Explainer: BJP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी? AAP के गढ़ में BJP का बड़ा दांव, क्या है 2027 का मास्टरप्लान?
पंजाब की सियासत में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना फोकस और तेज कर दिया है. दरअसल, पार्टी ने राजस्थान के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया है. वहीं, विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश और तरुण चुघ को गुजरात की जिम्मेदारी दी गई है. ध्यान देने वाली बात यह फैसला बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के ऐलान के तुरंत बाद सामने आया है.
राजनीतिक जानकारों की मानें तो पंजाब में पूनिया की नियुक्ति को महज संगठनात्मक बदलाव के तौर पर देखना आसान नहीं है. 2027 का चुनाव करीब आने के साथ बीजेपी राज्य में अपना संगठन मजबूत करने और पहली बार अपने दम पर बड़ा राजनीतिक आधार तैयार करने की कोशिश में जुटी है.
पंजाब में BJP के लिए चुनाव जीतना बड़ी चुनौती क्यों है?
पंजाब की 117 विधानसभा सीटों वाली राजनीति में बीजेपी की स्थिति अभी भी दूसरे राज्यों के मुकाबले कमजोर रही है. पुराने चुनाव नतीजों पर नजर डालें तो साल 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों के साथ शानदार जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई थी. चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी के लिए चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि राज्य की राजनीति लंबे समय तक कांग्रेस, अकाली दल और बाद में आम आदमी पार्टी के इर्द-गिर्द घूमती रही है. ऐसे में 2027 की लड़ाई बीजेपी के लिए सिर्फ सत्ता तक पहुंचने की कोशिश नहीं बल्कि पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन को विस्तार देने की परीक्षा भी होगी.
सतीश पूनिया पर ही BJP ने क्यों लगाया दांव?
बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक सतीश पूनिया को संगठन और चुनावी मैनेजमेंट का अनुभव रखने वाला नेता माना जाता है. वह राजस्थान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और इसके बाद उन्हें हरियाणा का प्रभारी बनाया गया था. हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी के संगठनात्मक काम में उनकी भूमिका को अहम माना गया. एक रिपोर्ट के मुताबिक पार्टी ने हरियाणा में उनकी भूमिका को चुनावी रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना था. अब पंजाब जैसी अलग राजनीतिक परिस्थितियों वाले राज्य की जिम्मेदारी उन्हें दी गई है। यानी बीजेपी नेतृत्व उनके संगठनात्मक अनुभव को पंजाब में आजमाना चाहता है.
क्या BJP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है?
क्या BJP पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है? यह सवाल सबके जेहन में है, ये सवाल अब इसलिए भी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल का पुराना गठबंधन पंजाब की राजनीति का बड़ा हिस्सा रहा है.लेकिन हाल में पंजाब बीजेपी की ओर से सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात सामने आई है. पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि वह अपने संगठन और उम्मीदवारों के दम पर चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है. अगर बीजेपी इस रणनीति पर कायम रहती है तो पूनिया की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्हें बूथ स्तर तक संगठन खड़ा करने स्थानीय नेताओं को सक्रिय करने और पार्टी के वोट बेस को बढ़ाने की चुनौती होगी.
खबर अपडेट की जा रही है
CSIR Technician Online Form 2026
Council of Scientific & Industrial Research (CSIR) Recruitment 2026 Apply Online for Technician 43 Post Post Update Date: 18-08-2026 Short Description : The Council of Scientific & Industrial Research (CSIR) has released notification for CSIR Technician in which there are 43 Post . Eligible candidates can apply online between 18/08/2026 to 17/09/2026. All the CSIR ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Sarkarinaukrijobalert.com










