Gold Silver Price: पांच दिन में सोने की कीमतों में आया इतना उछाल, राखी की खरीदारी से पहले जान लें गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव
Gold Silver Price: सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है. रक्षाबंधन की खरीदारी से पहले अगर आप सोना या सोने की ज्वेलरी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो पिछले कुछ दिनों का ट्रेंड आपके लिए महत्वपूर्ण है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक 14 अगस्त से 18 अगस्त के बीच 24 कैरेट सोने की कीमत 147 रुपये प्रति ग्राम बढ़ी है, जबकि 22 कैरेट सोना 135 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ है.
18 अगस्त को भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 15,589 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 14,290 रुपये प्रति ग्राम पहुंच गया.
पांच दिन में कितना महंगा हुआ सोना?
पिछले पांच दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 अगस्त को 24 कैरेट सोने का भाव 15,442 रुपये प्रति ग्राम था. 18 अगस्त तक यह बढ़कर 15,589 रुपये हो गया. यानी पांच दिनों में कीमत में 147 रुपये का उछाल आया. हालांकि ये इजाफा बहुत ज्यादा नहीं सोने की कीमतों के मुताबिक काफी कम है. लेकिन ट्रेंड को देखें तो लगातार पांच दिन सोने की कीमते ऊपर ही जा रही हैं.
इसी तरह 22 कैरेट सोना 14 अगस्त को 14,155 रुपये प्रति ग्राम था, जो 18 अगस्त को बढ़कर 14,290 रुपये प्रति ग्राम हो गया. यानी इस अवधि में 22 कैरेट सोना 135 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ.
18 अगस्त को भी जारी रही तेजी
18 अगस्त को भी सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज हुई. 24 कैरेट सोना पिछले दिन के मुकाबले 23 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना 20 रुपये प्रति ग्राम महंगा हुआ.
इस हिसाब से 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,55,890 रुपये, जबकि 10 ग्राम 22 कैरेट सोना करीब 1,42,900 रुपये बैठता है.
राखी की खरीदारी से पहले क्या करें?
रक्षाबंधन के मौके पर सोने की ज्वेलरी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बढ़ती कीमत चिंता का विषय हो सकती है. हालांकि, सिर्फ पिछले पांच दिनों की तेजी देखकर यह तय नहीं किया जा सकता कि आगे कीमत निश्चित रूप से बढ़ेगी या घटेगी. अगर खरीदारी जरूरी है तो अलग-अलग ज्वेलर्स के भाव और मेकिंग चार्ज की तुलना करना बेहतर रहेगा.
ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ सोने का भाव न देखें
गहने की अंतिम कीमत केवल सोने के रेट से तय नहीं होती। इसमें मेकिंग चार्ज, GST और अन्य लागू शुल्क भी जुड़ सकते हैं. इसलिए दुकान पर 22 कैरेट सोने का भाव जानने के साथ यह भी पूछें कि मेकिंग चार्ज कितने प्रतिशत या कितने रुपये है. इसके अलावा हॉलमार्क और शुद्धता की जानकारी भी जरूर जांचें.
क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?
सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर की चाल, ब्याज दरों की उम्मीद और निवेशकों की मांग जैसे कई कारकों का असर पड़ता है. हालिया तेजी को वैश्विक ब्याज दरों से जुड़ी उम्मीदों में बदलाव से भी जोड़ा गया है.
क्या है चांदी का ताजा भाव?
वहीं चांदी की बात की जाए तो सिल्वर में बीते कुछ दिनों में तेजी नहीं दिखी है. खास तौर पर 14 अगस्त से अगर कीमतों को देखा जाए तो बीते पांच दिन से चांदी कीमतें स्थिर हैं.14 अगस्त को भी सिल्वर प्रति किलोग्राम 250000 रुपए पर था. जबकि 18 अगस्त को चांदी के दाम यही हैं. ऐसे में चांदी के दामों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.
आगे क्या रहेगा रुख?
सोने की कीमतों का अगला रुख कई घरेलू और वैश्विक परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. इसलिए रक्षाबंधन की खरीदारी करने वालों के लिए बेहतर रणनीति यही है कि सिर्फ कीमत घटने की उम्मीद में जरूरी खरीदारी को बहुत लंबे समय तक टालने के बजाय कुल लागत और उपलब्ध ऑफर्स की तुलना करें.
18 अगस्त को सोने का भाव
24 कैरेट: 15,589 रुपए प्रति ग्राम
22 कैरेट: 14,290 रुपए प्रति ग्राम
24 कैरेट (10 ग्राम): 1,55,890 रुपए
22 कैरेट (10 ग्राम): 1,42,900 रुपए
(कीमतें- गुड्स रिटर्न से ली गई हैं.)
नोट: ये बाजार के संकेतक भाव हैं. ज्वेलरी की वास्तविक कीमत मेकिंग चार्ज, GST और ज्वेलर के शुल्क के कारण अलग हो सकती है.
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी देने के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है. सोना-चांदी या किसी भी प्रकार के निवेश से जुड़ा फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें. बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन होता है और कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है. इस लेख में दी गई जानकारी के आधार पर किए गए किसी भी निवेश के लिए News Nation या लेखक जिम्मेदार नहीं होंगे. निवेश करने से पहले अपने स्तर पर पूरी जांच-पड़ताल करना जरूरी है.
यह भी पढ़ें - Gold Price Today: रक्षा बंधन से पहले सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आई 2500 रुपये की गिरावट
Bank Holiday: कल यहां बंद रहेंगे बैंक, बचे अगस्त में 7 दिन होंगी छुट्टियां
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो ये खबर आपके लिए हैं. आप अगले कुछ दिनों में ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें. अगस्त के बचे दिनों में अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे. हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर जारी रहेंगी.
19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस दिन सरकारी और निजी दोनों बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में अगर त्रिपुरा में किसी बैंक ब्रांच में आपका जरूरी काम है, तो तारीख देखकर ही निकलें. इसके अलावा अलग अलग जगहों पर बचे हुए अगस्त में कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे.
22-23 अगस्त को भी रहेगी छुट्टी
इसके बाद 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त को रविवार है, इसलिए उस दिन भी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
25-26 अगस्त को त्योहारों की छुट्टी
अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी कई राज्यों में त्योहारों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. 25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के चलते दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत कई शहरों में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा.
28-30 अगस्त को रक्षाबंधन पर कई शहरों में बैंक बंद
28 अगस्त को रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के कारण अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 30 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ब्रांच जाने से पहले छुट्टी जरूर जांचें
बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. कई अवकाश किसी खास राज्य या शहर में ही लागू होते हैं. इसलिए बैंक की ब्रांच में जाने से पहले अपने राज्य और स्थानीय बैंक हॉलिडे कैलेंडर की जांच कर लेना बेहतर है. इससे जरूरी काम के लिए बेवजह बैंक जाने से बचा जा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







