Ram Mandir Chori News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय को क्लीन चिट! SIT की फाइनल रिपोर्ट क्या-क्या है?
Ram Mandir Chori News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित भगवान राम मंदिर में कथित तौर पर दान की चोरी की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने ट्रस्ट के पूर्व जनरल सेक्रेटरी चंपत राय को क्लीन चिट दे दी है। राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के मामले में SIT की फाइनल रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दी गई है
बीजेपी ने जारी की यूपी-गुजरात समेत तीन राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों ने नाम की सूची
बीजेपी ने मंगलवार को तीन राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारियों के नाम घोषित कर दिए. पार्टी ने उत्तर प्रदेश, गुजरात और पंजाब के प्रभारी और सह-प्रभारियों की सूची जारी की है. इनमें विनोद तावड़े, जगदीश ईश्वरभाई पटेल, डॉ. सतीश पुनिया और तरुण चुग का नाम शामिल है. बीजेपी ने राज्य महामंत्री विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश में पार्टी का प्रभारी बनाया है. जबकि राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी के सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी है.
गुजरात-पंजाब में इन्हें मिली बीजेपी के प्रभारी की जिम्मेदारी
इसके अलावा बीजेपी ने गुजरात और पंजाब में भी पार्टी के प्रभारी के नाम का एलान किया है. बीजेपी ने पंजाब में राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सतीश पुनिया को प्रभारी बनाया है. जबकि गुजरात में तरुण चुग को प्रभारी की जिम्मेदारी दी है.
खबर अभी अपडेट हो रही है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
News Nation






