Responsive Scrollable Menu

आपबीती: 'अच्छा होता सरकार गोली मार देती', JSSC-CGL 2024 परीक्षा रद्द होते ही रो पड़े चयनित उम्मीदवार

झारखंड में JSSC-CGL 2024 परीक्षा रद्द होने से छात्रों में खुशी है, लेकिन 1975 चयनित उम्मीदवार नौकरी जाने के डर से बेहद परेशान हैं। उन्होंने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

Continue reading on the app

रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 गोरखा एडिशन लॉन्च किया:कीमत 2.10 लाख रुपए, गोरखा ग्रीन पेंट और रेजिमेंट इंसिग्निया; गोरखा गियर कलेक्शन भी पेश

रॉयल एनफील्ड ने भारत में क्लासिक 350 गोरखा एडिशन लॉन्च किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,10,684 रुपए रखी गई है। बाइक की बुकिंग पूरे देश में शुरू हो गई है। यह एडिशन गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित है और कंपनी ने इसे रेजिमेंट की विरासत को सम्मान देने के लिए पेश किया है। बाइक में गोरखा ग्रीन पेंट और क्रॉस्ड खुकरी सिंबल वाला खास इंसिग्निया दिया गया है। क्लासिक 350 गोरखा एडिशन में स्टैंडर्ड क्लासिक 350 का डिजाइन बरकरार रखा गया है। इसमें गोरखा रेजिमेंट के इतिहास और पहचान से जुड़े एलिमेंट जोड़े गए हैं। इंजन और फीचर्स बाइक में क्लासिक 350 वाला ही जे-सीरीज इंजन दिया गया है। इसमें वही राइडिंग पोजिशन और ओवरऑल डिजाइन भी मिलता है। यह 349 सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल-कूल्ड इंजन है। इंजन 6,100 आरपीएम पर 20.2 पीएस पावर और 4,000 आरपीएम पर 27 एनएम टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसका पावरट्रेन स्टैंडर्ड क्लासिक 350 से अलग नहीं है। कंपनी ने इंजन को इस तरह ट्यून किया है कि कम आरपीएम पर ही टॉर्क मिल सके। बाइक में असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच और यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, रोजमर्रा की राइडिंग कंडीशन में इसकी फ्यूल एफिशिएंसी करीब 35 से 40 किलोमीटर प्रति लीटर है। चेसिस और राइडिंग सेटअप क्लासिक 350 गोरखा एडिशन ट्विन-डाउनट्यूब चेसिस पर बनी है। इसमें शहरी सड़कों और हाईवे पर इस्तेमाल के हिसाब से ट्यून किया गया सस्पेंशन दिया गया है। बाइक का कर्ब वेट करीब 195 किलोग्राम है। असिस्ट-एंड-स्लिपर क्लच हल्के क्लच ऑपरेशन और गियर बदलने को आसान बनाने में मदद करता है। क्लासिक 350 का डिजाइन क्लासिक 350 में रेट्रो से प्रेरित डिजाइन बरकरार है। इसमें टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक, घुमावदार बॉडी पैनल और बड़े फेंडर दिए गए हैं। वेरिएंट के हिसाब से बाइक सिंगल-सीट या स्प्लिट-सीट कॉन्फिगरेशन में मिलती है। इसमें पेंट फिनिश के भी अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। बाइक में मेटल फ्यूल टैंक और फिन वाले इंजन केसिंग मिलते हैं। ये फीचर्स रॉयल एनफील्ड के पुराने मॉडल्स की याद दिलाते हैं। राइडर एर्गोनॉमिक्स में सीधी राइडिंग पोजिशन, चौड़े हैंडलबार और बीच में लगे फुटपेग शामिल हैं। इन्हें रोजमर्रा की राइडिंग में आराम के लिए डिजाइन किया गया है। गोरखा कलेक्शन में क्या मिलेगा मोटरसाइकिल के साथ रॉयल एनफील्ड ने गोरखा कलेक्शन भी पेश किया है। इसमें गोरखा रेजिमेंट से प्रेरित राइडिंग गियर, कपड़े और एक्सेसरीज शामिल हैं। कलेक्शन में जेट और क्वेस्ट हेलमेट, लेदर बूट्स, हेडगेयर, कपड़े और कलेक्टिबल्स शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इसके डिजाइन रेजिमेंटल इंसिग्निया, मिलिट्री यूनिफॉर्म और क्रॉस्ड खुकरी सिंबल से प्रेरित हैं। NDTV.com पर लेटेस्ट न्यूज लाइव ट्रैक करें और भारत समेत दुनिया भर के न्यूज अपडेट पाएं।

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Ukraine attacks Moscow with drone strikes | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:25+00:00

Meerut Doctor Death: 26 साल की डॉक्टर खुशहाली की मौत, दहेज उत्पीड़न का आरोप! Meerut Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:30:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers