Bank Holiday: कल यहां बंद रहेंगे बैंक, बचे अगस्त में 7 दिन होंगी छुट्टियां
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो ये खबर आपके लिए हैं. आप अगले कुछ दिनों में ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक हॉलिडे कैलेंडर जरूर देख लें. अगस्त के बचे दिनों में अलग-अलग राज्यों में त्योहार और साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक कई दिन बंद रहेंगे. हालांकि, बैंक बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग, UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं आमतौर पर जारी रहेंगी.
19 अगस्त को त्रिपुरा में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बैंक बंद रहेंगे. इस दिन सरकारी और निजी दोनों बैंकों की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. ऐसे में अगर त्रिपुरा में किसी बैंक ब्रांच में आपका जरूरी काम है, तो तारीख देखकर ही निकलें. इसके अलावा अलग अलग जगहों पर बचे हुए अगस्त में कुल 7 दिन बैंक बंद रहेंगे.
22-23 अगस्त को भी रहेगी छुट्टी
इसके बाद 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसके अगले दिन यानी 23 अगस्त को रविवार है, इसलिए उस दिन भी बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
25-26 अगस्त को त्योहारों की छुट्टी
अगस्त के अंतिम सप्ताह में भी कई राज्यों में त्योहारों के कारण बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी. 25 अगस्त को मिलाद-उन-नबी और पहले ओणम के कारण कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और तिरुवोनम के चलते दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, पटना समेत कई शहरों में बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा.
28-30 अगस्त को रक्षाबंधन पर कई शहरों में बैंक बंद
28 अगस्त को रक्षाबंधन और श्री नारायण गुरु जयंती के कारण अहमदाबाद, भोपाल, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इसके बाद 30 अगस्त को रविवार होने के कारण देशभर की बैंक शाखाओं में साप्ताहिक अवकाश रहेगा.
ब्रांच जाने से पहले छुट्टी जरूर जांचें
बैंक की छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होतीं. कई अवकाश किसी खास राज्य या शहर में ही लागू होते हैं. इसलिए बैंक की ब्रांच में जाने से पहले अपने राज्य और स्थानीय बैंक हॉलिडे कैलेंडर की जांच कर लेना बेहतर है. इससे जरूरी काम के लिए बेवजह बैंक जाने से बचा जा सकता है.
देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बनाया बड़ा कीर्तिमान, ये कारनामा करने वाले बने सिर्फ तीसरे भारतीय
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल को बल्लेबाजी के लिए उतारा और इस खिलाड़ी ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया. बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के लिए यह टेस्ट अब तक किसी सपने जैसा रहा है. विदेशी सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेल रहे देवदत्त पडिक्कल ने पहली ही पारी में 167 रन बनाकर सभी को प्रभावित कर दिया था, जबकि दूसरी पारी के मुश्किल वक्त में उन्होंने 44 रनों की पारी खेली. इस तरह दोनों पारियों में पडिक्कल ने कुल 211 रन बनाए. इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी बना दिया है. पडिक्कल अब विदेशी धरती पर नंबर-3 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हुए किसी टेस्ट मुकाबले में 200 या उससे अधिक रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं.
देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में बल्ले से मचाया तहलका
साई सुदर्शन के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद देवदत्त पडिक्कल को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला. पडिक्कल ने इस मौके को अच्छे से भुनाया और पहली ही पारी में अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ दिया. सिर्फ शतक ही नहीं, बल्कि 167 रनों की बड़ी पारी खेली. इसके बाद दूसरी पारी में उन्होंने 44 रन बनाए. इस तरह उन्होंने दोनों पारियों में कुल 211 रन बनाए.
1⃣6⃣7⃣ Runs
— BCCI (@BCCI) August 16, 2026
2⃣3⃣0⃣ Balls
1⃣5⃣ Fours
1⃣ Six
That was a top-tier knock from Devdutt Padikkal ???? ????
Scorecard ▶️ https://t.co/WHXkfnivbw#TeamIndia | #SLvIND pic.twitter.com/nJRvxurRBt
देवदत्त पडिक्कल ने राहुल द्रविड़ और संजय मांजरेकर के स्पेशल क्लब में मारी एंट्री
देवदत्त पडिक्कल इसी के साथ विदेशी धरती पर किसी टेस्ट मैच में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 200 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं. पडिक्कल से पहले राहुल द्रविड़ और संजय मांजरेकर ने यह कारनामा किया था. द्रविड़ ने नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए घर के बाहर 5 बार इस कीर्तिमान को बनाया था, जबकि संजय मांजरेकर ने एक बार इस उपलब्धि को हासिल किया था. वहीं घरेलू मैदान और विदेशी जमीन दोनों जगह मिलाकर पडिक्कल सिर्फ 8वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 200 या उससे अधिक रन बनाने में कामयाब हुए हैं.
FIFTY Partnership! ????
— BCCI (@BCCI) August 18, 2026
Vice-captain KL Rahul & Devdutt Padikkal continuing where the left off in the first innings ????????#TeamIndia lead by 230 runs
Updates ▶️ https://t.co/M9LVyCAp8y#SLvIND pic.twitter.com/6HMcIJ12wF
टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया है 372 रनों का टारगेट
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में टीम इंडिया ने पहली पारी में 462 रनों का स्कोर खड़ा किया था. हालांकि, दूसरी पारी में टीम इंडिया सिर्फ 193 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में टीम इंडिया के लिए स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 66 रन और देवदत्त पडिक्कल ने 44 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 35 रनों का योगदान दिया. वहीं, श्रीलंका की टीम पहली पारी में 284 रनों पर ऑलआउट हो गई थी, जिसके बाद टीम इंडिया को 178 रनों की विशाल लीड मिल गई. अब टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 84 रन बनाए हैं. धनंजय डी सिल्वा 31 रन और सोनल दिनुशा 25 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं, टीम इंडिया के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिया, जबकि मानव सुथार ने 2 विकेट चटकाए. अब पांचवें दिन टीम इंडिया को जीत के लिए 6 विकेट चटकाने होंगे, जबकि श्रीलंका को अभी भी 288 रन बनाने हैं.
यह भी पढ़ें: ध्रुव जुरेल का कैच नहीं देखा तो क्या देखा..., गॉल टेस्ट में पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय Catch कि सभी हुए हैरान, वीडियो वायरल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation







