Responsive Scrollable Menu

CSAM पर सरकार सख्त: Meta को चेतावनी, नियमों के उल्लंघन पर छिनेगा Safe Harbor का दर्जा

 अमेरिकी कंपनी मेटा के साथ सरकार की बातचीत के बाद बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसएएम) के मुद्दे पर कार्रवाई में तेजी और संवेदनशीलता बढ़ी है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि केंद्र ने स्पष्ट कर दिया है कि ऐसी सामग्री कानून का स्पष्ट उल्लंघन है और इस तरह कानून का उल्लंघन होने पर ‘सेफ हार्बर’ का संरक्षण नहीं मिलेगा। ‘सेफ हार्बर’ एक कानूनी प्रावधान है जो इंटरनेट मध्यस्थों तथा सोशल मीडिया मंचों को उपयोगकर्ताओं द्वारा ‘पोस्ट’ की गई सामग्री के लिए कानूनी जिम्मेदारी या मुकदमों से बचाता है।

सूत्रों ने बताया कि सरकार का मकसद ‘सेंसरशिप’ या किसी भी तरह से ‘कवरेज’ को सीमित करना नहीं है, बल्कि भारतीय कानूनों तथा नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान को कम करना है। उन्होंने कहा, ‘‘संदेश पहुंच गया है।’’ मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बातचीत के दौरान मेटा ने बताया कि उसके ‘एल्गोरिदम’ और प्रणालियां कैसे काम करती हैं। उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है और ऐसे मामलों में ‘‘निर्णय लेने तथा बदलाव’’ करने की जरूरत होती है।

‘व्हाट्सऐप यूजरनेम’ विवाद पर सूत्रों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, क्योंकि यह केवल उस मंच से जुड़ा मुद्दा नहीं है, बल्कि अन्य संदेश ऐप भी इससे जुड़े हैं। सूत्रों ने बताया कि सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान को लेकर चिंता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और फ्रांस समेत अन्य देश भी इससे चिंतित हैं।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान से निपटने और सही संतुलन कायम करने की जिम्मेदारी मंचों की है। ‘एआई लेबलिंग’ पर मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि कानून स्पष्ट है कि कृत्रिम रूप से तैयार सामग्री पर ‘लेबल’ लगाना अनिवार्य है और इसकी जिम्मेदारी तीन स्तरों पर है, जिनमें मंच भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मंचों को इसके अनुरूप नियमों का पालन करना होगा। अमेरिकी कंपनी मेटा फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों का संचालन करती है।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान को चटाई धूल, भारत की दूसरे दौर में एंट्री, अब किससे होगी भिड़ंत? समझिए पूरा समीकरण

Who will India face next in Men’s Hockey World Cup 2026: भारत ने एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में पाकिस्तान को 5-3 से हराकर दूसरे दौर में अपनी जगह पक्की कर ली है. नए फॉर्मेट के तहत भारत पूल-ई में रहेगा, जहां उसका मुकाबला तीन बार की चैंपियन नीदरलैंड्स से तय है. अब सस्पेंस केवल इस बात पर है कि पूल-ई की चौथी टीम कौन बनेगी. गुरुवार को अर्जेंटीना और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले से इसका फैसला होगा. न्यूजीलैंड को आगे बढ़ने के लिए कम से कम दो गोल से जीतना जरूरी है, वहीं अर्जेंटीना ड्रॉ से भी क्वालिफाई कर लेगा. Wed, 19 Aug 2026 22:04:46 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: भिखारी मुल्क पाकिस्तान को नहीं मिलेगी भीख? | #pakistan #saudiarabia #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T16:43:48+00:00

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: Satyendar Jain को 14 दिन की न्यायिक हिरासत #shorts #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T16:43:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers