Responsive Scrollable Menu

कीचड़ भरे रास्तों पर देश का भविष्य, बेफिक्र प्रशासन, जन प्रतिनिधियों को कोई चिंता नहीं, स्कूल जाने के लिए मशक्कत कर रहे बच्चे

शिक्षा के लिए देश का भविष्य किस हद तक परेशानी झेल रहा है, उमरिया की ये तस्वीर इसकी गवाही दे रही है। यहां बच्चों को हर रोज कीचड़ से सनकर स्कूल तक पहुंचना पड़ता है। करीब एक किलोमीटर का ये रास्ता बच्चों की पढ़ाई में बड़ी बाधा बन गया है। हर साल बारिश के मौसम में कीचड़ भरे रास्ते से गुजरना बच्चों के लिए किसी जंग से कम नहीं होता। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार शिकायत के बावजूद न जनप्रतिनिधियों ने ध्यान दिया और न ही जिला प्रशासन ने कोई पहल की। हालात ये हैं कि तीन ग्राम पंचायतों के बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों और प्रसूताओं की मुश्किलें भी बारिश में बढ़ जाती हैं।

मामला उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोड़ार का है, जहां स्कूल तक पहुंचने के लिए बच्चों को रोज कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। कोड़ार पंचायत पहुंचकर जब स्कूल जा रहे बच्चों और ग्रामीणों से उनकी परेशानी जानी गई, तो विकास के दावों की जमीनी हकीकत सामने आई।

कीचड़ भरे रास्ते से निकलकर स्कूल जाते हैं बच्चे 

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों की बेरुखी के चलते आज भी करीब एक किलोमीटर का रास्ता बारिश में दलदल बन जाता है। नतीजा यह है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ग्रामीणों को रोजाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है।

सात बार से भाजपा का विधायक बना रही है जनता  

मानपुर विधानसभा सीट पर लगातार सात बार भाजपा का परचम लहराने के बावजूद ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव तक विकास की सड़क अब भी नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक मीना सिंह (पूर्व मंत्री) से कई बार कह दिया , कलेक्टर से गुहार लगा दी सरपंच से निवेदन किया लेकिन कोई नहीं सुनता।

पंचायत सचिव पर अपने घर तक सड़क बनवाने का आरोप 

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत सचिव ने अपने निजी आवास तक सड़क बनवा ली, लेकिन बच्चों और प्रसूताओं के लिए आज भी कीचड़ भरा रास्ता ही बचा है। सवाल ये है कि जब जिम्मेदारों के घर तक सड़क पहुंच सकती है, तो स्कूल और गांव तक सड़क कब पहुंचेगी?

बारिश हर साल आती है, कीचड़ हर साल होता है और ग्रामीण हर साल सड़क की उम्मीद लगाते हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदारों की नजर इस बदहाल रास्ते पर कब पड़ती है और बच्चों की पढ़ाई को कीचड़ से कब निजात मिलती है।

Continue reading on the app

MallikaArjun Kharge News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बड़ा दावा #RSS Mallikaarjun #bjp

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने RSS को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि RSS को FCRA के तहत सबसे ज्यादा फंड प्राप्त हुआ है। खरगे के इस बयान के बाद RSS की फंडिंग और विदेशी योगदान को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। #mallikarjunkharge #kharge #rss #rssfunding #fcra #fcrafunds #foreignfunding #foreigncontribution You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Doma Village Horror Rumor:अमरावती के आदिवासी आश्रमशाला में भूत-प्रेत का साया? बच्चों ने छोड़ा हॉस्टल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:15+00:00

Ukraine attacks Moscow with drone strikes | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers