Responsive Scrollable Menu

'क्या यही सच्चा प्यार है, धोखा देने की...', गोविंदा-सुनीता के विवाद में कश्मीरा शाह की एंट्री, पोस्ट हुआ वायरल

Kashmera Shah Post Govinda-Sunita: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता के बीच पिछले साल से चीजें ठीक नहीं चल रहे हैं.  दोनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर आए दिन नए बयान सामने आ रहे हैं. सुनीता आए दिन एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर को लेकर आरोप लगाती हैं तो गोविंदा भी नाराजगी जाहिर करते रहते हैं. अब इसी बीच गोविंदा की बहू यानि भांजे कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) का एक पोस्ट वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं. 

कश्मीरा शाह ने शेयर किया पोस्ट

गोविंदा और  सुनीता आहूजा के रिश्ते में चल रहे विवाद के बीच कश्मीरा शाह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर  किया है. उन्होंने इस पोस्ट पर  प्यार, शादी और बेवफाई को लेकर बात की है. कश्मीरा ने जो फोटो शेयर की है, उसमें बड़े-बड़े नारियल के पेड़ के साथ आसमान में दिल के आकार की तस्वीर बनी हुई है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सवाल किया कि क्या आज भी सच्चा प्यार मौजूद है. उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'क्या यही सच्चा प्यार है? क्या ऐसा प्यार आज भी होता है, जिसमें कोई अपने पार्टनर को खास महसूस कराने के लिए इतना कुछ कर सके? 

प्यार, धोखा और शादी टूटने का किया जिक्र

करिश्मा ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि ऐसा प्यार कहां मिलेगा, आज शादियां टूटने और लोगों के धोखा देने की खबरों से मैं काफी निराश हूं और शायद मुझे  एक बार रियलिटी को समझने की जरूरत है.' बता दें, करिश्मा का ये पोस्ट सामने आते ही लोगों ने इसे गोविंदा और सुनीता से जोड़ना शुरू कर दिया, क्योंकि कश्मीरा का ये  पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

ये भी पढ़ें- गोविंदा के सपोर्ट में उतरीं सलमान खान की EX गर्लफ्रेंड, सुनीता आहूजा के लांछन पर सोमी अली ने दिया करारा जवाब

सुनीता-गोविंदा से जोड़ रहे पोस्ट

वहीं, अब करिश्मा का पोस्ट फैंस गोविंदा और सुनीता (Sunita Ahuja) के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं. दरअसल, सुनीता कई बार गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर बात कर चुकी हैं. ‘लॉक अप 2’ में भी उन्होंने कहा था कि उन्होंने इस बात को स्वीकार करना सीख लिया है कि एक्टर्स के एक्स्ट्रा-मैरिटल रिश्ते हो सकते हैं. वहीं, हाल ही में गोविंदा को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया. जिसके बाद सुनीता ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई और गोविंदा को सुगर डेडी तक कह दिया.

गोविंदा पर भड़कीं थी सुनीता आहूजा

दरअसल हाल ही में सुनीता आहूजा का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो  पैपराजी के साथ बातचीत करते नजर आई थी. इस दौरान पैप्स ने उनसे गोविंदा और एक्ट्रेस रानी स्वर्णकर के एयरपोर्ट वीडियो को लेकर सवाल किया गया. इसका जवाब में सुनीता ने कहा- 'यह कहावत सुना है कभी, विनाश काले विपरीत बुद्धि, बुद्धि भ्रष्ट हो गई है इसलिए ये सब करता है वो, क्या बोलूं अभी.' वहीं, बार-बार गोविंदा को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग सुनीता ने कहा था कि गोविंदा का स्टेंडर गिर गया है. 

गोविंदा ने भी किया था पलटवार

गोविंदा ने भी सुनीता के बयानों को लेकर पलटवार करते हुए कहा था- 'सुनीता जी, आप बहुत ज्यादा मां-बहन की गालियां देने लगी हैं. ईश्वर से प्रार्थना कीजिए कि लोग आपसे प्रेरणा लें. अब लोग आपका आईना देखेंगे. युवा आपसे उम्मीद रखते हैं कि आप जैसा व्यवहार करेंगी, वैसा ही वो भी करेंगे. कहीं आपके साथ भी लोग मां-बहन की गाली देने लग जाएं तो हम सब बहुत शर्मिंदा हो जाएंगे. ये मत कीजिए. मां-बहन के नाम को सस्ता कर दिया है. आपसे ये उम्मीद नहीं की जाती.'

ये भी पढ़ें- 'बुद्धि भ्रष्ट हो गई...', पति गोविंदा को रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग देख भड़कीं सुनीता, 'चीटर नंबर वन' के टैग पर कही ये बात

Continue reading on the app

BPSC TRE 4 : खुशखबरी, चौथी बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन आज, 32834 वैकेंसी, देखें विषयवार पद

BPSC TRE 4.0 Notification : बिहार लोक सेवा आयोग आज 18 अगस्त शाम तक चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर देगा। विज्ञापन की तैयारी पूरी कर ली गई है। आज शाम तक 32834 शिक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

तेजस्विन शंकर से दिव्या देशमुख तक… इन 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड, इस बार किसी को नहीं मिला खेल रत्न

National Sports Awards 2025 announced: नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के विजेताओं का ऐलान हो गया है. इस बार अर्जुन अवॉर्ड के लिए 17 भारतीय एथलीटों को चुना गया है. Tue, 18 Aug 2026 15:19:14 +0530

  Videos
See all

डिब्रुगढ़-तिनसुकिया में बोल बम की गूंज, 45 KM पैदल चले कांवड़िए | Kanwar Yatra 2026 | Assam News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:05:00+00:00

Iran America War Update: ईरान का अमेरिका पर हमला! | Hormuz | IRGC | Trump | Mojtaba Khamenei | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers