at Balmoral. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:30:28+00:00

Lucknow News: नगर निगम टीम पर पथराव के बाद ताबड़तोड़ पुलिस Action | UP Latest News | Police Action #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T20:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers