Alia Bhatt: आलिया ने शेयर कीं रणबीर-राहा संग अनदेखी तस्वीरें, समंदर किनारे दिखा परिवार का क्यूट मोमेंट
Alia Bhatt Shares Unseen Vacation Photos: आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली वेकेशन की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आ रही हैं। आलिया ने इन प्यारी यादों को शेयर करते हुए लिखा, “Good old days, cuddles and all.”
समंदर के बीच साथ दिखा परिवार
आलिया की शेयर की गई तस्वीरों में कपूर परिवार का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। एक फोटो में आलिया, रणबीर और 3 साल की राहा नाव पर बैठे हुए हैं और समंदर का नजारा देख रहे हैं। राहा अपने माता-पिता के बीच बैठी नजर आ रही हैं।
आलिया की सोलो तस्वीरें भी खास
फैमिली फोटोज के अलावा आलिया ने अपनी कुछ सोलो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वह व्हाइट बिकिनी टॉप और लेस कवर-अप में मिरर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में वह बड़े ब्लैक सनग्लासेस और खुले बालों में दिखाई दे रही हैं। आखिरी तस्वीर में आलिया सनग्लासेस लगाए खाना एंजॉय करती नजर आ रही हैं। उन्होंने इन तस्वीरों में वेकेशन की लोकेशन या तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
राहा को लेकर पहले भी कर चुकी हैं बात
आलिया अपनी बेटी राहा को लेकर पहले भी कई बार खुलकर बात कर चुकी हैं। पिछले साल रेड सी फिल्म फेस्टिवल के दौरान उन्होंने बताया था कि राहा अब काफी बड़ी हो गई हैं और उनसे पूछती हैं कि वह कहां जा रही हैं और कब वापस आएंगी। आलिया ने यह भी बताया था कि राहा का पैपराजी के साथ अब अपना एक रिश्ता बन गया है। उन्होंने राहा की पसंदीदा लोरी भी गाकर सुनाई थी और बताया था कि उनकी बेटी अक्सर उनसे वही गाना गाने के लिए कहती है।
बेटी और परिवार हैं पहली प्राथमिकता
आलिया ने अपने काम और निजी जिंदगी के बीच बैलेंस को लेकर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि उनकी प्राथमिकताएं उनकी बेटी और परिवार हैं, इसलिए वह उन्हीं चीजों पर ध्यान देती हैं जो उनके लिए सच में मायने रखती हैं। आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में शादी की थी। उसी साल नवंबर में दोनों बेटी राहा के माता-पिता बने। दोनों अपनी बेटी की तस्वीरें कम ही शेयर करते हैं, इसलिए राहा की ये झलकियां फैंस के लिए खास हैं।
फिल्मों में भी बिजी हैं आलिया-रणबीर
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया हाल ही में एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आई थीं। वहीं रणबीर कपूर इन दिनों अपनी बड़ी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अपने बिजी शेड्यूल के बीच परिवार के लिए समय निकालते नजर आते हैं।
यह भी पढ़े- ‘रामायण’ के 4000 करोड़ बजट पर Yash का बड़ा खुलासा, बोले- ये गलतफहमी है; बताया पूरा हिसाब
‘प्राइवेट पार्ट बेचकर मिलेंगे 1.20 करोड़’… Reel देखकर दोस्त बने कातिल, रेहान की कैसे की हत्या? एक और लड़का भी बन चुका था निशाना
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









.jpg)

