Responsive Scrollable Menu

राम माधव की वापसी का पीएम मोदी और अमित शाह के लिए क्या मतलब है?

जब अमित शाह जुलाई 2014 में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तब राम माधव को महासचिव बनाकर आरएसएस से पार्टी में लाया गया था और जेपी नड्डा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहते सितंबर 2020 में उन्हें महासचिव पद से हटाया गया था.

Continue reading on the app

23 साल बाद Emraan Hasmi की जबरदस्त वापसी, Awarapan 2 की सफलता पर पत्नी परवीन ने कही दिल छू लेने वाली बात

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) एक समय इंडस्ट्री की हिट मशीन माने जाते थे। उनकी फिल्मों के साथ-साथ उनके गाने भी दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय होते थे। हालांकि, पिछले कुछ वर्षों में उनके करियर का ग्राफ कुछ धीमा पड़ गया था। बॉक्स ऑफिस पर लगातार संघर्ष के बाद इमरान हाशमी को एक वक्त फ्लॉप एक्टर तक कहा जाने लगा था। अब आवारापन 2 (Awarapan 2) की शानदार सफलता ने एक बार फिर उनके करियर को नई रफ्तार दे दी है।

आवारापन 2 की सफलता से खुश हैं इमरान के फैंस

लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर मजबूत वापसी का इंतजार कर रहे इमरान हाशमी के लिए आवारापन 2 किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। फिल्म सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसकी कमाई ने ट्रेड पंडितों को भी हैरान किया है।

फिल्म की सफलता से इमरान हाशमी के फैंस बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर उनकी वापसी का जश्न मना रहे हैं। वहीं, अभिनेता की पत्नी परवीन हाशमी भी पति की इस सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इमरान की कामयाबी को सेलिब्रेट किया और बताया कि उन्होंने इस दिन का लंबे समय तक इंतजार किया है।

इसे भी पढ़ें: Charu Asopa ने बेटी जियाना को दादा-दादी से मिलने से रोकने के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बिजनेस स्ट्रगल पर भी बोलीं

इमरान की सफलता पर पत्नी परवीन ने लिखा खास पोस्ट

परवीन ने अपनी पोस्ट में इमरान हाशमी के 23 साल लंबे करियर और उनके संघर्ष का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, "इमरान को यहां तक पहुंचने में 23 साल लग गए हैं। 23 सालों से वो धैर्य रखे हुए थे और उन्हें खुद पर भरोसा था।"

उन्होंने आगे लिखा कि एक अभिनेता की जिंदगी में कुछ शुक्रवार ऐसे आते हैं, जो चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, जबकि कुछ शुक्रवार दिल तोड़ देते हैं। इमरान ने मुश्किल दौर के बावजूद लगातार काम करना जारी रखा और आखिरकार उन्हें एक ऐसा शुक्रवार मिला, जिसने उनकी किस्मत बदल दी।

परवीन ने लिखा, "मैंने इमरान को हर प्रोजेक्ट में जान डालते हुए देखा है और अब जब लोग उन्हें इतना प्यार दे रहे हैं और उन्हें पसंद कर रहे हैं तब भी वो ग्राउंडेड हैं। यही बात उन्हें अलग बनाती है।"

इसे भी पढ़ें: VIDEO । पवन सिंह से शादी करना चाहती थी Amrapali Dubey? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब

आवारापन 2 ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि आवारापन 2 बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और सिनेमाघरों में इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की लगातार कमाई को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इसका बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन मजबूत रह सकता है।

इमरान हाशमी के लिए आवारापन 2 की सफलता इसलिए भी खास है, क्योंकि यह उनके लंबे इंतजार और लगातार मेहनत के बाद आई बड़ी बॉक्स ऑफिस वापसी मानी जा रही है। फिल्म की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि दर्शकों के बीच इमरान हाशमी की लोकप्रियता अभी भी कायम है।

Continue reading on the app

  Sports

Shaheen Afridi की हैट्रिक का VIDEO, वनडे में पहली बार झटके 7 विकेट, टीम को बनाया चैंपियन

Shaheen Afridi 7 wicket: नेशनल चैंपियंस कप के फाइनल में शाहीन शाह अफरीदी ने एक के बाद एक 7 विकेट अपने नाम किए और ऐसा करते हुए अपने वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया. Wed, 19 Aug 2026 07:19:21 +0530

  Videos
See all

Rahul Gandhi | PM Modi | Amit Shah: "Delhi में छात्रों पर पैलेट गन और लाठियां चली" #cjpprotest #news #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:15:42+00:00

Flood Viral Video : पुल गिरा तो थम गई 15 पंचायतों की आवाजाही | Viral Video | Flood Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T02:15:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers