Prabhas Fauzi release: सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'फौजी' (Fauzi) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबह है। पैन इंडिया रिलीज होने वाली ये फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
निर्देशक हनु राघवपुडी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जिसमें प्रभास एक बार फिर इपने दमदार अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाले हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानिए फिल्म कब रिलीज हेगी।
खून से लथपथ अवतार में नजर आए प्रभास प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलम का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास का बेहद दमदार और गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है। वह बारिश में भीगे हुए, खून और धूल से लथपथ हालत में एक युद्धभूमि के बीच बैठे नजर आते हैं।
ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर पर लिखा टैगलाइन "A Battalion Who Fights Alone" फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। यह संकेत देता है कि प्रभास का किरदार अकेले दम पर एक बड़े संघर्ष का सामना करेगा।
फौजी के सेट पर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत हाल ही में खबरें आई थीं कि फौजी में प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया।
अभिनेता राजेश शर्मा
पहले रिपोर्ट्स सामने आईं कि एक्टर को किसी कीड़े ने काटा जिसके चलते उनके पैर में इंफेक्शन फैल गया, हालांकि बाद में उनके मैनेजर ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि एक्टर की सेहत में सुधार हो गया है।
फिल्म में नजर आएंगे कई दिग्गज कलाकार प्रभास के अलावा फिल्म में कई अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, अनुपम खेर और अभिनेत्री इमानवी शामिल हैं। दमदार स्टारकास्ट के कारण भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
virat kohli no to coach: अभिषेक नायर ने कहा, “जब विराट ऑस्ट्रेलिया में संघर्ष कर रहे थे और लगातार दो बार शून्य पर आउट हुए, तब मैंने उनसे पूछा कि क्या सब ठीक है. उन्होंने कहा, ‘सब ठीक है, ये खेल का हिस्सा है. मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक ऑब्जर्वेशन है, क्या आप सुनना चाहेंगे? उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘नहीं, मैं इसे अपने तरीके से करूंगा. Thu, 16 Jul 2026 14:43:51 +0530