Responsive Scrollable Menu

पीएम केयर्स में घरेलू डोनेशन 30 फीसदी घटा:479 करोड़ रुपए रहा, विदेशी दान 18 फीसदी घटकर 92.8 लाख रुपए; फंड में अभई 8,452 करोड़ रुपए

पीएम केयर्स फंड में घरेलू दान 2024-25 में 30फीसदी घटकर करीब 479 करोड़ रुपए रह गया। विदेशी दान भी 18 फीसदी घटकर 92.8 लाख रुपए रह गया है। फंड की ताजा ऑडिट रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2025 तक पीएम केयर्स फंड में कुल 8,452 करोड़ रुपए जमा थे। एक साल पहले 31 मार्च 2024 को यह रकम 7,173 करोड़ रुपए थी। इस रकम में 7,846 करोड़ रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट और 605 करोड़ रुपए सेविंग्स बैंक अकाउंट में रखे गए थे। पिछले साल 681.8 करोड़ घरेलू दान मिला साल 2023-24 में पीएम केयर्स फंड में को घरेलू दान के तौर पर 681.8 करोड़ रुपए मिले थे। इसी साल विदेशी दान से 1.13 करोड़ रुपए मिले थे। साल 2024-25 में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन स्कीम पर 87.8 लाख रुपए खर्च किए गए। पिछले साल इस स्कीम पर 15.37 करोड़ रुपए खर्च हुए। साल 2024-25 में फंड से कुल 87.85 लाख रुपए का भुगतान किया गया। पिछले साल यह रकम 15.6 करोड़ रुपए थी। विदेशी दान में भी कमी विदेशी योगदान में इससे भी ज्यादा गिरावट आई। यह 2020-21 में 495 करोड़ रुपए था, जो अगले दो वित्त वर्षों में घटकर क्रमश: 40 करोड़ रुपए और 2.57 करोड़ रुपए रह गया। अब विदेशी योगदान 92.8 लाख रुपए है। यह 2019-20 में मिले 39.7 लाख रुपए के बाद सबसे कम रकम है। ऑक्सीजन प्लांट और वेंटिलेटर खरीदने पर खर्च हुई रकम ----------------------------- ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली-IIT में मोदी बोले- सिर्फ सवाल मत पूछिए,समाधान भी खोजें:अगले 35 साल आप जो करेंगे, वह विकसित भारत का आधार होगा नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में स्टूडेंट्स को कई सीख दीं। उन्होंने कहा, 'हर पीढ़ी की अपनी चुनौतियां और जिम्मेदारियां होती हैं। इस पीढ़ी के लिए आने वाला समय और बेहद चुनौतीपूर्ण है। इसलिए यह समझें कि अगले 35 साल में आपका काम विकसित भारत का आधार होगा।' पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

0 से शुरुआत, बाप-दादा का न कोई बिजनेस न दौलत, अपने दम पर बने अरबपति

भारत में कई ऐसे कारोबारी हैं जिन्होंने किसी बड़े पुश्तैनी बिजनेस या भारी संपत्ति के सहारे बिना खुद के दम पर अरबों का कारोबार खड़ा किया. इन लोगों की शुरुआत आम परिवारों से हुई, लेकिन उन्होंने अपनी परेशानियों और बाजार की जरूरतों को बिजनेस के मौके में बदल दिया.

Continue reading on the app

  Sports

श्रीलंका में टेस्ट जीत में टीम की तैयारी और युवा खिलाड़ियों का प्रदर्शन पर के राहुल का बयान

भारतीय क्रिकेट टीम ने श्रीलंका में टेस्ट सीरीज जीतकर दमदार खेल दिखाया। इस सफलता में युवा जोश, अनुभवी खिलाड़ियों की सलाह और कठिन मेहनत का बड़ा योगदान रहा। खिलाड़ियों ने बदलती परिस्थितियों में खुद को ढालकर हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन किया। Wed, 19 Aug 2026 16:12:33 +0530

  Videos
See all

मेरठ के मदरसे से जैश का कनेक्शन! ATS ने खोला आतंकी नेटवर्क का राज | Meerut | Terrorism #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:45:54+00:00

Azam Khan Jauhar University ED Raid: 'जौहर यूनिवर्सिटी पर संकीर्ण सोच के तहत रेड' | #viral #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T10:46:03+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers