Responsive Scrollable Menu

13 प्राथमिक स्कूलों को अन्य स्कूलों में किया मर्ज, जनसुनवाई में पहुंचे आदिवासी बच्चे बोले रास्ते में जंगल कैसे जायेंगे?

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल मर्ज जिए जाने होने से नाराज मासूम आदिवासी बच्चों ने बीना से सागर पहुंचकर कलेक्टर की जनसुनवाई में शिकायत की। बीना ब्लॉक के 13 प्राथमिक स्कूलों को अन्य स्कूलों में मर्ज किए जाने के विरोध में पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर, शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रमोद राय और ग्रामीणों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम रविश श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

पूर्व जनपद अध्यक्ष इंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने मजरा टोलों पर स्कूल खुलवाए थे ताकि आदिवासी और अनुसूचित जाति-जनजाति के बच्चे शिक्षा ले सकें। लेकिन अब दौलतपुर, रूपऊ, मुरयाना, खिसौदा, तजपुरा, मूडरी, भोजपुर, कचनौदा, बरोदिया सहित 13 स्कूलों को अचानक अन्य स्कूलों में मर्ज कर दिया गया है।

आदिवासी बच्चों का शिक्षा स्तर सुधारने खोले गए थे स्कूल 

पूर्व प्राचार्य एवं बीआरसीसी अशोक परिहार ने बताया कि पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर के शासन काल में आदिवासी अनुसूचित जाति के बच्चों को शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए मजारे टोलों पर स्कूल स्थापित किए गए थे किंतु इस तरह से स्कूल को दूसरे स्कूलों में मर्ज करना यह न्याय संगत नहीं है उन्हें यथा स्थिति में रहने दिया जाए ताकि आदिवासी बच्चे शिक्षा से वंचित न हो। उन्होंने मांग की कि स्कूलों को मर्ज न किया जाए। शिक्षक कम करने हों तो कर दिए जाएं, लेकिन नादान बच्चों को शिक्षा से वंचित न किया जाए। शिक्षा प्राप्त करना उनका अधिकार है।

बच्चों ने बताई परेशानी

ज्ञापन देने पहुंचे बच्चों ने बताया कि खिसौदा स्कूल को देवल में मर्ज कर दिया गया है जो गांव से 5 किलोमीटर दूर है। रास्ते में जंगल और तालाब पड़ता है। इस कारण वे स्कूल जाने में असमर्थ होंगे और शिक्षा से पूरी तरह वंचित हो जाएंगे, ज्ञापन में लिखा गया कि बीना ब्लॉक में शासकीय प्राथमिक स्कूलों की संख्या लगातार कम हो रही है। खिसौदा गांव के स्कूल को देवल में शिफ्ट किया गया है। देवल जाने के रास्ते में जंगल पड़ता है। पहले से ही स्कूलों का रखरखाव बंद था, इमारतें जर्जर हो गई थीं, उनकी मरम्मत और रंगाई-पुताई नहीं हुई।

अधिकारियों ने कहा बच्चों का अहित नहीं होने देंगे 

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार आदिवासी और अनुसूचित जाति के बच्चों को पढ़ाना नहीं चाहती।  ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नितेश दुबे, एवं बीआरसीसी महेंद्र जाट ने कहा कि शीघ्र ही पुनः जांच कराकर बच्चों का अहित नहीं होने देंगे।

Continue reading on the app

UK Prime Minister Andy Burnham says the UK will continue to support Ukraine. #BBCNews

Subscribe to our channel here: https://bbc.in/bbcnews For the latest news download the BBC News app or visit BBC.com/news #BBCNews

Continue reading on the app

  Sports

PAK vs ENG: बाबर आजम हुए बाहर, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए पाकिस्तान को मिला नया कप्तान

PAK vs ENG 1st Test: पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में सलमान अली आगा की कप्तानी में खेलने उतरेगी. टीम के नियमित कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले के हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि वह चोट से पूरी तरह उबर नहीं सके हैं. टीम को उम्मीद होगी कि बाबर दूसरे टेस्ट तक फिट होकर वापसी कर लें. Tue, 18 Aug 2026 23:25:03 +0530

  Videos
See all

Amit Shah | BJP Vs Opposition:अंदरखाने ऐसा क्या..? 'धैर्य' क्यों जवाब देने लगा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:45:27+00:00

Ukraine attacks Moscow with drone strikes | Global News Podcast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers