A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "response" on null

Filename: controllers/Web.php

Line Number: 294

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 294
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

eZeNews - Best Indian Hindi News App, हिंदी न्यूज़, Latest News in Hindi, Hindi news
Responsive Scrollable Menu

Vivo T5 Lite 5G: 20 हजार से कम में हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा से है लैस

Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी T सीरीज का विस्तार करते हुए नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी, बड़ी डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का नया फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल कैमरा और 6500mAh बैटरी जैसे फीचर्स के साथ आता है। जानिए इसकी कीमत, फीचर्स और अन्य सभी डिटेल्स।  

Vivo T5 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo T5 Lite 5G की शुरुआती कीमत ₹19,999 रखी गई है। यह कीमत इसके 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की है। इसके अलावा फोन के अन्य वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है:

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज: ₹21,999
  • 6GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹24,999

कंपनी HDFC Bank, Axis Bank और SBI कार्ड से भुगतान करने पर ₹1,500 का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ तीन महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा। Vivo T5 Lite 5G की बिक्री भारत में 22 जुलाई से Flipkart और Vivo ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी। यह स्मार्टफोन Twilight Shadow और Wave Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।

Vivo T5 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन
Vivo T5 Lite 5G में 6.74 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। डिस्प्ले में 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन को IP65 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है और इसमें डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है।

MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर से लैस
Vivo T5 Lite 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसमें 6 एफिशिएंसी कोर 2.0GHz स्पीड पर और दो परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। फोन में 6GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड की मदद से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

50MP कैमरा और बड़ी बैटरी
फोटोग्राफी के लिए Vivo T5 Lite 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX852 सेंसर और f/1.8 अपर्चर के साथ मिलता है। इसके साथ 0.08MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। स्मार्टफोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
Vivo T5 Lite 5G में 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। सेंसर की बात करें तो इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप शामिल हैं। फोन का वजन करीब 209 ग्राम है और इसका डायमेंशन 167.4×77.1×8.39mm है।

Continue reading on the app

12 अगस्त को लॉन्च होगी Google Pixel 11 Series: टीजर में दिखा नया Gold लुक, Pixel Glow और AI फीचर्स से होगा लैस

Google अपनी अगली फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Pixel 11 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने 12 अगस्त को होने वाले Made by Google इवेंट से पहले इसका पहला आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। टीजर में Pixel 11 Pro का नया Gold डिजाइन देखने को मिला है, साथ ही कंपनी ने नए Pixel Glow फीचर की झलक भी दिखाई है। इसके अलावा, Google ने संकेत दिया है कि नई Pixel 11 सीरीज में Gemini AI आधारित स्मार्ट फीचर्स पर खास फोकस किया जाएगा, जो यूजर्स के स्मार्टफोन अनुभव को और बेहतर बनाएंगे।

Pixel Glow फीचर की पहली झलक
टीज़र में Google ने Pixel Glow नाम के नए हार्डवेयर फीचर को भी पेश किया है। यह कैमरा बार के अंदर कैमरा सेंसर के पास एक गोलाकार लाइट रिंग के रूप में दिखाई देता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pixel Glow पारंपरिक LED फ्लैश की जगह ले सकता है और विजुअल नोटिफिकेशन सिस्टम के रूप में भी काम करेगा। इसकी रंगीन लाइटिंग Google के AI इंटरफेस में दिखाई देने वाले एनिमेटेड कलर्स जैसी नजर आती है।

ये भी पढ़े-ः Realme Narzo 100x 5G: ₹18,499 में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा फोन, फुल चार्ज पर 12 घंटे खेल सकेंगे Game

Gemini Intelligence पर रहेगा फोकस
Google ने 12 अगस्त के इवेंट के लिए भेजे गए निमंत्रण में Gemini Intelligence को खास तौर पर हाइलाइट किया है। इससे संकेत मिलता है कि कंपनी अपने नए Pixel स्मार्टफोन्स के साथ कई AI-पावर्ड फीचर्स भी पेश करेगी। भारतीय यूजर्स के लिए यह लॉन्च इवेंट 13 अगस्त को सुबह 3:30 बजे (IST) लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।

लॉन्च के तुरंत बाद शुरू होगी प्री-बुकिंग
Google ने पुष्टि की है कि Pixel 11 Series की प्री-ऑर्डर बुकिंग लॉन्च इवेंट खत्म होते ही शुरू हो जाएगी। अमेरिका में Google Store पर 7 अगस्त से पहले रजिस्ट्रेशन कराने वाले ग्राहकों को विशेष लॉन्च ऑफर मिलेगा, लेकिन भारत के लिए फिलहाल किसी ऑफर की घोषणा नहीं की गई है।

Pixel 11 Series में मिल सकते हैं चार मॉडल
रिपोर्ट्स के अनुसार, Google इस बार Pixel 11 सीरीज में चार स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है:

  • Google Pixel 11
  • Google Pixel 11 Pro
  • Google Pixel 11 Pro XL
  • Google Pixel 11 Pro Fold

संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक्स के मुताबिक, Pixel 11 Series के सभी मॉडल Google के नए Tensor G6 चिपसेट से लैस हो सकते हैं, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। इसके साथ MediaTek M90 5G मॉडेम मिलने की भी संभावना है।

इसके अलावा, सभी मॉडल में 256GB बेस स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा प्रोसेसिंग, बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स में भी सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि, इन सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि 12 अगस्त को होने वाले लॉन्च इवेंट में ही होगी।

Continue reading on the app

  Sports

लियोनेल मेसी की गोद में खेलने वाला बच्चा, अब महामुकाबले में बनेगा उनका सबसे बड़ा दुश्मन

विश्व कप फाइनल के लिए मंच सज चुका है जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आक्रमण वाली टीम अर्जेंटीना का सामना स्पेन की उस टीम से होगा जिसकी रक्षापंक्ति की मजबूती का कोई सानी नहीं है। ऐसे में मुकाबला कड़ा होने की उम्मीद है। Thu, 16 Jul 2026 13:59:41 +0530

  Videos
See all

Shahid Kapoor viral video | फिट बॉडी और कैजुअल लुक में स्पॉट हुए शाहिद कपूर | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T09:16:36+00:00

Jagannath Rath Yatra: आज भक्तों से मिलेंगे प्रभु! | #jagannathrathyatra #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T09:15:19+00:00

Bulldozer Action on Jauhar University: जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं Azam की पत्नी, नोटिस पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T09:15:15+00:00

Viral Video: चोरनी निकल के भागी ! #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-07-16T09:14:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Attempt to read property "author_list" on null

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once

A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: foreach() argument must be of type array|object, null given

Filename: front/post_detail.php

Line Number: 408

Backtrace:

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/views/front/post_detail.php
Line: 408
Function: _error_handler

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 161
Function: view

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/application/controllers/Web.php
Line: 296
Function: show_page

File: /home/ezenews/htdocs/www.ezenews.in/public/index.php
Line: 319
Function: require_once