Responsive Scrollable Menu

चमोली THDC टनल हादसा: एक और श्रमिक को निकाल गया सुरक्षित बाहर, सर्च ऑपरेशन जारी

चमोली THDC टनल हादसा:  चमोली जिले पीपलकोटी इलाके में हाट-सियासैंण के मायापुर क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभी भी जारी है. मंगलवार को रेस्क्यू टीमों को अभियान के दौरान एक और लापता श्रमिक को बाहर निकालने में सफलता मिल गई. श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय, गोपेश्वर भेजा गया है.

एक श्रमिक की तलाश अभी भी जारी

बता दें कि एक श्रमिक के बाहर निकलने के बाद अब एक अन्य श्रमिक की तलाश की जा रही है. उसे खोजने के लिए सुरक्षाबलों और राहत टीमों ने टनल के भीतर अभियान तेज कर दिया है. संभावित स्थानों की पहचान कर वहां लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

टनल में जमा कीचड़ से आ रही रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत

रेस्क्यू कार्य में सबसे बड़ी चुनौती टनल के अंदर जमा कीचड़ और मलबा बना हुआ है. टीमों की आवाजाही और आगे बढ़ने का रास्ता साफ करने के लिए स्लज को हटाने का काम लगातार किया जा रहा है. इसके साथ ही टनल में जमा पानी को बाहर निकालने के लिए सक्शन पंप और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है.

पानी और मलबा कम होने से रेस्क्यू टीमों को टनल के अंदर अधिक गहराई तक पहुंचने में मदद मिल रही है. टीमों का फोकस उन सभी स्थानों की बारीकी से जांच करने पर है, जहां लापता श्रमिक के मौजूद होने की संभावना जताई जा रही है.

बचाव अभियान में जिला प्रशासन और पुलिस के साथ एसडीआरएफ, एनडीआरएफ तथा संबंधित विभागों की टीमें संयुक्त रूप से काम कर रही हैं. मौके पर उपलब्ध संसाधनों और उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ शुरू, आतंकवाद रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस | Defence News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:46:10+00:00

BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: TRE 4 का विज्ञापन जारी! 32,388 पदों पर भर्ती | Bihar | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:44:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers