Responsive Scrollable Menu

'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है', कुशाल टंडन ने गौहर को लेकर जैद दरबार को मारा था ताना? अब एक्टर ने सफाई में कही ये बात

Kushal Tandon-Gauhar Khan: टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ (The Alliance) में नजर आए थे. उनका शो में कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छा बॉन्ड देखने को मिला. लेकिन जैद दरबार के साथ उनकी दोस्ती और नोकझोंक ने फैंस का सबसे ज्यादा खास ध्यान खींचा. शो के एक एपिसोड में कुशाल ने जैद से एक ऐसी बात कही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका कनेक्शन गौहर खान से जोड़ा गया था. इतना ही नहीं लोगों ने जैद दरबार पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने अपनी पत्नि का स्टैंड क्यों नहीं लिया. अब कुशाल ने इस पर अपनी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है. 

जैद दरबार से क्या बोले थे कुशाल टंडन?

‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन और जैद दरबार के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ मजाक करते और साथ टाइम बिताते नजर आए. इसी दौरान एक बातचीत में कुशाल ने जैद से कहा था, ‘तुझे हर चीज मेरी ही पसंद आती है.’ कुशाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई थी. कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि उनका इशारा जैद की पत्नी और एक्टर गौहर खान की तरफ था. दरअसल, गौहर और कुशाल रिलेशनशिप में रह चुके हैं और जैद ने गौहर से शादी की थी, ऐसे में लोगों ने उनके इस कमेंट का मतलब गौहर से जोड़ा था. 

कुशाल ने बताया किस बात पर कही थी ये लाइन

अब कुशाल टंडन ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी बात का गौहर खान से कोई लेना-देना नहीं था. उनका कहना है कि वो सिर्फ जैद के साथ हुई एक नॉर्मल और मजाकिया बातचीत थी. कुशाल के मुताबिक, वह एक खास ब्रांड की सिगरेट पीते हैं और जैद भी उनकी उसी ब्रांड की सिगरेट की पीना चाहते थे. इतना ही नहीं जब वह अपने लिए कॉफी बनाते थे, तो जैद उनकी कॉफी में से पीना पसंद करते थे. इसी को लेकर उन्होंने मजाक में जैद से कहा था कि तुझे मेरी हर चीज पसंद आती है.

‘लोगों को असली लड़ाई नहीं मिली’

कुशाल ने यह भी कहा कि लोगों ने उनकी नॉर्मल बातचीत को जरूरत से ज्यादा बड़ा बना दिया. उनका कहना है कि कुछ लोगों को शो में कोई बड़ी लड़ाई नहीं मिली, इसलिए उन्होंने इस नॉर्मल बातचीत को अलग एंगल दे दिया. एक्टर ने यह भी साफ किया कि उनके और जैद के बीच वो बातचीत बिल्कुल हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में हुई थी. उनका मानना है कि जब किसी की नीयत साफ होती है और दिल साफ होता है तो इस तरही की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है. 

ये भी पढ़ें: 'अमेरिका की नागरिकता दिलवा दो', तारक मेहता के 'जेठालाल' ने न्यूयॉर्क पहुंचते ही की ऐसी डिमांड, जानें वजह

गौहर खान और कुशाल टंडन रह चुके हैं रिलेशन में

गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की वह कुशाल का पुराना रिलेशन भी है. दोनों की नजदीकियां ‘बिग बॉस 7’ के दौरान बढ़ी थीं. शो में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. जब वे बाहर आए तो कुछ टाइम के लिए दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए. उनके बाद गौहर की लाइफ में जैद दरबार आए और कुछ टाइम बाद दोनों ने शादी कर ली. कुशान और गौहर के बीच यही पुराना कनेक्शन था, जिसकी वजह से लोगों ने कुशाल के बयान को गौहर से जोड़ दिया था. 

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल ने गोविंदा और सुनीता की बिखरी शादी का उड़ाया मजाक! बोले- 'मुझे डरने की जरूरत नहीं है, मेरी वाली बेचारी...'

Continue reading on the app

ध्रुव जुरेल का कैच नहीं देखा तो क्या देखा...,गॉल टेस्ट में पकड़ा ऐसा अविश्वसनीय Catch कि सभी हुए हैरान, वीडियो वायरल

IND vs SL: भारतीय टीम ने स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने गॉल टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका के स्टार ओपनर लाहिरू उदारा का एक ऐसा अविश्वसनीय कैच पकड़ा, जिसे देख किसी को भी यकीन नहीं हुआ. उन्होंने नीचे की ओर जाती हुए गेंद का एक अद्भुत कैच पकड़कर सभी को हैरान कर दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि टीम इंडिया ने श्रीलंका को जीत के लिए 372 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसके जवाब में चौथे दिन के तीसरे सेशन में श्रीलंका की टीम ने सिर्फ 47 रन के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है. इस तरह गॉल टेस्ट में टीम इंडिया ने अपनी मजबूत पकड़ बना लिया है. 

ध्रुव जुरेल ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच

श्रीलंका के 3 विकेट जल्दी गिरने के बाद एक बार फिर कप्तान शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार को गेंद सौंपी. मानव इससे पहले 8वें ओवर में पासिंदु सूरियाबंदारा को जीरो पर आउट कर चुके थे. मानव सुथार ने ऑफ-स्टंप की लाइन पर चतुराई भरी गेंद फेंकी, जिस पर लाहिरू उदारा ने शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उदारा के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर बहुत तेजी से नीचे की ओर गई.

ध्रुव जुरेल को कैच पकड़ने के लिए बल्लेबाज के ठीक आगे फील्डिंग पर लगाया गया था. वह हेलमेट पहनकर फील्डिंग कर रहे थे. गेंद को नीचे जाते देख ध्रुव जुरेल ने गजब के रिफ्लेक्स दिखाए. उन्होंने नीचे की तरफ तेजी से डाइव लगाई और जमीन से कुछ ही सेंटीमीटर ऊपर गेंद को अपनी उंगलियों के सहारे पकड़ लिया. कैच इतना क्लोज था कि बल्लेबाज लाहिरू को लगा कि बॉल जमीन पर लग गई है. फील्ड अंपायर्स ने मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा. रिप्ले में साफ दिखा कि जुरेल की उंगलियां गेंद के बिल्कुल नीचे थीं, जिसके बाद अंपायर ने उदारा को आउट करार दिया.

अपडेट जारी है...

Continue reading on the app

  Sports

भारत के दामाद के घर गूंजी किलकारी, घर में आई लक्ष्मी, इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी खुशखबरी

Glenn maxwell daughter: ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और उनकी पत्नी विनी रमन दूसरी बार माता-पिता बने हैं. उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसका नाम Maia Maxwell रखा गया है. 2022 में मैक्सवेल और विनी ने शादी की थी, जिसके एक साल बाद बेटे का जन्म हुआ था, जिसका नाम लोगन मेवरिक मैक्सवेल रखा. Tue, 18 Aug 2026 22:52:20 +0530

  Videos
See all

Amit Shah | BJP Vs Opposition:अंदरखाने ऐसा क्या..? 'धैर्य' क्यों जवाब देने लगा ? | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T18:45:27+00:00

Doma Village Horror Rumor:अमरावती के आदिवासी आश्रमशाला में भूत-प्रेत का साया? बच्चों ने छोड़ा हॉस्टल #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T19:00:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers