Responsive Scrollable Menu

आज सोने-चांदी के दाम में गिरावट:चांदी ₹1,920 गिरकर ₹2.34 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹1.54 लाख का बिक रहा

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 18 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 1,920 रुपए गिरकर 2.34 लाख रुपए पर आ गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 5 रुपए कम होकर 1.54 लाख रुपए पर है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत सोर्स: goodreturns 18 अगस्त 2026 इस साल सोने-चांदी में अब तक तेजी रही इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 21 हजार रुपए महंगा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए के ऊपर था, जो अब 1.54 लाख रुपए पर पहुंच गया है। चांदी की कीमत में 4 हजार रुपए की बढ़त है। चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.34 लाख रुपए पर है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल नोट:- सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत किलो में | सोर्स:- IBJA ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके

Continue reading on the app

अस्पताल की जगह अगर घर में कराया बच्चे का जन्म तो होगी सजा, विजय सरकार ला रही नया नियम

मंत्री ने कहा कि सरकार नई स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए एक नया तमिलनाडु पब्लिक हेल्थ एक्ट लाने जा रही है. अस्पतालों के बाहर घर पर बच्चे के जन्म को दंडनीय अपराध बनाने का प्रावधान शामिल होगा.

Continue reading on the app

  Sports

149 किमी/ घंटा की स्पीड से दहला यूपी लीग, बल्लेबाज झेल रहे हैं कार्तिक त्यागी के रफ्तार का कहर, क्या सेलेक्टर्स तक पहुंची धमक?

उत्तर प्रदेश के 25 वर्षीय तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने अपनी आग उगलती गेंदों और जुझारू जज्बे से एक बार फिर क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर खींचा है. लगातार चोटों और उतार-चढ़ाव से जूझने के बाद, इस युवा पेसर ने यूपी टी20 लीग में मेरठ मेवरिक्स की तरफ से खेलते हुए न केवल अपनी लय हासिल की है, बल्कि भारतीय क्रिकेट के मुख्य पटल पर वापसी का बिगुल भी फूंक दिया है Tue, 18 Aug 2026 16:10:51 +0530

  Videos
See all

BPSC TRE 4 Notification 2026 LIVE: TRE 4 का विज्ञापन जारी! 32,388 पदों पर भर्ती | Bihar | CM Samrat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:44:52+00:00

भारत-थाईलैंड सैन्य अभ्यास ‘मैत्री-XV’ शुरू, आतंकवाद रोधी अभियानों पर रहेगा फोकस | Defence News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-18T10:46:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers