एयर इंडिया ने नियामक आवश्यकता से अधिक किए पायलट्स के टेस्ट, यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसके द्वारा सभी पायलट के स्वेच्छा से किए जा रहे टेस्ट जरूरी नियामक आवश्यकताओं से अधिक हो गए हैं। यह उसके यात्रियों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का हिस्सा है। यह जानकारी एयरलाइन की ओर से जारी बयान में दी गई।
एयरलाइन ने कहा कि सभी पायलट के टेस्ट जारी हैं और सभी पक्षकारों और मीडिया से अपीली की कि वे किसी भी अनवेरिफाइड जानकारी पर आधारित रिपोर्ट या जानकारी पर विश्वास न करें।
एयरलाइन ने एक बयान में कहा, सुरक्षा और प्रोफेशनलिज्म के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के तहत, एयर इंडिया ने रेगुलेटरी जरूरतों से आगे बढ़कर सभी पायलटों के लिए स्वेच्छा से एक टेस्टिंग प्रोग्राम शुरू किया है।
एयरलाइन ने कहा, यह प्रक्रिया अभी चल रही है, इसलिए हम मीडिया और अन्य संबंधित पक्षों से अनुरोध करते हैं कि वे बिना पुष्टि वाली या बिना आधार वाली जानकारी के आधार पर कोई अटकलें न लगाएं और न ही कोई रिपोर्टिंग करें।
एयरलाइन ने आगे कहा कि किसी भी तरह का आकलन करने से पहले प्रक्रिया के पूरा होने और तथ्यों की पुष्टि होने का इंतजार करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते की शुरुआत में एयर इंडिया के दो और पायलट एयरलाइन द्वारा किए गए शुरुआती ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। यह टेस्ट एक बड़े स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत किए गए थे, जिसे हाल ही में फुकेत-दिल्ली फ़्लाइट में हुई एक घटना के बाद शुरू किया गया था।
एनडीटीवी की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फाइनल टेस्ट के नतीजों का अभी भी इंतजार है और पुष्टि होने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया गया है।
टाटा ग्रुप की एयरलाइन ने एक नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के तहत सभी पायलटों के लिए ड्रग टेस्ट का आदेश दिया। यह कदम तब उठाया गया जब फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के पायलट-इन-कमांड के विमान के लैंड करने के बाद हुए दो यूरिन टेस्ट में फेल होने की बात सामने आई।
इसके अलावा, खबरों के मुताबिक उनके शरीर में मारिजुआना भी पाया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 300 से ज्यादा एयर इंडिया पायलटों का यह टेस्ट किया जा चुका है।
हालांकि, ड्रग टेस्ट के फाइनल नतीजों को प्रोसेस होने में आम तौर पर 24 से 48 घंटे का समय लगता है।
--आईएएनएस
एबीएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'तुझे मेरी ही चीज पसंद आती है', कुशाल टंडन ने गौहर को लेकर जैद दरबार को मारा था ताना? अब एक्टर ने सफाई में कही ये बात
Kushal Tandon-Gauhar Khan: टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) हाल ही में रियलिटी शो ‘द अलायंस’ (The Alliance) में नजर आए थे. उनका शो में कई कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छा बॉन्ड देखने को मिला. लेकिन जैद दरबार के साथ उनकी दोस्ती और नोकझोंक ने फैंस का सबसे ज्यादा खास ध्यान खींचा. शो के एक एपिसोड में कुशाल ने जैद से एक ऐसी बात कही थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसका कनेक्शन गौहर खान से जोड़ा गया था. इतना ही नहीं लोगों ने जैद दरबार पर भी सवाल उठाए कि उन्होंने अपनी पत्नि का स्टैंड क्यों नहीं लिया. अब कुशाल ने इस पर अपनी सफाई दी है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में क्या कुछ कहा है.
जैद दरबार से क्या बोले थे कुशाल टंडन?
‘द अलायंस’ में कुशाल टंडन और जैद दरबार के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ मजाक करते और साथ टाइम बिताते नजर आए. इसी दौरान एक बातचीत में कुशाल ने जैद से कहा था, ‘तुझे हर चीज मेरी ही पसंद आती है.’ कुशाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई थी. कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि उनका इशारा जैद की पत्नी और एक्टर गौहर खान की तरफ था. दरअसल, गौहर और कुशाल रिलेशनशिप में रह चुके हैं और जैद ने गौहर से शादी की थी, ऐसे में लोगों ने उनके इस कमेंट का मतलब गौहर से जोड़ा था.
कुशाल ने बताया किस बात पर कही थी ये लाइन
अब कुशाल टंडन ने इस पूरे मामले पर सफाई दी है. पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि उनकी बात का गौहर खान से कोई लेना-देना नहीं था. उनका कहना है कि वो सिर्फ जैद के साथ हुई एक नॉर्मल और मजाकिया बातचीत थी. कुशाल के मुताबिक, वह एक खास ब्रांड की सिगरेट पीते हैं और जैद भी उनकी उसी ब्रांड की सिगरेट की पीना चाहते थे. इतना ही नहीं जब वह अपने लिए कॉफी बनाते थे, तो जैद उनकी कॉफी में से पीना पसंद करते थे. इसी को लेकर उन्होंने मजाक में जैद से कहा था कि तुझे मेरी हर चीज पसंद आती है.
‘लोगों को असली लड़ाई नहीं मिली’
कुशाल ने यह भी कहा कि लोगों ने उनकी नॉर्मल बातचीत को जरूरत से ज्यादा बड़ा बना दिया. उनका कहना है कि कुछ लोगों को शो में कोई बड़ी लड़ाई नहीं मिली, इसलिए उन्होंने इस नॉर्मल बातचीत को अलग एंगल दे दिया. एक्टर ने यह भी साफ किया कि उनके और जैद के बीच वो बातचीत बिल्कुल हल्के-फुल्के और मजाकिया अंदाज में हुई थी. उनका मानना है कि जब किसी की नीयत साफ होती है और दिल साफ होता है तो इस तरही की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है.
ये भी पढ़ें: 'अमेरिका की नागरिकता दिलवा दो', तारक मेहता के 'जेठालाल' ने न्यूयॉर्क पहुंचते ही की ऐसी डिमांड, जानें वजह
गौहर खान और कुशाल टंडन रह चुके हैं रिलेशन में
गौरतलब है कि इस पूरे विवाद की वह कुशाल का पुराना रिलेशन भी है. दोनों की नजदीकियां ‘बिग बॉस 7’ के दौरान बढ़ी थीं. शो में दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली थी. जब वे बाहर आए तो कुछ टाइम के लिए दोनों ने एक दूसरे को डेट किया. लेकिन उनका ये रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए. उनके बाद गौहर की लाइफ में जैद दरबार आए और कुछ टाइम बाद दोनों ने शादी कर ली. कुशान और गौहर के बीच यही पुराना कनेक्शन था, जिसकी वजह से लोगों ने कुशाल के बयान को गौहर से जोड़ दिया था.
ये भी पढ़ें: खेसारी लाल ने गोविंदा और सुनीता की बिखरी शादी का उड़ाया मजाक! बोले- 'मुझे डरने की जरूरत नहीं है, मेरी वाली बेचारी...'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation









