Responsive Scrollable Menu

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्‍या मारन की शादी की डेट फिक्स? जानिए कहां और कब लेंगे कपल सात फेरे

Anirudh Ravichander-Kavya Maran: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. अनिरुद्ध अपने फैंस के बीच म्यूजिक को लेकर तो छाए ही रहते हैं, अब अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में आ गए हैं. दरअसल, कंपोजर को कई बार सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन के साथ स्पॉट किया जा चुका है. जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर चर्चा चली थी. कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा चुका है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द शादी कर सकते हैं. इन अटकलों के बीच खबर आ रही हैं, दोनों की शादी की तारीख पक्की हो चुकी है. हालांकि, अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में शादी तारीख और वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर जानकारी सामने आई है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

कब और कहां होगी शादी?

दरअसल, एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया है कि अनिरुद्ध और काव्या की शादी पक्की हो चुकी है. पोस्ट के मुताबिक,  सनराइजर्स हैदराबाद की CEO काव्या मारन और अनिरुद्ध इस साल के आखिर में डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान बना रहे. इसमें दावा किया गया है कि दोनों ग्रीस में 10 नंवबर को शादी करेंगे. इसके अलावा एक पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि यह शादी दिवाली के बाद होगी. आपको फिर बता दें कि दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर पुष्टि नहीं की है. ऐसे में जब तक दोनों में से कोई भी इसकी पुष्टि नहीं करता है, तब तक इस पर सस्पेंस बना रहेगा. 

अनिरुद्ध के अंकल दे चुके हैं शादी को लेकर हिंट

आपको बता दें कि कुछ टाइम पहले अनिरुद्ध के अंकल वाई. जी. महेंद्रन दोनों की शादी को लेकर हिंट दे चुके हैं. जिसके बाद उनके रिलेशन और शादी को लेकर चर्चा जोरो से होने लगी थी. उन्होंने इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अनिरुद्ध एक बहुत ही सौम्य लड़के हैं, वह इस अवसर पर उन्हें बधाई देना चाहते हैं. उनकी शादी बहुत भव्य होने जा रही है. ऐसे में रिपोर्ट्स और अंकल की बात सही निकलती है तो कपल की यह शादी इस साल की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी शादियों में से एक हो सकती है!

ये भी पढ़ें: Toxic की रिलीज से पहले नयनतारा ने मुंडवाया सिर? एक्ट्रेस की बाल्ड फोटो हो रही वायरल, जानें क्या है सच्चाई

कैसे हुई थी दोनों की पहली मुलाकात

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की पहली मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी तो सामने नहीं आई है. हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि दोनों की पहली मुलाकात एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और आईपीएल (IPL) से जुड़े एक कमर्शियल और पब्लिक इवेंट के दौरान हुई थी. इसके बाद दोनों कई अलग-अलग जगहों पर स्पॉट भी गए किए और उन दिनों दोनों की कई फोटो वायरल भी हुईं. इतना ही नहीं एक बार दोनों का बिजनेस और इंटरटेनमेंट इवेंट में भी सामना हो चुका है, जहां दोनों आपस में काफी फ्रेंडली दिखे थे. 

अनिरुद्ध रविचंदर के बारे में जानिए

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने कंपोजर हैं, साल 1990 में चेन्नई में जन्मे अनिरुद्ध रजीनकांत के भांजे हैं. उन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में  'व्हाई दिस कोलावेरी डी' गाने से अपने करियर की शुरुआत की थी, इस गाने के बाद उन्हें रातों-रात पहचान मिल गई थी.  इसके बाद उन्होंने कत्थी, विक्रम, जेलर, लियो और शाहरुख खान की जवान जैसी कई बड़ी फिल्मों में दमदार बैकग्राउंड स्कोर और चार्टबस्टर म्यूजिक देकर खुद को इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री का 'रॉकस्टार' साबित किया है. इन दिनों वह अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर बिजी चल रहे हैं. जिसकी जल्द घोषणा हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: 'क्या यही सच्चा प्यार है, धोखा देने की...', गोविंदा-सुनीता के विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, पोस्ट हुआ वायरल

Continue reading on the app

ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम

Rishabh Pant Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जी हां, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा भी जो कारनामा नहीं कर पाए, वो ऋषभ पंत ने कर दिखाया है और अपना नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज कराया है.

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक नहीं लगा सका है.

वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 104 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 91 छक्के लगाए थे. वहीं, रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए. इसी के साथ ऋषभ पंत ऑलओवर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले महज चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

ऋषभ पंत ने लगाई फिफ्टी

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत गाल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने अर्धशतक लगाया. (खबर लिखे जाने तक) वह 57 रन पर नाबाद हैं. अब तक उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छ्क्के लगाए हैं. ये ऋषभ पंत के टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक है. आंकड़ों की बात करें, तो 50 मैच की 87 पारियों में उन्होंने 43.37 के औसत और 74 की स्ट्राइक रेट से 3557 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 8 शतक जड़े हैं. उनके बल्ले से 100 छक्के और 388 चौके लगाए हैं.

एडम गिलक्रिस्ट से निकले आगे

ये बात तो तय है कि ऋषभ पंत का बल्ला मैदान देखकर नहीं चलता. इसी के साथ पंत विदेशी धरती पर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. गॉल टेस्ट में लगाए छक्के के साथ के साथ ही विदेशी सरजमीं पर उनके नाम अब 57 छक्के दर्ज हो चुके हैं. उन्होंने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने विदेशी सरजमीं पर 56 छक्कों रन बनाए थे. इस लिस्ट में अब सिर्फ इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स (69 छक्के) ही पंत से आगे हैं.

किसने नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2013 से 2026 के बीच 122 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 138 छक्के लगाए. वहीं, लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 2005 से 2016 के बीच 101 टेस्ट खेले, जिसमें 107 छक्के लगाए. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है, जिन्होंने 1999 से 2008 के बीच 96 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 100 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: पहला टेस्ट मैच अगर हुआ ड्रॉ, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कैसा होगा फिर समीकरण

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ध्रुव जुरेल को लगी चोट, टीम से हुए बाहर तो इस खिलाड़ी की खुल जाएगी किस्मत

IND vs SL 1st Test: गॉल टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को बड़ा झटका लगा. शॉर्ट लेग पर फील्डिंग करते समय ध्रुव जुरेल को गंभीर चोट लग गई. जिसके चलते उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा. Tue, 18 Aug 2026 18:29:21 +0530

  Videos
See all

Lakhisarai Temple Stampede : लखीसराय मंदिर परिसर में भगदड़ की असली वजह चौंका देगी ? Bihar News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T13:15:39+00:00

Garjana | Rubika Liyaquat: विपक्ष पर भड़कीं रुबिका लियाकत! #shorts #trump #ytshorts #election #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T13:15:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers