Toxic की रिलीज से पहले नयनतारा ने मुंडवाया सिर? एक्ट्रेस की बाल्ड फोटो हो रही वायरल, जानें क्या है सच्चाई
Nayanthara Bald Image: साउथ एक्ट्रेस नयनतारा पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक (Toxic) को लेकर चर्चा में हैं. वहीं, एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती के लिए भी सुर्खियों में रहती हैं. इस बीच अब कुछ फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिनमें वो मंदिर के बाहर नजर आई. लेकिन इस तस्वीर में जिस चीज ने लोगों का ध्यान खिंचा वो था एक्ट्रेस कै लुक. दरअसल, इन फोटोज में नयनतारा गंजे लुक में दिखीं, ऐसे में अब फैंस के बीच सवालों की बाढ़ आ गई है और हर कोई जानना चाह रहा है कि सच में एक्ट्रेस ने सिर मुंडवा लिया है.
वायरल फोटो में क्या है?
वायरल तस्वीरों में नयनतारा को मंदिर परिसर के बाहर देखा जा सकता है. तस्वीरों में उनका सिर पूरी तरह गंजा हुआ नजर आ रहा है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मान लिया कि एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बाल दान किए हैं. तस्वीरों के साथ पोस्ट में ये भी दावा किया गया कि उन्होंने मंदिर में जाकर अपने बाल चढ़ाए हैं. ऐसे में ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर होने लगीं और नयनतारा के इस कथित फैसले को लेकर चर्चा शुरू हो गई.
क्या है फोटो की असली सच्चाई?
एक्ट्रेस की फोटो वायरल होने के बाद जब ये मामला बढ़ा तो जैसा लगा रहा था, वैसा असल में है ही नहीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस ने कोई सिर नहीं मुंडवाया है और न ही मंदिर में बाल चढ़ाएं हैं, बल्कि ये AI से बनी फेक तस्वीर है. दरअसल, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को तस्वीर पर AI वाटरमार्क मिला, ऐसे में ये साबित हो गया कि ये फेक फोटो है. वहीं, कुछ यूजर्स का कहना है कि किसी के साथ भी ऐसी हरकत करना गलता है. वहीं, कुछ ने तो ये भी कहा कि कोई भी एक्ट्रेस अपना सिर नहीं मुंडवाएगी. वहीं, अब तक इस मामले में एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.
Nayanthara???????? pic.twitter.com/AuJUurZLrt
— sabas csk (@saba9361) August 16, 2026
ये भी पढ़ें- पवन सिंह से शादी करना चाहती हैं आम्रपाली दुबे, ऑफर देते हुए बोलीं- 'अकेला बच्चा पालना मुश्किल होगा...'
पहले भी वायरल हुई थी फेक फोटो
बता दें, ये पहली बार नहीं है जब नयनतारा की तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर फर्जी दावा वायरल हुआ हो. इससे पहले भी उनकी कई तस्वीरों को लेकर AI और फेक कंटेंट की चर्चा हो चुकी है. साल 2023 में भी नयनतारा की एक तस्वीर को उनकी फिल्म ‘जवान’ का लीक्ड लुक बताया गया था, जबकि बाद में वो तस्वीर AI-generated निकली थी. वहीं, अब फिल्म टॉक्सिक की रिलीज से पहले भी एक्ट्रेस की एआई फोटो वायरल हो रही है.
‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं एक्ट्रेस
नयनतारा की ये फेक तस्वीर ऐसे समय वायरल हुई है जब वह अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं. फिल्म में वो यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकारों के साथ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है और ये 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
नयनतारा का फिल्मी वर्कफ्रंट
नयनतारा के वर्कफ्रंट की बात करे तो ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ के बाद एक्ट्रेस के पास तमिल फिल्म ‘हाय’ है, जिसमें वो कविन के साथ लीड रोल में नजर आएंगी. इसके अलावा नयनतारा पहली बार बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान के साथ भी स्क्रीन शेयर करेंगी. दोनों को निर्देशन वंशी पैडीपल्ली की फिल्म ‘SVC63’ में देखा गया. फिलहला फिल्म की शूटिंग चल रही हैं. वहीं, एक्ट्रेस के पास उनकी फिल्मोग्राफी में ‘रक्कायी’, ‘नयनतारा 81’ और ‘डियर स्टूडेंट्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन ने की यूपी पुलिस के एंथम सॉन्ग ‘खाकी का सितारा’ की तारीफ, वीडियो शेयर कर कही ये बात
Explainer: BJP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी? AAP के गढ़ में BJP का बड़ा दांव, क्या है 2027 का मास्टरप्लान?
पंजाब की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना फोकस और तेज कर दिया है. दरअसल, पार्टी ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है. वहीं, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है. ध्यान देने वाली बात यह फैसला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के ऐलान के तुरंत बाद सामने आया है.
राजनीतिक जानकारों की मानें तो पंजाब में पूनिया की नियुक्ति को महज संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखना आसान नहीं है. 2027 का चुनाव करीब आने के साथ बीजेपी राज्य में अपना संगठन मजबूत करने और पहली बार अपने दम पर बड़ा राजनीतिक आधार तैयार करने की कोशिश में जुटी है.
पंजाब में BJP के लिए चुनाव जीतना बड़ी चुनौती क्यों है?
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों वाली राजनीति में बीजेपी की स्थिति अभी भी दूसरे राज्यों के मुकाबले कमजोर रही है. पुराने चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी. चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि राज्य की राजनीति लंबे समय तक कांग्रेस, अकाली दल और बाद में आम आदमी पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती रही है. ऐसे में 2027 की लड़ाई बीजेपी के लिए सिर्फ सत्ता तक पहुंचने की कोशिश नहीं बल्कि पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन को विस्तार देने की परीक्षा भी होगी.
सतीश पूनिया पर ही BJP ने क्यों लगाया दांव?
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक सतीश पूनिया को संगठन और चुनावी मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है. वह राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और इसके बाद उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था. हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के संगठनात्मक काम में उनकी भूमिका को अहम माना गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने हरियाणा में उनकी भूमिका को चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना था. अब पंजाब जैसी अलग राजनीतिक परिस्थितियों वाले राज्य की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। यानी बीजेपी नेतृत्व उनके संगठनात्मक अनुभव को पंजाब में आजमाना चाहता है.
क्या BJP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है?
क्या BJP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है? यह सवाल सबके जेहन में है, ये सवाल अब इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल का पुराना गठबंधन पंजाब की राजनीति का बड़ा हिस्सा रहा है.लेकिन हाल में पंजाब बीजेपी की ओर से सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात सामने आई है. पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह अपने संगठन और उम्मीदवारों के दम पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. अगर बीजेपी इस रणनीति पर कायम रहती है तो पूनिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्हें बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने स्थानीय नेताओं को सक्रिय करने और पार्टी के वोट बेस को बढ़ाने की चुनौती होगी.
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation











