Responsive Scrollable Menu

गोवा में वंदे मातरम पर विवाद, कांग्रेस कार्यक्रम में गाए गए सिर्फ दो पैराग्राफ

गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में वंदे मातरम के सिर्फ दो पैराग्राफ गाए गए. मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में पूरा राष्ट्रगीत न गाए जाने पर सियासी विवाद बढ़ा.

Continue reading on the app

Milky Mist IPO 18 प्रतिशत प्रीमियम पर हुआ सूचीबद्ध, 165 रुपये पर खुला शेयर

पैकेट बंद खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनी मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 140 रुपये के मुकाबले करीब 18 प्रतिशत की बढ़त के साथ मंगलवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई और एनएसई दोनों पर शेयर 165 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो निर्गम मूल्य से 17.85 प्रतिशत अधिक है। बीएसई पर बाद में यह 29.60 प्रतिशत चढ़कर 181.45 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 13,968.81 करोड़ रुपये रहा। मिल्की मिस्ट डेयरी फूड लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के अंतिम दिन 56.12 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 1,553 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 133-140 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

यह किसी भारतीय डेयरी कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है। इस क्षेत्र में सूचीबद्ध अन्य कंपनियां पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड, हत्सुन एग्रो प्रोडक्ट लिमिटेड और डोडला डेयरी लिमिटेड हैं। नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कर्ज के पुनर्भुगतान या पूर्व भुगतान, तमिलनाडु के पेरुंदुरई स्थित कंपनी के विनिर्माण संयंत्र के विस्तार एवं आधुनिकीकरण और ‘कोल्ड-चेन’ ढांचे को मजबूत करने में किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

भारतीय टीम के गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद मैदान की वो तस्वीरे जो बार-बार देखना चाहेंगे

भारतीय टीम के गॉल टेस्ट मैच जीतने के बाद मैदान की वो तस्वीरे जो बार-बार देखना चाहेंगे Wed, 19 Aug 2026 19:53:25 +0530

  Videos
See all

Akhilesh Yadav Tweet: NDA सीट शेयरिंग पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, PDA के आगे फेल होगी BJP? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:15:14+00:00

Live: Desh Ki Pathshala With Sushant Sinha | देश की पाठशाला Episode 63 | Kejriwal | Satyendar Jain #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-19T15:13:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers