Prabhas Fauzi release: खून, जंग और तबाही... प्रभास की 'फौजी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, दमदार पोस्टर ने उड़ाए होश
Prabhas Fauzi release: सुपरस्टार प्रभास की मच अवेटेड फिल्म 'फौजी' (Fauzi) का इंतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबह है। पैन इंडिया रिलीज होने वाली ये फिल्म इस साल बड़े पर्दे पर आने वाली है। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।
निर्देशक हनु राघवपुडी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं जिसमें प्रभास एक बार फिर इपने दमदार अंदाज से फैंस का दिल जीतने वाले हैं। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जानिए फिल्म कब रिलीज हेगी।
खून से लथपथ अवतार में नजर आए प्रभास
प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिलम का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास का बेहद दमदार और गंभीर अंदाज देखने को मिल रहा है। वह बारिश में भीगे हुए, खून और धूल से लथपथ हालत में एक युद्धभूमि के बीच बैठे नजर आते हैं।
ये एक पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। फिल्म 3 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
पोस्टर पर लिखा टैगलाइन "A Battalion Who Fights Alone" फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है। यह संकेत देता है कि प्रभास का किरदार अकेले दम पर एक बड़े संघर्ष का सामना करेगा।
फौजी के सेट पर राजेश शर्मा की बिगड़ी तबीयत
हाल ही में खबरें आई थीं कि फौजी में प्रभास के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे बॉलीवुड एक्टर राजेश शर्मा की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया।
पहले रिपोर्ट्स सामने आईं कि एक्टर को किसी कीड़े ने काटा जिसके चलते उनके पैर में इंफेक्शन फैल गया, हालांकि बाद में उनके मैनेजर ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए बताया कि एक्टर की सेहत में सुधार हो गया है।
फिल्म में नजर आएंगे कई दिग्गज कलाकार
प्रभास के अलावा फिल्म में कई अनुभवी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, जया प्रदा, अनुपम खेर और अभिनेत्री इमानवी शामिल हैं। दमदार स्टारकास्ट के कारण भी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Aamir Khan: 'मैंने आमिर को दिल टूटने पर रोते देखा है' तीन शादियों पर ट्रोलिंग के बीच दोस्त ने किया एक्टर का बचाव
Aamir Khan: आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गौरी स्प्रैट से शादी की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आई। अब आमिर के करीबी दोस्त और अभिनेता अमीन हाजी ने उनका बचाव करते हुए उनकी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर बात की है।
लोग पूरी सच्चाई जाने बिना फैसला सुनाते हैं
अमीन हाजी ने एक इंटरव्यू में कहा कि लोग अक्सर आमिर खान की निजी जिंदगी को बाहर से देखकर राय बना लेते हैं, जबकि रिश्तों की असली कहानी सिर्फ उसमें शामिल लोगों को ही पता होती है। उन्होंने बताया कि वह आमिर को 35 साल से ज्यादा समय से जानते हैं और उन्होंने हमेशा अभिनेता को शादी और रिश्तों का सम्मान करते देखा है।
अमीन ने कहा कि कई लोग रिश्ता टूटने के बाद कड़वाहट से भर जाते हैं, लेकिन आमिर ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने हमेशा अपने रिश्तों को सम्मान दिया और जिंदगी में आगे बढ़ते हुए जिम्मेदारियां निभाईं।
'मैंने आमिर को रोते हुए देखा है'
अमीन हाजी ने बताया कि आमिर खान एक भावुक इंसान हैं और उन्होंने अभिनेता को मुश्किल दौर से गुजरते हुए देखा है। उन्होंने कहा, "लोग कई सालों बाद दोबारा प्यार मिलने पर मजाक बनाते हैं, लेकिन 15 साल का समय बहुत लंबा होता है। मैंने आमिर को दिल टूटने के दौर से गुजरते देखा है। मैंने उन्हें रोते हुए भी देखा है।" उन्होंने आगे कहा कि किसी भी रिश्ते के खत्म होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। ऐसे में शादी टूटने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है।
काम के प्रति जुनूनी हैं आमिर
अमीन ने आमिर खान के काम के प्रति समर्पण की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि आमिर अपने काम को पूरी ईमानदारी और जुनून के साथ करते हैं। उन्होंने बताया कि जब कोई व्यक्ति अपने काम में पूरी तरह डूबा रहता है, तो कई बार इसका असर उसकी निजी जिंदगी पर भी पड़ सकता है। ऐसे रिश्तों में दूसरे व्यक्ति को कभी-कभी नजरअंदाज महसूस हो सकता है।
उन्होंने हमेशा परिवार की जिम्मेदारी निभाई
आमिर के रिश्तों और पूर्व परिवार के बारे में बात करते हुए अमीन ने कहा कि अभिनेता ने हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को समझा है। उन्होंने कहा, "हर बार जब आमिर जिंदगी में आगे बढ़े हैं, उन्होंने जिम्मेदारी के साथ कदम उठाया है। उन्होंने हमेशा ध्यान रखा कि उनके पुराने परिवार और बच्चों का ख्याल रखा जाए।"
आमिर खान की तीन शादियां
बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। दोनों साल 1986 से 2002 तक साथ रहे। इसके बाद आमिर ने फिल्ममेकर किरण राव से दूसरी शादी की, जो 2005 से 2021 तक चली। इसके बाद आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट से शादी की। दोनों एक-दूसरे को करीब दो दशक से जानते थे और जून 2026 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था।
यह भी पढ़े- गैर-मुस्लिम गौरी स्प्रैट से शादी पर आमिर खान के खिलाफ फतवा जारी, शाही चीफ मुफ्ती बोले- 'यह हराम है'

Haribhoomi